Most Affordable IAS Coaching in India  

Que: Discuss the significance of GDP as an economic indicator. What are the key factors that influence India’s GDP growth amid recent developments? Write a short note on policy recommendations for sustained growth.
(GS 3; 15 Marks; 250 Words)

प्रश्न. आर्थिक संकेतक के रूप में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के महत्व पर चर्चा करें। हाल के घटनाक्रमों के बीच भारत की जीडीपी की वृद्धि को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक क्या हैं? सतत विकास के लिए नीतिगत अनुशंसाओं पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
(जीएस 3; 15 अंक; 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Describe GDP

  • Body: Significance of GDP; Factors influencing GDP growth; policy recommendations for sustained growth

  • Conclusion: Way forward

 

Introduction:

Gross domestic product (GDP) is the monetary or market value of all the final goods and services produced within a country in a specific time period.

 

Significance of GDP as an Economic Indicator:

  • GDP is considered the world’s most powerful statistical indicator of national development and progress.

  • It provides an economic snapshot of a country, estimating the size of its economy and growth rate.

  • It can also be broken down by industry or sector to understand their respective contributions.

  • Quarterly estimates of GDP are useful to gauge the movement of the economy at short intervals. Quarterly estimates serve as an early indicator of economic downturn.

 

Factors Influencing India’s GDP Growth:

  • Positive Influences

    • Agriculture Sector Growth: A strong Kharif crop and better Rabi sowing are expected to drive rural demand and support overall economic growth.

    • Government Capital Expenditure: Post-election increases in government spending on infrastructure and other projects can boost the industrial sector and create jobs.

    • Service Sector Expansion: Continuous growth in services, which contribute significantly to GDP, remains a key driver.

  • Risks and Challenges

    • Unpredictable weather patterns: Unpredictable weather patterns, such as erratic monsoons, can adversely impact agricultural output and rural incomes.

    • Geopolitical Disturbances and Financial Market Uncertainties: Global uncertainties, including geopolitical disturbances and financial market volatility in developed economies, pose risks to India’s exports and investment inflows.

    • Industrial Sector Normalisation: The industrial sector is yet to fully normalise, and sluggish performance in this area could drag overall GDP growth.

 

Policy Recommendations for Sustained Growth:

  • Monetary Policy Adjustments: Lowering the repo rate or reducing the Cash Reserve Ratio (CRR) to inject liquidity and encourage investment.

  • Boosting Agricultural Productivity: Promoting irrigation infrastructure, crop diversification, and technological innovations to safeguard against climate-related risks.

  • Promoting Exports: Strengthening export promotion policies to cushion against global uncertainties.

  • Enhancing Transparency: Timely release of quarterly and annual GDP data to ensure informed policymaking and market stability.

 

Conclusion:

Recent figures released by the government indicate a slowing down of the economy. The Q2 2024-25 (July-September 2024) figures from the NSO show that real GDP growth slumped to a seven-quarter low of 5.4%. The government remains optimistic that the Q3 data will make up for the downturn in Q2 due to the continuous growth of the agricultural and service sector. The industrial sector is expected to grow due to the increase in the Government’s capital expenditure.

दृष्टिकोण:

  • परिचय: जीडीपी का संक्षिप्त वर्णन करें।

  • मुख्य भाग: जीडीपी का महत्व; जीडीपी वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक; सतत विकास के लिए नीतिगत सिफारिशें

  • निष्कर्ष: आगे की राह।

 

परिचय:

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक विशिष्ट समय अवधि में किसी देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक या बाजार मूल्य है।

 

आर्थिक संकेतक के रूप में जीडीपी का महत्व:

  • जीडीपी को राष्ट्रीय विकास और प्रगति का दुनिया का सबसे शक्तिशाली सांख्यिकीय संकेतक माना जाता है।

  • यह किसी देश का आर्थिक परिदृश्य प्रदान करता है, जो उसकी अर्थव्यवस्था के आकार और विकास दर का अनुमान लगाता है।

  • इसे उद्योग या क्षेत्र द्वारा भी विभाजित किया जा सकता है ताकि उनके संबंधित योगदान को समझा जा सके।

  • जीडीपी के तिमाही अनुमान (क्वॉटरली एस्टिमेट) कम अंतराल पर अर्थव्यवस्था की गति को मापने के लिए उपयोगी होते हैं। तिमाही अनुमान आर्थिक मंदी के शुरुआती संकेतक के रूप में काम करते हैं।

 

भारत की जीडीपी वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक:

  • सकारात्मक प्रभाव

    • कृषि क्षेत्र की वृद्धि: खरीफ की मजबूत फसल और रबी की बेहतर बुवाई से ग्रामीण मांग में तेजी आने और समग्र आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

    • सरकारी पूंजीगत व्यय: चुनाव के बाद बुनियादी ढांचे और अन्य परियोजनाओं पर सरकारी खर्च में वृद्धि से औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है और रोजगार पैदा हो सकते हैं।

    • सेवा क्षेत्र का विस्तार: सेवाओं में निरंतर वृद्धि, जो जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देती है, एक प्रमुख चालक बनी हुई है।

  • जोखिम और चुनौतियाँ

    • अप्रत्याशित मौसम पैटर्न: अनिश्चित मानसून जैसे अप्रत्याशित मौसम पैटर्न, कृषि उत्पादन और ग्रामीण आय पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

    • भू-राजनीतिक गड़बड़ी और वित्तीय बाजार की अनिश्चितताएँ: विकसित अर्थव्यवस्थाओं में भू-राजनीतिक गड़बड़ी और वित्तीय बाजार की अस्थिरता सहित वैश्विक अनिश्चितताएँ भारत के निर्यात और निवेश प्रवाह के लिए जोखिम पैदा करती हैं।

    • औद्योगिक क्षेत्र का सामान्यीकरण: औद्योगिक क्षेत्र अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है, और इस क्षेत्र में सुस्त प्रदर्शन समग्र जीडीपी वृद्धि को धीमा कर सकता है।

 

सतत विकास के लिए नीतिगत सिफारिशें:

  • मौद्रिक नीति समायोजन: तरलता बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए रेपो दर को कम करना या नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को कम करना।

  • कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना: जलवायु संबंधी जोखिमों से बचाव के लिए सिंचाई के बुनियादी ढांचे, फसल विविधीकरण और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देना।

  • निर्यात को बढ़ावा देना: वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीतियों को मजबूत करना।

  • पारदर्शिता बढ़ाना: सूचित नीति निर्माण और बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए तिमाही और वार्षिक जीडीपी डेटा को समय पर जारी करना।

 

निष्कर्ष:

सरकार द्वारा जारी किए गए हालिया आंकड़े अर्थव्यवस्था में मंदी का संकेत देते हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के दूसरे तिमाही (Q2) 2024-25 (जुलाई-सितंबर 2024) के आंकड़े बताते हैं कि वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि (रियल जीडीपी ग्रोथ) पिछली सात तिमाहियों के निचले स्तर 5.4% पर आ गई है, हालांकि सरकार आशावादी बनी हुई है कि तीसरे तिमाही (Q3) आँकड़े कृषि और सेवा क्षेत्र की निरंतर वृद्धि के कारण दूसरे तिमाही (Q2) में आई गिरावट की भरपाई कर देगा, साथ ही सरकार के पूंजीगत व्यय में वृद्धि के कारण औद्योगिक क्षेत्र में वृद्धि होने की उम्मीद है।

Note: 

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium