Q1. The Horticulture sector, though has potential to transform agriculture landscape of country, is beset with several challenges. Examine.
(GS-3, economy & agriculture, 150 words, 10 marks)
प्रश्न: बागवानी क्षेत्र, हालांकि देश के कृषि परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखता है, फिर भी कई चुनौतियों से घिरा हुआ है। जांच करें।
(GS-3, अर्थव्यवस्था और कृषि, 150 शब्द, 10 अंक)
Answer:
Horticulture is a branch of agriculture that deals with the cultivation, production, and marketing of vegetables, fruits, flowers, herbs, or exotic plants, etc. Horticulture comprises 17% of the 140 million hectares of agricultural land in India. Horticulture crops also contribute to 30% of the Agriculture GDP in India.
Role of Horticulture in transforming the Agricultural landscape:
- Remunerative and income accelerator: As per Ashok Dalwai Committee, horticulture can play vital role in doubling the farmer income. Horticulture crops have low input costs, high productivity and fetch high market value.
- Boost to food processing industry: India ranks first in the world in the production of ginger, bananas, mangoes, and other several fruits and vegetables. Linking Horticulture with the food processing industry can, thus, create employment opportunities in both farm and nonfarm sectors.
- Easy for unskilled farmers: Horticulture is relatively easy for unskilled people. It can tap into the demographic needs of the country with large number of unskilled and semiskilled people, looking to move out of agriculture. Thus, it can play important role in poverty alleviation.
- High production: The production of fruit and vegetable (306.8 million tons) has overtaken the production of food grains (279.5 million tons) in the country since 2012-13. This indicates at the increasing economic importance of the horticulture in contributing to the growth of the agriculture sector in India.
- High-value exports: The share of the exports earning from Horticulture crops is higher than the earnings from exports of food grain.
However, horticulture sector faces several challenges such as:
- Agricultural Policy: Due to continued bias in agriculture policy towards grain production such as through minimum support price, free electricity etc., horticulture has remained less attractive for farmers.
- Inadequate infrastructure: Lack of good cold chain storage, electricity, and transport increases the wastage of fruits and vegetables.
- Obsolete technology: The Horticulture sector needs various technologies like irradiation machines to boost the shelf life of products. This is missing in the Indian scenario.
- High price fluctuations: Horticulture faces twin challenges of fluctuations in the price of crops and high initial input cost as a comparison to the food grains.
- Poor market intelligence: Absence of proper price discovery mechanisms limits economic gains for the farmers.
- Phytosanitary conditions: Poor phytosanitary measures in fruits production reduces the export potential of Horticulture.
Schemes like the horticulture cluster development program, and Mission for integrated development of horticulture (MIDH) try to address some of the aforementioned challenges. But, to realize the potential of horticulture sector in transforming Indian agriculture, a wider approach covering infrastructure development, technological advancement, and integrated agricultural policy is needed.
उत्तर:
बागवानी, कृषि की एक शाखा है जो सब्जियों, फलों, फूलों, जड़ी-बूटियों या विदेशी पौधों आदि की खेती, उत्पादन और विपणन से संबंधित है। बागवानी में भारत में 140 मिलियन हेक्टेयर कृषि भूमि का 17% हिस्सा शामिल है। भारत में बागवानी फसलों का कृषि सकल घरेलू उत्पाद में 30% का योगदान है।
कृषि परिदृश्य को बदलने में बागवानी की भूमिका:
- लाभकारी और आय वर्धक: अशोक दलवाई समिति के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने में बागवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ध्यातव्य है कि, बागवानी फसलों की लागत कम होती है, उत्पादकता अधिक होती है और उच्च बाजार मूल्य प्राप्त होता है।
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा: भारत अदरक, केला, आम और अन्य कई फलों और सब्जियों के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। इस प्रकार, बागवानी को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ने से कृषि और गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
- अकुशल किसानों के लिए आसान: अकुशल लोगों के लिए बागवानी अपेक्षाकृत आसान होती है। यह बड़ी संख्या में अकुशल और अर्धकुशल लोगों के साथ देश की जनसांख्यिकीय आवश्यकताओं का दोहन कर सकता है, जो कृषि से बाहर निकलने की तलाश में हैं। इस प्रकार, यह गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
- उच्च उत्पादन: वित्तीय वर्ष 2012-13 से फल और सब्जी का उत्पादन (306.8 मिलियन टन) देश में खाद्यान्न (279.5 मिलियन टन) के उत्पादन से आगे निकल गया है। यह भारत में कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए बागवानी के बढ़ते आर्थिक महत्व को दर्शाता है।
- उच्च मूल्य का निर्यातः बागवानी फसलों से होने वाली आय का हिस्सा खाद्यान्न के निर्यात से होने वाली आय से अधिक होता है।
हालांकि, बागवानी क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे:
- कृषि नीति: न्यूनतम समर्थन मूल्य, मुफ्त बिजली आदि जैसे अनाज उत्पादन के प्रति कृषि नीति में निरंतर पक्षपात के कारण, बागवानी किसानों के लिए कम आकर्षक बनी हुई है।
- अपर्याप्त बुनियादी ढाँचा: अच्छे कोल्ड चेन स्टोरेज, बिजली और परिवहन की कमी से फलों और सब्जियों की बर्बादी बढ़ जाती है।
- अप्रचलित तकनीक: बागवानी क्षेत्र को उत्पादों के शेल्फ जीवन को बढ़ावा देने के लिए विकिरण मशीनों जैसी विभिन्न तकनीकों की आवश्यकता होती है, जबकि भारतीय परिदृश्य में यह नदारद है।
- उच्च कीमत में उतार-चढ़ाव: बागवानी फसलों की कीमत में उतार-चढ़ाव और खाद्यान्न की तुलना में उच्च प्रारंभिक इनपुट लागत की दोहरी चुनौतियों का सामना करती है।
- बाजार की खराब जानकारी: उचित मूल्य निर्धारण तंत्र की अनुपस्थिति किसानों के लिए आर्थिक लाभ को सीमित कर देती है।
- पादप-स्वच्छता स्थितियाँ: फलों के उत्पादन में खराब पादप-स्वच्छता (Phytosanitary) उपाय बागवानी की निर्यात क्षमता को कम कर देते हैं।
यद्यपि बागवानी क्लस्टर विकास कार्यक्रम, और बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (MIDH) जैसी सरकारी योजनाएं उपरोक्त कुछ चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास करती हैं। लेकिन, भारतीय कृषि को बदलने में बागवानी क्षेत्र की क्षमता का एहसास करने के लिए, बुनियादी ढांचे के विकास, प्रौद्योगिकीय उन्नयन और एकीकृत कृषि नीति को शामिल करते हुए व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer