Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. The Vijayanagara Empire stands out in India's architectural history as a unique and influential period. Analyse.
(GS-1, Art and Culture, 250 words, 15 marks)

प्रश्न : विजयनगर साम्राज्य भारत के वास्तुशिल्प इतिहास में एक अद्वितीय और प्रभावशाली काल के रूप में सामने आता है। विश्लेषण कीजिये। 
(जीएस-1, कला एवं संस्कृति, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by elaborating on the Vijayanagara empire.  
  • In the body, mention distinct features of art and architecture that made the Vijayanagar empire stand out as a unique and influential period.
  • Conclude your answer accordingly.

 

Model Answer:

Harihara I of the Sangama dynasty founded the Vijayanagara Empire. The kingdom spanned from 1336 to 1646. The empire ruled South India, from their regal capital at Vijayanagara or ‘the City of Victory’ on the banks of the Tungabhadra River. The empire's legacy includes monuments spread over South India; the best known of which is the group at Hampi. Different traditions in South and Central India were merged into the Vijayanagara architecture style.

 

Vijayanagar Empire stands out in India’s architectural history as a unique and influential period in the following ways:

  • Temple architecture:
    • The temples of Vijayanagara have borrowed many features from the earlier monuments of the Kadambas, the Cholas, the Chalukyas, the Pandyas and the Hoysalas.  
    • The Walls of the temple were highly decorated with carvings and geometrical patterns. The temple complex was also enclosed by boundaries.
    • Large temples have tall Rayagopuram built with wood, brick and stucco in chola style. The term Raya is added to indicate a gopura built by Vijayanagar Rayas. Examples include Chennakesava Temple in Belur and the temples at Srisailam and Srirangam.
    • Gopurams which were previously present on the front side, were now built on all other sides.
    • Monolithic rock pillars were used. Further, the temple pillars had the mythical creature Yali engraved on them.
    • The Virupaksha temple was erected over decades and inscriptions indicate that the first shrine was established in the ninth and eleventh centuries, and it was significantly expanded with the formation of the Vijayanagara Empire. The halls in the temple were used for a variety of purposes.
  • Secular buildings: The concept of secular buildings inside the temple premise was also introduced during this period. Examples of secular buildings include Kamal Mahal, Queen’s Bath, Watch Tower, Elephant & Horse stables, and Market Place.
  • Fortification: Abdur Razzaq, an ambassador sent by the ruler of Persia was greatly impressed by the fortifications and mentioned seven lines of forts. These encircled not only the city but also its agricultural hinterland and forests.
  • Palaces: Most palaces stand in their own compound defined by high tapering walls made of stone or layered earth. Palaces were built on raised platforms and the platforms have multiple tiers of mouldings with well-decorated panels.
  • Mahanavmi Dibba: Located on one of the highest points in the city the mahanavami dibba is a massive platform. The highest stage of the platform is decorated with extremely beautiful carvings.

 

The empire’s patronage enabled its fine arts and literature to rise to new heights, and its legacy of sculpture, painting, and architecture influenced the development of the arts in South India long after the empire came to an end. The 16th-century Portuguese traveller Domingo Paes has rightly described Vijayanagar as the best-provided city in the world. Given its architectural significance, Hampi was recognised as a UNESCO World Heritage site.

 

दृष्टिकोण:

  • विजयनगर साम्राज्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में, कला और वास्तुकला की विशिष्ट विशेषताओं का उल्लेख करें जिन्होंने विजयनगर साम्राज्य को एक अद्वितीय और प्रभावशाली काल के रूप में खड़ा किया।
  • तदनुसार अपना उत्तर समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

संगम राजवंश के हरिहर प्रथम ने विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य 1336 से 1646 तक सशक्त रूप से अपना अस्तित्व बनाए रखा। इस साम्राज्य ने दक्षिण भारत पर अपनी शाही राजधानी विजयनगर या तुंगभद्रा नदी के तट पर 'विजय के शहर' से शासन किया था। साम्राज्य की विरासत में दक्षिण भारत में फैले हुए स्मारक शामिल हैं; जिनमें सबसे प्रसिद्ध हम्पी का समूह है। दक्षिण और मध्य भारत की विभिन्न परंपराओं को विजयनगर स्थापत्य शैली में मिला दिया गया।

 

विजयनगर साम्राज्य निम्नलिखित तरीकों से भारत के स्थापत्य इतिहास में एक अद्वितीय और प्रभावशाली काल के रूप में खड़ा है:

  • मंदिर वास्तुकला:
    • विजयनगर के मंदिरों ने कई विशेषताएं कदंबों, चोलों, चालुक्यों, पांड्यों और होयसलों के प्रारम्भिक स्मारकों से ली हैं।
    • मंदिर की दीवारों को नक्काशी और ज्यामितीय पैटर्न से अत्यधिक सजाया गया था। इसके अलावा, मंदिर परिसर को भी चारदीवारी से घेरा गया था।
    • बड़े मंदिरों में ऊँचे रायगोपुरम होते हैं, जो चोल शैली में लकड़ी, ईंट और प्लास्टर से बनाए जाते थे। ‘राय’ शब्द विजयनगर के राय (शासक) द्वारा निर्मित गोपुर को दर्शाने के लिए जोड़ा गया है। उदाहरणों में, बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर और श्रीशैलम और श्रीरंगम के मंदिर शामिल हैं।
    • गोपुरम जो पहले प्राय: सामने की ओर मौजूद रहते थे, अब अन्य सभी दिशाओं में बनाए गए।
    • इसमें एकाश्मक चट्टानी स्तंभों का उपयोग किया गया था। इसके अलावा, मंदिर के स्तंभों पर पौराणिक प्राणी ‘याली’ (घोड़ा) का उत्कीर्णन किया गया।
    • विरुपाक्ष मंदिर दशकों में बनाया गया था और जैसा कि शिलालेखों से पता चलता है कि पहला मंदिर नौवीं और ग्यारहवीं शताब्दी में स्थापित किया गया था, और विजयनगर साम्राज्य के गठन के साथ इसका काफी विस्तार किया गया था। मंदिर के विशाल कक्षों का उपयोग विभिन्न प्रयोजनों के लिए किया जाता था।
  • धर्मनिरपेक्ष इमारतें: मंदिर परिसर के अंदर धर्मनिरपेक्ष इमारतों की अवधारणा भी इसी अवधि के दौरान शुरू की गई थी। धर्मनिरपेक्ष इमारतों के उदाहरणों में- कमल महल, रानी का स्नानघर, वॉच टॉवर, हाथी और घोड़े के अस्तबल और बाज़ार क्षेत्र शामिल हैं।
  • किलेबंदी: यहाँ की किलेबंदी से, फारस के शासक द्वारा भेजा गया राजदूत अब्दुर्रज्जाक बहुत प्रभावित हुआ और उसने अपनी कृति में किलों की उन सात पंक्तियों का भी उल्लेख किया, जिनसे न केवल मुख्य शहर, बल्कि सम्बद्ध कृषि क्षेत्र और वन क्षेत्र भी घिर गए।
  • महल: अधिकांश महल अपने स्वयं के परिसर में निर्मित किए गए हैं, जो पत्थर या परतदार मिट्टी से बनी ऊंची पतली दीवारों से परिभाषित होते हैं। महलों का निर्माण ऊंचे मंचों पर किया गया और इन मंचों पर अच्छी तरह से सजाए गए पैनलों के साथ कई स्तरों की आकर्षक ढलाई की गई थी।
  • महानवमी डिब्बा: शहर के उच्चतम बिंदुओं में से एक पर स्थित महानवमी डिब्बा एक विशाल मंच था। इस मंच के सर्वोच्च स्तर को बेहद सुंदर नक्काशी से सजाया गया है।

 

विजयनगर साम्राज्य के संरक्षण ने इसकी ललित कलाओं और साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सक्षम बनाया, और इसकी मूर्तिकला, चित्रकला और वास्तुकला की विरासत ने साम्राज्य के अंत के लंबे समय बाद भी दक्षिण भारत में कला के विकास को प्रभावित किया। 16वीं सदी के पुर्तगाली यात्री डोमिंगो पायस ने विजयनगर को दुनिया का सबसे बेहतर सुविधा मुहैया कराने वाला शहर बताया है। इसके स्थापत्य महत्व को देखते हुए, हम्पी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई।

Note:

1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium