Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Aquaculture can help promote livelihood and make people self-reliant. Discuss the significance of aquaculture for India. 
(GS-3, Indian economy, 150 words, 10 marks)

प्रश्न: जलीय कृषि (Aquaculture) आजीविका को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है। भारत के लिए जलीय कृषि के महत्व पर चर्चा कीजिए। 
(GS-3, भारतीय अर्थव्यवस्था, 150 शब्द, 10 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by defining Aquaculture.
  • In the body elaborate on the significance of aquaculture for India.
  • Finally, conclude your answer by mentioning various measures taken by the government in this regard.

 

Model Answer:

According to Food and Agriculture Organisation (FAO), Aquaculture refers to the farming of aquatic organisms including fish, molluscs, crustaceans and aquatic plants. Farming implies some sort of intervention in the rearing process to enhance production, such as regular stocking, feeding, protection from predators, etc. India has become the world’s 2nd largest aquaculture nation and the 4th largest exporter of fish and fisheries products taking Brand India from ‘Local to Global’.

Significance of aquaculture for India: 

  • Recognised as the sunrise sector: Fisheries is one of the fastest growing sectors amongst the primary producing sectors. The sector plays a vital role in the economic and overall development of the country and is hence referred to as the “sunrise sector”. It is poised to bring immense potential through equitable and inclusive growth.
  • Generating employment: The sector is recognized as a powerful engine for providing employment to 14.5 million people and sustaining a livelihood for the 28 million fishermen community of the country.
  • Helping women generate income: For example, in Lakshadweep community-based ornamental fish aquaculture, using local resources is helping women in generating income and making them self-reliant.
  • Promoting food security: Aquaculture can help in filling the gap between the demand and supply of food for the growing population.
  • Rising online seafood consumption: The pandemic-induced lockdowns accelerated the adoption of e-commerce alternatives, as a result of which the seafood industry has witnessed an increase. This could lead to higher profitability for those engaged in this sector.
  • Promoting health and nutrition: Fish and aqua products play an important role in providing a balanced protein intake. Fish is one of the healthiest options to mitigate hunger and nutrient deficiency thereby contributing to the fulfilment of the SDGs.
  • Increasing farmer’s income: The Government has set a national target to increase fish production to 22 million metric tons by 2024-2025, which will have a positive impact on 2.80 crore fishers and fish farmers. Therefore, the fisheries sector holds the potential for bringing economic revolution through Blue Revolution in the country.

 

Recognising the importance of fish production and aquaculture government has taken various measures such as Fishery and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF), Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Tilapia aquaculture project. The thrust provided by the government will play a pivotal role in achieving the ambitious target of doubling seafood production. 

दृष्टिकोण:

  • जलीय कृषि (Aquaculture) को परिभाषित करते हुए अपने उत्तर का परिचय दीजिए।  
  • मुख्य भाग में, भारत के लिए जलीय कृषि के महत्व के बारे में विस्तार से बताएं।
  • अंत में, सरकार द्वारा इस संबंध में किए गए विभिन्न उपायों का उल्लेख करते हुए अपना उत्तर समाप्त कीजिए।

 

मॉडल उत्तर:

खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, जलीय कृषि (Aquaculture) मछली, मोलस्क, क्रस्टेशियन और जलीय पौधों सहित जलीय जीवों की खेती को संदर्भित करता है। इस प्रकार की कृषि का तात्पर्य उत्पादन बढ़ाने के लिए पालन-पोषण की प्रक्रिया में किसी प्रकार के हस्तक्षेप करने से है, जैसे नियमित रूप से स्टॉक करना, खिलाना, शिकारियों से सुरक्षा आदि। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि देश बन गया है और ब्रांड इंडिया को 'लोकल से ग्लोबल' तक ले जाने वाला मछली और मत्स्य उत्पादों का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।

भारत के लिए जलीय कृषि का महत्व:

  • सनराइज सेक्टर के रूप में मान्यता प्राप्त: मत्स्य पालन प्राथमिक उत्पादक क्षेत्रों में सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र देश के आर्थिक और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसलिए इसे "सनराइज सेक्टर" कहा जाता है। यह न्यायसंगत और समावेशी विकास के माध्यम से अपार क्षमता लाने के लिए तैयार है।
  • रोजगार सृजन करना: इस क्षेत्र को 14.5 मिलियन लोगों को रोजगार प्रदान करने और देश के 28 मिलियन मछुआरा समुदाय के लिए आजीविका बनाए रखने के लिए एक शक्तिशाली इंजन के रूप में पहचाना जाता है।
  • महिलाओं को आय उत्पन्न करने में सहायक: उदाहरण के लिए, लक्षद्वीप के समुदाय आधारित सजावटी मछली पालन में, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके महिलाओं को आय पैदा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है।
  • खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना: जलीय कृषि बढ़ती आबादी के लिए भोजन की मांग और आपूर्ति के बीच की अंतराल को पाटने में मदद कर सकती है।
  • ऑनलाइन समुद्री खाद्य की बढ़ती खपत: महामारी के कारण हुए लॉकडाउन ने ई-कॉमर्स विकल्पों को अपनाने में तेजी लाई, जिसके परिणामस्वरूप समुद्री खाद्य उद्योग (Sea-food industry) में वृद्धि देखी गई है। इससे इस क्षेत्र में लगे लोगों के लिए उच्च लाभप्रदता हो सकती है।
  • स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना: संतुलित मात्रा में प्रोटीन प्रदान करने में मछली और जलीय कृषि उत्पाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मछली भूख और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्यप्रद विकल्पों में से एक है, जिससे SDGs की पूर्ति में योगदान मिलता है।
  • किसानों की आय बढ़ाना: सरकार ने 2024-2025 तक मछली उत्पादन को 22 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ाने का राष्ट्रीय लक्ष्य रखा है, जिसका 2.80 करोड़ मछुआरों और मछली किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए देश में नीली क्रांति के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र में आर्थिक क्रांति लाने की क्षमता है।

 

इस प्रकार, मछली उत्पादन और जलीय कृषि के महत्व को स्वीकार करते हुए सरकार ने मत्स्य और जलीय कृषि अवसंरचना विकास कोष (FIDF), प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) और तिलपिया जलीय कृषि परियोजना जैसे विभिन्न उपाय किए हैं। निष्कर्षत: सरकार द्वारा दिया गया जोर समुद्री खाद्य उत्पादन (Sea-Food Production) को दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium