Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. India and Nepal are working to further strengthen their deep-rooted relationship by addressing mutual concerns and enhancing overall progress. Comment.
(GS 2, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न: भारत और नेपाल आपसी चिंताओं को दूर करके और समग्र प्रगति को बढ़ाकर अपने गहरे संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। टिप्पणी करें।
(जीएस 2, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Introduce by giving an overview about the India-Nepal relations.

  • Body: Significance of India for Nepal. Address the demand of question as how the ties are being strengthened.

  • Conclusion: Write a forward-looking conclusion by mentioning the boundary concern and way to deal with it.

 

Introduction:

India and Nepal have a unique relationship. The open border, shared culture, economic interdependence and deep-rooted people-to-people relationship make bilateral ties special.

 

Significance of India for Nepal:

  • India is Nepal’s largest trading partner.

  • The top source country for tourists in Nepal.

  • The only supplier of petroleum products to Nepal

  • The largest source of total foreign investment in Nepal.

  •  India also provides transit for almost all of Nepal’s third-country trade.

  • India also accounts for a significant share of inward remittances to Nepal from pensioners, professionals & labourers working in India.

  • India has always been the first responder during disasters and emergencies in Nepal.

 

Strengthening the ties:

Both India and Nepal are focusing on strengthening their deep-rooted ties.

  • Bilateral Mechanisms

    • Eight high-level visits, including four prime ministerial ones, have re-energised relations.

  • Economic Cooperation

    • Reducing the trade deficit: Nepal’s trade deficit with India is close to 18% of the GDP.

    • Initiating & strengthening cross-border digital financial connectivity to ease trade, tourism, and remittance flows. 

    • Physical connectivities to reduce the cost of doing business and facilitate people-to-people ties.

  • People-to-People Ties

    • Digital financial connectivity

      • Indians travelling to Nepal can make payments through their mobile phones.

      • It will enhance hassle-free payments to traders, tourists, pilgrims, students etc.

      • It will help workers in Nepal & India transfer earnings through formal channels in their respective home countries.

    • Banking Simplification: Requirements for opening a bank account by Nepalis in India are being simplified.

    • Aadhaar: The process for Nepali residents to obtain an Aadhaar card is straightforward.

  • Promoting Hydropower

    • Joint Vision Statement on Power Sector Cooperation (2022): Bilateral cooperation in the production, transmission and cross-border trading of hydropower.

    • Long-term power trade agreement (2023): To export 10,000 megawatts of electricity from Nepal to India in 10 years.

    • Building cross-border transmission lines. 

    • By importing clean energy, India will reduce its reliance on coal and gas, help reduce pollution, and achieve renewable energy goals.

  • Infrastructure Development

    • Petroleum Pipelines: Constructing two new petroleum pipelines between Siliguri & Jhapa and Amlekhgunj & Chitwan.

    • Integrated Check Posts (ICPs): Two additional ICPs in Bhairahaba and Dodhara-Chandani in Nepal, for facilitating the smooth movement of cargo and passenger vehicles.

    • Border Roads: Upgradation of border roads to reduce the transportation and transaction costs of doing business.

    • Railways: Feasibility of Raxaul-Kathmandu line is done and Ayodhya-Janakpur line is under consideration.

  • Disaster Management

    • India provided immediate rescue & relief package and a financial package of $75 million for the development of the recently earthquake-hit areas of Nepal.

 

Conclusion

Established bilateral mechanisms between the two countries are in place to address areas of cooperation and concerns including boundary issues. The momentum of partnership and progress of the recent past must be continued to keep the relationship robust.


दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: भारत-नेपाल संबंधों के बारे में एक सिंहावलोकन प्रस्तुत करते हुए का परिचय दें।

  • मुख्य भाग: नेपाल के लिए भारत का महत्व बताएं। साथ ही, प्रश्न की मांग को संबोधित करें कि संबंधों को कैसे मजबूत किया जा रहा है।

  • निष्कर्ष: सीमा संबंधी चिंता और उससे निपटने के तरीके का उल्लेख करते हुए एक भविष्योन्मुखी निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

 

प्रस्तावना:

भारत और नेपाल का अनोखा रिश्ता है। खुली सीमा, साझा संस्कृति, आर्थिक परस्पर निर्भरता और लोगों के बीच गहरे रिश्ते, दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विशेष बनाते हैं।

 

नेपाल के लिए भारत का महत्व:

  • भारत, नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

  • नेपाल पर्यटकों के लिए शीर्ष स्रोत देश है।

  • नेपाल को पेट्रोलियम उत्पादों का एकमात्र आपूर्तिकर्ता देश है।

  • नेपाल में कुल विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत है।

  • भारत नेपाल के लगभग सभी अन्य देशों के साथ व्यापार संबंधी गतिविधियों के लिए एक आवश्यक पारगमन भी प्रदान करता है।

  • भारत में काम करने वाले पेंशनभोगियों, पेशेवरों और मजदूरों से नेपाल को भेजे जाने वाले अंतर्वाह धन प्रेषण में भी भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।

  • नेपाल में आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान भारत हमेशा प्रथम प्रतिक्रिया कर्ता रहा है।

 

पारस्परिक संबंधों को मजबूत करना:

भारत और नेपाल दोनों अपने गहरे संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

  • द्विपक्षीय तंत्र

    • चार प्रधानमंत्रियों सहित आठ उच्च-स्तरीय यात्राओं ने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है।

  • आर्थिक सहयोग

    • व्यापार घाटा कम करना: भारत के साथ नेपाल का व्यापार घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 18% के करीब है।

    • व्यापार, पर्यटन और धन प्रेषण संबंधी प्रवाह को आसान बनाने के लिए सीमा पार डिजिटल वित्तीय कनेक्टिविटी शुरू करना और मजबूत करना।

    • व्यवसायिक लागत को कम करने और लोगों से लोगों के संबंधों को सुविधाजनक बनाने के लिए भौतिक कनेक्टिविटी।

  • लोगों से लोगों के बीच संबंध

    • डिजिटल वित्तीय कनेक्टिविटी

      • नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीय अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

      • यह व्यापारियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, छात्रों आदि के लिए परेशानी मुक्त भुगतान को बढ़ाएगा।

      • यह नेपाल और भारत में श्रमिकों को अपने संबंधित घरेलू देशों में औपचारिक चैनलों के माध्यम से कमाई स्थानांतरित करने में मदद करेगा।

    • बैंकिंग सरलीकरण: भारत में नेपालियों द्वारा बैंक खाता खोलने की आवश्यकताओं को सरल बनाया जा रहा है।

    • आधार कार्ड: नेपाली निवासियों के लिए आधार कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया सीधी है।

  • जलविद्युत को बढ़ावा देना

    • विद्युत क्षेत्र सहयोग पर संयुक्त दृष्टिकोण वक्तव्य (2022): जलविद्युत के उत्पादन, पारेषण और सीमा पार व्यापार में द्विपक्षीय सहयोग।

    • दीर्घकालिक बिजली व्यापार समझौता (2023): 10 वर्षों में नेपाल से भारत को 10,000 मेगावाट बिजली निर्यात करना।

    • सीमा-पार विद्युत पारेषण (ट्रांसमिशन) लाइनों का निर्माण।

    • स्वच्छ ऊर्जा का आयात करके, भारत कोयले और गैस पर अपनी निर्भरता कम करेगा, प्रदूषण कम करने में मदद करेगा और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

  • अवसंरचनात्मक विकास

    • पेट्रोलियम पाइपलाइन: सिलीगुड़ी और झापा तथा अमलेखगंज और चितवन के बीच दो नई पेट्रोलियम पाइपलाइनों का निर्माण।

    • एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी): नेपाल में भैरहबा और दोधारा-चंदानी में दो अतिरिक्त एकीकृत चेक पोस्ट, ताकि मालवाहक और यात्री वाहनों की सुचारू आवाजाही हो सके।

    • सीमा सड़कें: व्यापार करने की परिवहन और लेन-देन लागत को कम करने के लिए सीमा सड़कों का उन्नयन।

    • रेलवे: रक्सौल-काठमांडू लाइन की व्यवहार्यता का पता लगाया गया है और अयोध्या-जनकपुर लाइन पर विचार किया जा रहा है।

  • आपदा प्रबंधन

    • भारत ने नेपाल के हाल ही में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए तत्काल बचाव और राहत पैकेज और 75 मिलियन डॉलर का वित्तीय पैकेज प्रदान किया।

 

निष्कर्ष:

सीमा मुद्दों सहित सहयोग और चिंताओं के क्षेत्रों को संबोधित करने के लिए भारत एवं नेपाल,  दोनों देशों के बीच स्थापित द्विपक्षीय तंत्र मौजूद हैं। इस प्रकार, दोनों देशों पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए हाल के दिनों की साझेदारी और प्रगति की गति को जारी रखना चाहिए।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium