Que: In light of the recent train collisions assess the steps taken by the Indian Railways to prevent accidents and improve the overall safety. Discuss the steps that can be taken to eliminate the occurrence of such accidents. (GS 3, 10 Marks, 150 Words)
प्रश्न: हाल ही में हुई रेल दुर्घटनाओं के मद्देनजर दुर्घटनाओं को रोकने और समग्र सुरक्षा में सुधार के लिए भारतीय रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों का आंकलन करें। साथ ही, ऐसी दुर्घटनाओं की घटना को खत्म करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा करें।
(जीएस 3, 10 अंक, 150 शब्द)
Approach:
Introduction: Introduce by mentioning the data regarding train collisions.
Body: Address the demand of question by assessing the steps taken and the steps to be taken to reduce the accidents.
Conclusion: Conclude the answer by highlighting the need for eliminating the accidents.
Introduction:
Collisions are the worst kind of railway accidents and invariably result in casualties. In the year 2022-23, a total of six collisions took place on the Indian Railways and in 2023-24 four collisions have taken place.
Steps taken to improve safety:
Financial allocation: Indian Railways, suffered for many decades from lack of finances for safety-related works. The situation has changed now. Rashtriya Rail Sanraksha Kosh (RRSK), Rail Safety Fund and unprecedented allocation for capex of over Rs 2.5 lakh crore for 2023-24 and 2024-25 has enabled the railways to allot proper finances for safety & modernisation.
Technological intervention: Installation of KAVACH anti collision device in phased manner.
It involves installation of compatible equipment in locomotives, at stations and on the trackside, thus its execution will take time.
The challenge is preventing collisions now. The Kanchenjunga Express accident has highlighted that the time for accommodating even lower numbers of collisions is over.
Way Forward – Measures that can be taken:
The railways must come up with a plan of action which should involve:
Provisions of low-cost equipment in locomotives to aid the driving crew
Strengthening preventive maintenance of signalling assets.
Imparting intensive training to staff.
Treating every Signal Passed at Danger (SPAD) case as a major accident and dealing with it accordingly.
Emulating successful examples of Automatic Train Protection Systems (working in Mumbai suburban) in other parts of the railway network.
Adopting the global best practices and standards of safety. Considering staff injuries, trespassing and falling from trains also as significant accidents.
Creation of a statutory Railway Safety Authority with enough powers to have a safety oversight on the operational mode of railways (recommended by Kadokar Committee).
Conclusion
There have been visible developments in railway network including expansion, capacity augmentation, DFCs, increased speeds etc. But in a long-term perspective, safety does take precedence over speed and comfort. And so, the only performance indicator for accidents on the Indian Railways is that they must be at zero.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: रेल दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों का उल्लेख करते हुए प्रश्न का परिचय दें।
मुख्य भाग: दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाए गए कदमों और अन्य संभावित उपायों का आंकलन करके प्रश्न की मांग को संबोधित करें।
निष्कर्ष: दुर्घटनाओं को खत्म करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर का निष्कर्ष प्रस्तुत करें।
प्रस्तावना:
रेलगाड़ियों का टकराव सबसे खराब प्रकार की रेल दुर्घटनाएँ हैं, जो हमेशा हताहतों की संख्या में वृद्धि करती हैं। वर्ष 2022-23 में, भारतीय रेलवे पर कुल छह दुर्घटनाएँ घटित हुईं, जबकि वर्ष 2023-24 में चार दुर्घटनाएँ घटित हुईं।
सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदम:
वित्तीय आवंटन: भारतीय रेलवे, कई दशकों से सुरक्षा-संबंधी कार्यों के लिए वित्त की कमी से पीड़ित है। हालांकि अब स्थिति बदल गई है। राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष (RRSK), रेल सुरक्षा कोष (RSF) और 2023-24 तथा 2024-25 के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय के लिए अभूतपूर्व आवंटन ने रेलवे को सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए उचित वित्त आवंटित करने में सक्षम बनाया है।
तकनीकी हस्तक्षेप: इसका तात्पर्य चरणबद्ध तरीके से टक्कर रोधी उपकरण ‘कवच’ को परिनियोजित करना। चूंकि इसमें लोकोमोटिव, स्टेशनों और ट्रैक के किनारे संबंधित उपकरण लगाना शामिल है, इसलिए इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन में समय लगेगा।
वर्तमान संदर्भ में, अब मुख्य चुनौती रेलगाड़ियों के टकरावों को रोकना ही सामयिक अपरिहार्यता है, क्योंकि हाल ही में हुए कंचनजंगा एक्सप्रेस रेल दुर्घटना ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि टकरावों की संख्या को और भी कम करने का समय समाप्त हो गया है।
आगे का रास्ता – संभावित उपाय
रेलवे को एक कार्य योजना का निर्माण करना, जिसमें निम्नलिखित विषयों से संबंधित शामिल हों:
ड्राइविंग क्रू की सहायता के लिए लोकोमोटिव में कम लागत वाले उपकरणों का प्रावधान करना।
सिग्नलिंग परिसंपत्तियों के निवारक रखरखाव को मजबूत करना।
कर्मचारियों को गहन प्रशिक्षण देना।
सिग्नल पास्ड एट डेंजर (एसपीएडी) के हर मामले को एक बड़ी दुर्घटना के रूप में देखना और उसके अनुसार उससे निपटना।
रेलवे नेटवर्क के अन्य हिस्सों में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में कार्यरत) के सफल उदाहरणों का अनुकरण करना।
सुरक्षा के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और मानकों को अपनाना। कर्मचारियों की चोटों, अतिक्रमण और ट्रेनों से गिरने को भी महत्वपूर्ण दुर्घटनाओं के रूप में मानना।
रेलवे के परिचालन मोड पर सुरक्षा निरीक्षण करने के लिए पर्याप्त शक्तियों के साथ एक वैधानिक रेलवे सुरक्षा प्राधिकरण का निर्माण (कडोकर समिति द्वारा अनुशंसित)।
निष्कर्ष:
रेलवे नेटवर्क में विस्तार, क्षमता वृद्धि, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी), बढ़ी हुई गति आदि सहित स्पष्ट विकास हुए हैं। लेकिन दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, सुरक्षा रेल की परिचालन गति और प्रदत्त सुविधाओं से अधिक महत्वपूर्ण है। इस प्रकार, भारतीय रेलवे पर दुर्घटनाओं के लिए एकमात्र प्रदर्शन संकेतक यह है कि वे शून्य होनी चाहिए।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer