Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. The percentage of the elderly in India has been increasing swiftly. Discuss the various challenges faced by the ageing population of India. Also Write about the initiatives taken by the Government for the welfare of elderly people.
(GS-2, 250 Words, 15 Marks)

प्रश्न : भारत में बुजुर्गों का जनसंख्या प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। भारत की वृद्ध होती जनसंख्या के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करें। बुजुर्गों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में भी बताएं।
(जीएस-2, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • In Introduction, write some facts showing an increasing elderly population.

  • In the body, mention various challenges faced by elderly people and Government initiatives for their welfare.

  • Conclude your answer accordingly.

Model Answer:

There has been a steady rise in the population of senior citizens in India. The number of elderly persons increased from 1.98 crore in 1951 to 7.6 crore in 2001, and 10.38 crore in 2011. The India Ageing Report 2023 (UNFPA) notes that by 2050, the share of senior citizens will rise to 20.8 percent of the population. That is close to 347 million. This is a steep rise from the 2022 demographic of 149 million elderly persons, which was about 10.5 per cent of the country’s population.

Challenges faced by the ageing population of India:

  • Feminization: According to the UNFPA report, Women living longer than men (feminization) resulting in higher levels of widowhood and associated socio-cultural and economic deprivations and dependencies.

  • Ruralization: According to Census of India 2011, on an average, 71 percent of older persons live in rural areas. Large parts of rural India are still remote with poor road and transport access. Income insecurity, lack of access to adequate and quality healthcare and isolation are, therefore, more acute for the rural elderly than their urban counterparts.

  • Disabilities in old age: With the increasing age and decreasing health, the older person begins to depend unknowingly physically and psychologically on either the kinship group or the existing social support network. Women over 80 years reported a far higher incidence of impairments (179 per 1,000) than their male counterparts (119 per 1,000).

  • Economic Problems: Income insecurity is one of the major causes of vulnerability in old age. According to the report, Only around 17 percent of older persons got wages or salaries for their economic participation.

  • Psychological Problems: The common psychological problems that most of the older persons experience are : feeling of powerlessness, feeling of inferiority, depression, uselessness, isolation and reduced competence. These problems along with social disabilities like widowhood, societal prejudice and segregation aggravate the frustration of elderly people.

  • Health Problems : Ageing is associated with poor health status due to chronic morbid conditions and degenerating physiological capacity. Over 30 percent of the elderly women and 28 percent of the men suffered from one chronic morbid condition and nearly one fourth (across both sexes) suffered from more than two morbid conditions.

  • Crime against the Aged People: Crime and fear of crime is regarded as one of the major concerns that primarily cause worry among the aged people. The influence of crime is severe among them. The reason being, they are old, frail and are not able to defend themselves.

Government’s initiatives for the welfare of elderly people:

  • Under the National Social Assistance Program (NSAP) scheme, financial assistance  is provided to elderly people.

  • Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme: A monthly pension of Rs.200/- is given to elderly aged 60-79 years belonging to BPL category under.

  • State Action Plan for Senior Citizens: The Government of India perceives a major and critical role of all State Governments in partnering and implementing this Action Plan for welfare of senior citizens.

  • Rashtriya Vayoshri Yojana’ (RVY): A scheme for providing physical Aids and Assisted living devices to Senior Citizens.

  • Livelihood and Skilling Initiatives for Senior Citizens - Senior Able Citizens for Re-Employment in Dignity (SACRED); Action Groups Aimed at Social Reconstruction (AGRASR Groups):Elderly Self Help groups.

  • Scheme for Awareness Generation and Capacity Building for welfare of Senior Citizens.

  • Scheme of Integrated Programme for Senior Citizens: Setting up of Homes to improve the quality of life of the Senior Citizens by providing basic amenities like shelter, food, medical care and entertainment opportunities etc.

  • Seniorcare Ageing Growth Engine (SAGE): It is launched with an objective to encourage the entrepreneurs to think about the problems of the elderly and come out with innovative solutions.

India remains committed to taking all possible steps towards improving the quality of life of the elderly and protecting their rights and dignity through full implementation of the National Policy for Older Persons. However, there remains significant scope to improve the coverage of the scheme. It is also imperative to ensure that the benefits of the schemes reach the rural areas and also address the needs of elderly women.

दृष्टिकोण:

  • परिचय में, बुजुर्गों की बढ़ती आबादी को दर्शाने वाले कुछ तथ्यों के साथ उत्तर की शुरूआत करें।

  • मुख्य भाग में, बुजुर्ग लोगों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनके कल्याण के लिए सरकार की पहल का उल्लेख करें।

  • अपना उत्तर तदनुसार समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वृद्ध व्यक्तियों की संख्या 1951 में 1.98 करोड़ से बढ़कर 2001 में 7.6 करोड़ और 2011 में 10.38 करोड़ हो गई। यूएनएफपीए के, इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 का कहना है कि वर्ष 2050 तक, वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी आबादी का 20.8 प्रतिशत, यानी 347 मिलियन के करीब हो जाएगी। यह 2022 की जनसांख्यिकीय 149 मिलियन बुजुर्गों की तुलना में भारी वृद्धि है, जो देश की आबादी का लगभग 10.5 प्रतिशत थी।

 

भारत की वृद्ध होती आबादी के सामने चुनौतियाँ:

  • महिलाकरण: यूएनएफपीए की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं (महिलाकरण) जिसके परिणामस्वरूप विधवापन के उच्च स्तर और संबंधित सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक अभाव और निर्भरता होती हैं।

  • ग्रामीणीकरण: भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, औसतन 71 प्रतिशत बुजुर्ग व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। ग्रामीण भारत का बड़ा हिस्सा, अभी भी खराब सड़क और परिवहन पहुंच के कारण सुदूर है। इसलिए, आय की असुरक्षा, पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच की कमी और अलगाव, ग्रामीण बुजुर्गों के लिए उनके शहरी समकक्षों की तुलना में अधिक गंभीर हैं।

  • वृद्धावस्था में विकलांगता: बढ़ती उम्र और गिरते स्वास्थ्य के साथ, वृद्ध व्यक्ति अनजाने में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से रिश्तेदारी समूह या मौजूदा सामाजिक सहायता नेटवर्क पर निर्भर होने लगता है। 80 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं ने अपने पुरुष समकक्षों (119 प्रति 1,000 पर 119) की तुलना में हानि (प्रति 1,000 पर 179) की कहीं अधिक घटना दर्ज की।

  • आर्थिक समस्याएँ: आय की असुरक्षा, वृद्धावस्था में असुरक्षा के प्रमुख कारणों में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार, केवल लगभग 17 प्रतिशत वृद्धों को ही उनकी आर्थिक भागीदारी के लिए वेतन या मजदूरी मिलती है।

  • मनोवैज्ञानिक समस्याएँ: अधिकांश वृद्ध व्यक्तियों द्वारा अनुभव की जाने वाली सामान्य मनोवैज्ञानिक समस्याएँ हैं: शक्तिहीनता की भावना, हीनता की भावना, अवसाद, बेकारी, अलगाव और कम क्षमता। इनके साथ ही विधवापन, सामाजिक पूर्वाग्रह और अलगाव जैसी सामाजिक समस्याएं, बुजुर्ग लोगों में घोर निराशा को बढ़ाती हैं।

  • स्वास्थ्य समस्याएं: पुरानी रुग्ण स्थितियों और घटती शारीरिक क्षमता के साथ बुढ़ापा, ख़राब स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ा है। एक सर्वे के अनुसार, 30 प्रतिशत से अधिक बुजुर्ग महिलाएं और 28 प्रतिशत पुरुष किसी न किसी पुरानी रुग्ण स्थिति से पीड़ित पाए गए और लगभग एक चौथाई (दोनों पुरुष व महिला में) दो से अधिक रुग्ण स्थितियों से पीड़ित देखे गए।

  • वृद्ध लोगों के खिलाफ अपराध: अपराध और अपराध का डर, प्रमुख चिंताओं में से एक माना जाता है, जो मुख्य रूप से वृद्ध लोगों में चिंता का कारण बनता है। इनके बीच अपराध का गंभीर प्रभाव होता है। इसका कारण यह है कि वे बूढ़े हो जाने की वजह से, शारीरिक अक्षम हो जाते हैं और अपनी रक्षा करने में सक्षम नहीं होते हैं।

वृद्धजनों के कल्याण हेतु सरकार की विभिन्न पहलें:

  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) योजना के तहत बुजुर्ग लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के 60-79 वर्ष के वृद्धजनों को 200/- रुपये की मासिक पेंशन दी जाती है।

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य की कार्य योजना, भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए इस कार्य योजना में भागीदारी और कार्यान्वयन में सभी राज्य सरकारों की एक प्रमुख और महत्वपूर्ण भूमिका को समन्वित करती है।

  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY): वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता और सहायक जीवन उपकरण प्रदान करने की एक योजना।

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका और कौशल संबंधी पहलें - गरिमापूर्ण पुन: रोजगार के लिए वरिष्ठ सक्षम नागरिक (SACRED); सामाजिक पुनर्निर्माण के उद्देश्य से कार्रवाई समूह (AGRASR समूह): बुजुर्ग स्वयं सहायता समूह।

  • वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए जागरूकता सृजन और क्षमता निर्माण योजना।

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम की योजना: आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल और मनोरंजन के अवसर आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करके वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए घरों की स्थापना।

  • सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन (SAGY): इसे उद्यमियों को बुजुर्गों की समस्याओं के बारे में सोचने और नवीन समाधानों के साथ आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।

भारत सरकार, वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय नीति के पूर्ण कार्यान्वयन के माध्यम से बुजुर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने की दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालाँकि, सरकारी योजना के कवरेज में सुधार की महत्वपूर्ण गुंजाइश बनी हुई है। इसके साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि योजनाओं का लाभ ग्रामीण इलाकों तक पहुंचे और बुजुर्ग महिलाओं की जरूरतों का भी समाधान हो।

Note:

1. Save your PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium