Que. Critically evaluate India-Japan ties as the defining partnership for 21st century.
(GS2, 15 marks, 250 words)
प्रश्न : 21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी के रूप में भारत-जापान संबंधों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।
(जीएस2, 15 अंक, 250 शब्द)
Model Answer:
The friendship of India and Japan has a long history rooted in spiritual affinity and strong cultural and civilization ties. India and Japan established diplomatic relations in 1952. The year 2022 marked the 70th anniversary of the establishment of diplomatic relations between Japan and India.
Japan is regarded as a key partner in India’s economic transformation. Japan’s interest in India is increasing due to a variety of reasons including India’s large and growing market and its resources, especially the human resources.
India Japan relations as defining partnership:
Shared values
Democracy, Freedom and Rule of Law are some of the common values shared by both the nations.
Defence and Security Cooperation
India and Japan Vision 2025: To work together for peace and prosperity in the Indo-Pacific region and the world.
Relationship got elevated to Special Strategic and Global Partnership (2014).
“2+2” Dialogue established between the two.
Acquisition and Cross-Servicing Agreement signed by Japan with India.
Inclusive and Rule-based International order in Indo-pacific.
Military exercise: Dharma Guardian (army), Veer Guardian (Air Force), MILAN, JIMEX (Navy) and Malabar respectively.
Strengthening India’s Act East Policy
Japan is supporting strategic connectivity linking South Asia to Southeast Asia through the synergy between the ”Act East” policy and ”Partnership for Quality Infrastructure.”
Economic Cooperation
Bilateral trade is over US $ 20 billion (2022)
Comprehensive and Economic Partnership Agreement (CEPA) since 2011
Japan was the 4th largest investor in India in FY2020.
Culture
Buddhism is a crucial connecting link between the two nations.
Investment and ODA
India has been the largest recipient of the Japanese Official Development Assistance (ODA) Loan for the past decades. E.g., Delhi Metro, Western Dedicated Freight Corridor (DFC) and High-Speed Railways in India.
Global Partnership
Both are members of G4, Asia-Africa Growth Corridor, Supply chain resilience initiatives, QUAD
Nuclear Cooperation
India-Japan Nuclear Deal 2016 will help India build the six nuclear reactors in southern India
Challenges in the relationship:
Trade engagements between India Japan have been below potential.
On the list of countries that India exports to, Japan is at 18th position in the list of top 25 countries. On the list of countries importing into India, Japan ranks 12th.
India’s exports to Japan in FY were lower than in previous FY in value terms.
India struggling to penetrate the Japanese market as a result of language barriers, high quality and service standards.
Negotiations to purchase amphibious US-2 planes have dragged on for years.
Way Forward:
Government has set India-Japan ties on an accelerated geopolitical course that will be a major factor in its dealings with the rest of the world, especially China, at a time when the U.S. is perceived to be retreating from the region.
Strategic partnership needs stronger economic ties.
The two countries have decided to boost defense ties given the escalating tension in the region in the wake of the nuclear test by North Korea and China’s growing assertiveness in the South China Sea.
A strong Indo- Japan will arrest the inconsistency being witnessed in the region thus contributing to peace and prosperity in the region and the world.
मॉडल उत्तर:
भारत और जापान की मित्रता का एक लंबा इतिहास है जो आध्यात्मिक समानता और मजबूत सांस्कृतिक और सभ्यता संबंधों में निहित है। भारत और जापान ने 1952 में राजनयिक संबंध स्थापित किए। वर्ष 2022 में जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई गई।
भारत के आर्थिक परिवर्तन में जापान को एक प्रमुख भागीदार माना जाता है। भारत के बड़े और बढ़ते बाजार और इसके संसाधनों, विशेषकर मानव संसाधनों सहित कई कारणों से जापान की भारत में रुचि बढ़ रही है।
निर्णायक साझेदारी के रूप में भारत-जापान संबंध:
साझा मूल्य
लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून का शासन दोनों देशों द्वारा साझा किए जाने वाले कुछ सामान्य मूल्य हैं।
रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग
भारत और जापान का विज़न 2025: भारत-प्रशांत क्षेत्र और विश्व में शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना।
आपसी रिश्ते को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी (2014) तक बढ़ाया गया।
दोनों के बीच “2+2” संवाद स्थापित हुआ।
भारत के साथ जापान द्वारा अधिग्रहण और क्रॉस-सर्विसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
हिंद-प्रशांत में समावेशी और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था।
सैन्य अभ्यास: क्रमशः धर्म गार्जियन (सेना), वीर गार्जियन (वायु सेना), मिलन, जिमेक्स (नौसेना) और मालाबार।
भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूत बनाना
जापान ''एक्ट ईस्ट'' नीति और ''गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए साझेदारी'' के बीच तालमेल के जरिए दक्षिण एशिया को दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ने वाली रणनीतिक कनेक्टिविटी का समर्थन कर रहा है।
आर्थिक सहयोग
द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। (2022)
2011 से व्यापक और आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA)।
वित्त वर्ष 2020 में जापान भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक था।
संस्कृति
बौद्ध धर्म दोनों राष्ट्रों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी है।
निवेश और आधिकारिक विकास सहायता (ODA)
पिछले दशकों से भारत जापानी आधिकारिक विकास सहायता (ODA) ऋण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा है। उदाहरण के लिए- भारत में दिल्ली मेट्रो, वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) और हाई-स्पीड रेलवे।
दोनों G4, एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल, QUAD समूह के सदस्य हैं।
परमाणु सहयोग
भारत-जापान परमाणु समझौता 2016 से भारत को दक्षिणी भारत में 6 परमाणु रिएक्टर बनाने में मदद मिलेगी।
दोनों देशों के संबंधों में चुनौतियाँ:
भारत-जापान के बीच व्यापार सहभागिता क्षमता की तुलना में कम रही है।
भारत जिन देशों को निर्यात करता है, उनकी सूची में जापान शीर्ष 25 देशों की सूची में 18वें स्थान पर है। जबकि भारत में आयात करने वाले देशों की सूची में, जापान 12वें स्थान पर है।
वर्तमान वित्त वर्ष में जापान को भारत का निर्यात, मूल्य के संदर्भ में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कम रहा।
भाषा संबंधी बाधाओं एवं उच्च गुणवत्ता और सेवा मानकों के परिणामस्वरूप, भारत जापानी बाजार में प्रवेश करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
एम्फीबियस यूएस-2 विमानों की खरीद के लिए आपसी संवाद वर्षों तक खिंचती रही है।
आगे का रास्ता:
सरकार ने भारत-जापान संबंधों को एक त्वरित भू-राजनीतिक शृंखला में स्थापित किया है, जो शेष विश्व, विशेष रूप से चीन के साथ उसके व्यवहार में एक प्रमुख कारक होगा, ऐसे समय में जबकि अमेरिका को इस क्षेत्र से पीछे हटने के लिए तैयार माना जा रहा है।
दोनों देशों के मध्य रणनीतिक साझेदारी के लिए मजबूत आर्थिक संबंधों की आवश्यकता है।
उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण और दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता के मद्देनजर क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए, दोनों देशों ने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने का फैसला सकारात्मक कदम है।
निष्कर्षत: एक मजबूत भारत-जापान इस क्षेत्र में देखी जा रही असंगतता को रोकेगा और इस प्रकार क्षेत्र और दुनिया में शांति और समृद्धि में योगदान देगा।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer