Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. How is the Leader of Opposition determined in Parliament? Discuss the powers and responsibilities of the Leader of Opposition in the Lok Sabha.
(GS 2, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न: संसद में नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) का निर्धारण कैसे किया जाता है? लोकसभा में विपक्ष के नेता की शक्तियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा करें।
(जीएस 2, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Define the position of the Leader of Opposition (LoP) or write the present context.

  • Body: List the requirements for LoP. Write the roles & responsibilities and challenges of the LoP in Lok Sabha.

  • Conclusion: Way forward on how LoP can play a vital role in strengthening India’s democratic framework and ensuring the government remains accountable.

 

Introduction:

After 10 years, the Lok Sabha will have a Leader of the Opposition. The Leader of the Opposition (LoP) in India is a prominent political figure who leads the largest opposition party in either the Lok Sabha or the Rajya Sabha.

 

Determination of LoP: 

  • Direction 121 of the Speaker (1950s): In order to get recognition as a party in the House, the political party should have a minimum of 10% members in that House. It does not deal with the recognition of the LoP. 

  • Salary and Allowances of the Leaders of Opposition in Parliament Act, 1977: Defined Leader of Opposition for the first time. According to the Act there are two conditions that need to be fulfilled:

    • The party should be numerically the biggest one in opposition to the government.

    • Party should be recognised by the Speaker/Chairman as a party.

Thus, only a party which has 10% of the strength of the House can put forth its claim to the post of LoP.

 

Powers of the Leader of the Opposition in Lok Sabha:

  • Order of Precedence: Number 7, along with Cabinet Ministers of the Union.

  • Position in Lok Sabha

    • Leader of Opposition sits in the front row to the left of the Chair

    • Enjoys certain privileges on ceremonial occasions like escorting the Speaker-elect to the rostrum.

    • Entitled to a seat in the front row during the Address by the President to both Houses of Parliament.

 

Responsibility:

  • LoP serves as the voice of the opposition in the House.

  • Leader of Opposition in Lok Sabha is considered as a shadow Prime Minister with a shadow Cabinet, ready to take over the administration if the Government resigns or is defeated on the floor of the House

  • Opposition’s representative in the high-powered committees headed by the Prime Minister for appointment to key posts such as:

    • Lokpal

    • Director of CBI

    • Central Vigilance Commissioner

    • Chief Information Commissioner

    • Chairperson and Members of the National Human Rights Commission

  • LoP is also a member of important committees such as Estimates Committee, Public Accounts Committee, Committee on Public Undertakings and other Joint Parliamentary Committees.

 

Conclusion:

The recent general election has revitalized the opposition in the Lok Sabha, creating an opportunity for the Leader of the Opposition (LoP) to influence parliamentary proceedings significantly. By embracing the traditions of open communication and constructive criticism, LoP can play a vital role in strengthening India’s parliamentary democracy and ensuring the government remains accountable.

 

दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) की स्थिति को परिभाषित करें अथवा वर्तमान समसामयिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए परिचय दें।

  • मुख्य भाग: नेता प्रतिपक्ष के लिए आवश्यकताओं को संबोधित करें। साथ ही, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) की भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ तथा चुनौतियाँ बताएं।

  • निष्कर्ष: भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को मज़बूत करने और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसको संबोधित करते हुए आगे का रास्ता प्रस्तुत करें।

 

प्रस्तावना:

ध्यातव्य है कि वर्तमान नई लोकसभा में 10 साल बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होगा। भारत में नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति होता है, जो लोकसभा या राज्यसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का नेतृत्व करता है।

 

नेता प्रतिपक्ष का निर्धारण:

  • लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्देश 121 (1950 का दशक): सदन में एक पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए, राजनीतिक दल के पास उस सदन में कम से कम 10% सदस्य होने चाहिए। यह नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) की मान्यता से संबंधित नहीं है।

  • संसद में विपक्ष के नेताओं का वेतन और भत्ते अधिनियम, 1977: पहली बार नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) को परिभाषित किया गया। अधिनियम के अनुसार दो शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना आवश्यक है:

    • पार्टी संख्यात्मक रूप से सरकार के विरोध में सबसे बड़ी होनी चाहिए।

    • पार्टी को अध्यक्ष/सभापति द्वारा एक पार्टी के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।

    • इस प्रकार, केवल वही पार्टी जिसके पास सदन की 10% ताकत है, नेता प्रतिपक्ष के पद पर अपना दावा कर सकती है।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की शक्तियाँ:

  • वरीयता क्रम: संख्या 7, संघ के कैबिनेट मंत्रियों के साथ।

  • लोकसभा में स्थिति

    • नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) आसन के बायीं ओर अगली पंक्ति में बैठते हैं।

    • औपचारिक अवसरों पर निर्वाचित अध्यक्ष को मंच तक ले जाने जैसे कुछ विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं।

    • संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान अग्रिम पंक्ति में सीट पाने का हकदार होते हैं।

 

ज़िम्मेदारी:

  • नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता), सदन में विपक्ष की आवाज़ के रूप में कार्य करता है।

  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) को छाया प्रधानमंत्री (शैडो प्राइम मिनिस्टर) माना जाता है, जिसके पास छाया मंत्रिमंडल (शैडो कैबिनेट) होता है, जो सरकार के इस्तीफा देने या सदन में हारने पर प्रशासन संभालने के लिए तैयार रहता है।

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समितियों में विपक्ष का प्रतिनिधि, जैसे कि प्रमुख पदों पर नियुक्ति के लिए:

    • लोकपाल

    • सीबीआई के निदेशक

    • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त

    • मुख्य सूचना आयुक्त

    • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्य

  • नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) प्राक्कलन समिति, लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति और अन्य संयुक्त संसदीय समितियों जैसी महत्वपूर्ण समितियों का सदस्य भी होता है।

 

निष्कर्ष:

हाल के आम चुनावों ने लोकसभा में विपक्ष को पुनर्जीवित कर दिया है, जिससे नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष का नेता) को संसदीय कार्यवाही को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करने का अवसर मिला है। खुले संचार और रचनात्मक आलोचना की परंपराओं को अपनाकर, नेता प्रतिपक्ष भारत के संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium