Que. Discuss the significance and potential environmental risks associated with the deep-sea mining projects.
(GS-3, Environment, 250 words, 15 marks)
प्रश्न: गहरे समुद्र में खनन परियोजनाओं से जुड़े महत्व और संभावित पर्यावरणीय जोखिमों पर चर्चा करें।
(GS-3, पर्यावरण, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach:
- Introduce your answer by describing what is deep-sea mining.
- In the body mention the significance and potential environmental risks associated with the deep-sea mining projects.
- Finally, conclude your answer by giving a balanced opinion.
Model Answer:
Deep seabed mining (DSM) is a potential commercial industry that is attempting to mine mineral deposits from the seafloor, in the hopes of extracting commercially valuable minerals such as manganese, copper, cobalt, zinc, and rare earth metals from rocks called “polymetallic nodules”. The deep seabed is the seabed at ocean depths greater than 200 meters and covers about two-thirds of the total seafloor. However, researchers have also flagged widespread concern about the impact of deep-sea mining on marine ecosystems, habitats and biodiversity.
Significance of deep-sea mining:
- Source for clean energy: The deep-sea environment holds a wealth of minerals, such as manganese, cobalt, copper, and nickel, which could be used for rapidly growing renewable energy technologies including solar panels, wind turbines, and electric-vehicle batteries.
- Can help in meeting rising global demand for critical minerals: Experts expect the global metals and minerals market to have a compound annual growth rate of more than 8% between now and 2026 as the energy transition accelerates. Given the rising demand for metals and minerals, there has been a greater push for deep-sea mining to meet these demands.
- Deep-sea mining is advantageous over land-based mining: Deep-sea mineral extraction may have some economic and environmental advantages over its land-based counterpart.
- There is no use or pollution of freshwater sources, limited or no effect on local communities and metal grades and quantities are often higher than terrestrial ores.
- Application in various sectors: The minerals extracted from deep sea mining have applications in diverse sectors such as transportation, defence, aerospace, electronics, energy, construction, and health care.
- Important for technological innovation: Several technological innovations are expected to drive innovation in metals over the next decade such as from 3D printing to artificial intelligence and big data analytics.
Potential environmental risks associated with deep sea mining projects:
- The negative impact of sediment plumes: Plumes are caused when the tailings from mining (usually fine particles) are dumped back into the ocean, creating a cloud of particles floating in the water. The floating particles increase the turbidity, or cloudiness, of the water, clogging filter-feeding apparatuses used by benthic organisms.
- Impact on marine life: On the abyssal plains, sucking up nodules would involve the destruction of the seabed, leading to the potential extinction of species. The Polymetallic nodules themselves support complex ecosystems, which would be lost.
- A rare species called 'Scaly foot snail', also known as sea pangolin, has become the first species to be threatened because of deep-sea mining.
- Disturbance of seafloor: Sediment on the ocean floor accumulates at a rate of 1 millimetre a millennium, meaning that areas disturbed by mining would take a very long time to recover. This could have a significant biological impact.
- Noise pollution: Deep Sea mining efforts will increase ambient noise in the normally quiet pelagic environments. Anthropogenic noise is known to affect deep-sea fish species and marine mammals.
- Light Pollution: The areas where deep sea mining may take place are normally devoid of sunlight and anthropogenic light sources. Mining efforts employing floodlighting would drastically increase light levels. Previous studies show that deep-sea shrimps found at hydrothermal vents suffered permanent retinal damage when exposed to floodlights.
Under the United Nations Convention on the Law of the Sea (UNCLOS), the deep sea and its mineral resources are the common heritage of humankind. Therefore, they must be managed on behalf of and in the interests of all humanity, including the sharing of economic benefits; support for marine scientific research; and the effective protection of the marine environment.
दृष्टिकोण:
- गहरे समुद्र में खनन (DSM) का तात्पर्य क्या है, इसका वर्णन करते हुए उत्तर का परिचय दें।
- मुख्य भाग में, गहरे समुद्र में खनन सम्बन्धी परियोजनाओं के महत्व और संभावित पर्यावरणीय जोखिमों का उल्लेख करें।
- अंत में संतुलित राय देकर अपने उत्तर को समाप्त करें।
मॉडल उत्तर:
गहरे समुद्र तल खनन (DSM) एक संभावित वाणिज्यिक उद्योग है, जो वाणिज्यिक रूप से मूल्यवान खनिजों, जैसे कि मैंगनीज, तांबा, कोबाल्ट, जस्ता, और दुर्लभ पार्थिव धातुओं (REMs) को 'पॉलीमेटैलिक नोड्यूल्स' नामक चट्टानों से निकालने की उम्मीद में, समुद्रतल से खनिज भंडारों को निकालने का प्रयास कर रहा है। ‘गहरा समुद्र तल’ (Deep Seabed) समुद्र की 200 मीटर से अधिक गहराई पर स्थित समुद्र तल है, जो कुल समुद्री तल का लगभग दो-तिहाई हिस्सा कवर करता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने समुद्री पारिस्थितिक तंत्र, आवास और जैव विविधता पर गहरे समुद्र में खनन के प्रभाव के बारे में व्यापक चिंता को भी चिह्नित किया है।
गहरे समुद्र में खनन का महत्व:
- स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत: गहरे समुद्र के वातावरण में मैंगनीज, कोबाल्ट, तांबा और निकिल जैसे खनिजों का भंडार है, जिसका उपयोग सौर पैनलों, पवन टर्बाइनों और इलेक्ट्रिक-वाहन बैटरी सहित तेजी से बढ़ती अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए किया जा सकता है।
- महत्वपूर्ण खनिजों के लिए बढ़ती वैश्विक मांग पूरा करने में सहायक: विशेषज्ञों को उम्मीद है कि वैश्विक धातु और खनिज बाजार में अभी और 2026 के बीच 8% से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धिदर होगी, क्योंकि ऊर्जा संक्रमण में तेजी आ रही है। धातुओं और खनिजों की बढ़ती मांग को देखते हुए, इसकी आपूर्ति के लिए गहरे समुद्र में खनन पर जोर दिया जा रहा है।
- भूमि-आधारित खनन की तुलना में गहरे समुद्र में खनन लाभप्रद: गहरे समुद्र में खनिज निष्कर्षण, भूमि-आधारित खनन की तुलना में कुछ अधिक आर्थिक और पर्यावरणीय लाभप्रद हो सकते हैं।
- मीठे पानी के स्रोतों (ताजे पानी के स्रोत) का कोई उपयोग या प्रदूषण नहीं है, और इसका स्थानीय समुदायों पर सीमित या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और धातु के ग्रेड और मात्रा अक्सर स्थलीय अयस्कों (Terrestrial Ores) से अधिक होती है।
- विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोग: गहरे समुद्र में खनन से निकाले गए खनिजों का परिवहन, रक्षा, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, निर्माण और स्वास्थ्य देखभाल जैसे विविध क्षेत्रों में उपयोग होता है।
- तकनीकी नवाचार के लिए महत्वपूर्ण: अगले दशक में कई तकनीकी नवाचारों से धातुओं में नवाचार की उम्मीद है, जैसे कि 3डी प्रिंटिंग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा एनालिटिक्स।
गहरे समुद्री खनन परियोजनाओं से जुड़े संभावित पर्यावरणीय जोखिम:
- अवसादी पंख (Sediment Plumes) का नकारात्मक प्रभाव: प्लम तब बनते हैं, जब खनन (आमतौर पर महीन कण) से अवशेष वापस समुद्र में फेंक दिए जाते हैं, जिससे पानी में तैरते कणों का बादल बन जाता है। तैरते हुए कण (Floating Particles) पानी का गंदलापन, या बादलनुमा जमाव को बढ़ाते हैं, जिससे बेंथिक जीवों (Benthic Organisms) द्वारा उपयोग किए जाने वाले फिल्टर-फीडिंग उपकरण (Filter-Feeding Apparatuses) को रोकते हैं।
- समुद्री जीवन पर प्रभाव: रसातल मैदाननों (Abyssal Plains) पर, नोड्यूल्स के निष्कर्षण से समुद्र तल का विनाश हो जाएगा, जिससे प्रजातियों के संभावित विलुप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी। पॉलीमेटेलिक नोड्यूल्स स्वयं जटिल पारिस्थितिक तंत्रों का समर्थन करते हैं, जो खो जाएंगे।
- 'स्कैली फुट स्नेल' (Scaly foot snail) नामक एक दुर्लभ प्रजाति, जिसे ‘समुद्री पैंगोलिन’ के रूप में भी जाना जाता है, गहरे समुद्र में खनन के कारण खतरे में पड़ने वाली पहली प्रजाति बन गई है।
- समुद्री तल की अशांति: समुद्र तल पर अवसाद (तलछट) 1 मिमी प्रति सहस्राब्दी की दर से जमा होती है, जिसका अर्थ है कि खनन से प्रभावित क्षेत्रों को सामान्य स्थिति में आने में बहुत लंबा समय लगेगा। इसका एक महत्वपूर्ण जैविक प्रभाव हो सकता है।
- ध्वनि प्रदूषण: गहरे समुद्र में खनन के प्रयासों से सामान्य रूप से शांत खुले समुद्री वातावरण (Pelagic Environments) में आस-पास के शोर में वृद्धि होगी। मानवजनित शोर (Anthropogenic noise) गहरे समुद्र में मछली की प्रजातियों और समुद्री स्तनधारियों को प्रभावित करने वाले क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
- प्रकाश प्रदूषण: जिन क्षेत्रों में गहरे समुद्र में खनन हो सकता है, वे आमतौर पर सूर्य के प्रकाश और मानवजनित प्रकाश स्रोतों से रहित होते हैं। तीव्र रोशनी (Floodlighting) को नियोजित करने वाले खनन प्रयासों से प्रकाश के स्तर में अत्यधिक वृद्धि होगी। पिछले अध्ययनों से पता चलता है कि जलतापीय निकास (Hydrothermal Vent) पर पाए जाने वाले गहरे समुद्र के झींगों को तीव्र रोशनी (फ्लडलाइट) के संपर्क में आने पर स्थायी रेटिना क्षति हुई।
सामुद्रिक कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCLOS) के तहत, गहरे समुद्री क्षेत्र और इसके खनिज संसाधन मानव जाति की साझी विरासत हैं। इसलिए, उन्हें आर्थिक लाभों को साझा करने, समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए समर्थन और समुद्री पर्यावरण की प्रभावी सुरक्षा सहित सभी मानवता के हित में प्रबंधित किया जाना चाहिए।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer