Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. A new development in the field of cancer treatment is Chimeric antigen receptor (CAR) T-­cell therapies. What is CAR T­- cell therapy, discuss its application in the treatment of cancer.
(GS-3, Science and Technology, 150 words, 10 marks)

प्रश्न: कैंसर के उपचार के क्षेत्र में एक नया विकास, शिमेरिक एंटीजन रिसेप्टर (CAR) टीसेल थेरेपी का किया गया है। यह CAR टी-सेल थैरेपी क्या है, कैंसर के उपचार में इसके अनुप्रयोग की चर्चा कीजिए।
(GS-3, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 150 शब्द, 10 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by explaining what is CAR T-cell therapy.
  • In the body elaborate on how the therapy works and its application in diverse fields of cancer treatment.
  • Conclude your answer by suggesting a way forward.

 

Model Answer:

Chimeric antigen receptor (CAR) T­cell therapies represent a quantum leap in the sophistication of cancer treatment. CAR T­cell therapies use a patient’s own cells to attack tumours.  The cells are even more specific than targeted agents and directly activate the patient’s immune system against cancer, making the treatment more clinically effective. This is why they are called ‘living drugs.’

How the therapy works:

  • In CAR T­cell therapy, the patient’s blood is drawn to harvest T­cells which are immune cells that play a major role in destroying tumour cells.
  • Researchers modify these cells in the laboratory so that they express specific proteins on their surface, known as chimeric antigen receptors (CAR). They have an affinity for proteins on the surface of tumour cells.
  • This modification in the cellular structure allows CAR T­cells to effectively bind to the tumour and destroy it. Binding to a tumour cell activates the engineered T cell to kill and produce inflammatory cytokines proteins which support T cell growth and boost their cancer-killing abilities.
  • The final step in the tumour’s destruction involves its clearance by the patient’s immune system.

 

Application of Chimeric antigen receptor (CAR) T-Cell therapy in cancer:

  • Effective in treating blood cancer: The therapy is most effective in the treatment of blood cancer, especially lymphoma which is a type of blood cancer which affects the immune system.
    • The therapy has also been approved for leukaemia, which is cancer arising from the cells that produce white blood cells.
  • Useful for patients who don’t respond to other therapies: CAR T­cell therapy is also used among patients with cancers that have returned after initial successful treatment or who haven’t responded to previous combinations of chemotherapy or immunotherapy.
  • Application in treating solid tumours:  For solid tumours like those of the prostate, lung, colon, and some other organs, CAR T­cell therapy has shown results, particularly in patients whose tumours have recurred or have evaded multiple lines of treatment.
  • Treating ovarian cancer: A recent study showed that CAR T-cell therapy is effective in treating ovarian cancer in mice. This discovery could further pave the way for more clinical studies in CAR T-cell’s application for treating ovarian cancer.

 

Cancer constantly evolves to evade treatment hence, there is a need to keep developing more sophisticated therapies with as few side effects as possible. Cell therapies hold this promise and will also help us understand this dreaded disease and its complexities better.

दृष्टिकोण:

  • शिमेरिक एंटीजन रिसेप्टर (CAR) टी-सेल थैरेपी क्या है, इसकी व्याख्या करके अपने उत्तर का परिचय दीजिए।
  • मुख्य भाग में यह थेरेपी कैसे काम करती है और कैंसर के उपचार के विभिन्न क्षेत्रों में इसके अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से बताएं।
  • निष्कर्ष में, आगे के रास्ता का सुझाव देते हुए अपने उत्तर का समापन कीजिए।

 

मॉडल उत्तर:

शिमेरिक एंटीजन रिसेप्टर (CAR) टी-सेल थैरेपी, कैंसर के उपचार के विकासात्मक परिष्कार में एक लंबी छलांग का प्रतिनिधित्व करती है। यह थैरेपी ट्यूमर पर हमला करने के लिए मरीज की अपनी कोशिकाओं का इस्तेमाल करती है। लक्षित एजेंटों की तुलना में T-कोशिकाएं और भी अधिक विशिष्ट होती हैं, जो कैंसर के खिलाफ रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली को सीधे सक्रिय करती हैं, जिससे उपचार अधिक नैदानिक रूप से प्रभावी हो जाता है। यही कारण है कि उन्हें 'जीवित औषधि (Living drugs)' कहा जाता है।

 

यह थेरेपी कैसे काम करती है:

  • सीएआर टी-सेल थैरेपी में, रोगी का रक्त उन T-कोशिकाओं को अलग करने के लिए निकाला जाता है, जो कि प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती है, और ट्यूमर कोशिकाओं को नष्ट करने में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
  • शोधकर्ता इन कोशिकाओं को प्रयोगशाला में आनुवांशिक रूप से संशोधित करते हैं, ताकि वे उनकी सतह पर विशिष्ट प्रोटीन दिखा सकें, जिन्हें शिमेरिक एंटीजन रिसेप्टर (CAR) के रूप में जाना जाता है। उनके पास ट्यूमर कोशिकाओं की सतह पर प्रोटीन के लिए एक संबंध है।
  • कोशिकीय संरचना में यह संशोधन सीएआर टी-सेल को प्रभावी रूप से ट्यूमर से जुड़ने और इसे नष्ट करने की अनुमति देता है। एक ट्यूमर सेल से जुडने के बाद संशोधित टी-सेल, ट्यूमर सेल को नष्ट करने के लिए सक्रिय हो जाता है, और उत्तेजक साइटोकिन्स प्रोटीन उत्पन्न करता है, जो टी-सेल के विकास और कार्य का समर्थन करते हैं और उनकी कैंसर-मारने की क्षमताओं को बढ़ावा देते हैं।
  • ट्यूमर को नष्ट करने के अंतिम चरण में, रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा इसे हटाना शामिल है।

 

कैंसर में शिमेरिक एंटीजन रिसेप्टर (CAR) टी-सेल थेरेपी का अनुप्रयोग:

  • रक्त कैंसर के उपचार में प्रभावी: रक्त कैंसर के उपचार में यह थेरेपी सबसे प्रभावी है, विशेष रूप से लिम्फोमा (Lymphoma) जो कि रक्त कैंसर का एक प्रकार है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है।
  • ल्यूकेमिया (Leukaemia) के लिए भी चिकित्सा को मंजूरी दी गई है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) का निर्माण करने वाली कोशिकाओं से उत्पन्न होने वाला कैंसर है।
  • उन रोगियों के लिए उपयोगी है, जो अन्य उपचारों पर प्रतिक्रिया नहीं करते हैं: सीएआर टी सेल थेरेपी का उपयोग उन कैंसर रोगियों के लिए भी किया जाता है जो प्रारंभिक सफल उपचार के बाद वापस आ गए हैं या जिन्होंने कीमोथेरेपी या इम्यूनोथेरेपी के पिछले संयोजनों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
  • ठोस ट्यूमर के उपचार में अनुप्रयोग: प्रोस्टेट, फेफड़े, बृहदान्त्र, और कुछ अन्य अंगों जैसे ठोस ट्यूमर के लिए, सीएआर टी-सेल थेरेपी ने परिणाम दिखाए हैं, विशेष रूप से उन रोगियों में जिनके ट्यूमर की पुनरावृत्ति हुई है या उपचार की कई श्रृंखलाओं से बच गए हैं।
  • डिम्बग्रंथि के कैंसर का इलाज: हाल के एक अध्ययन से पता चला है कि सीएआर टी-सेल थेरेपी चूहों में डिम्बग्रंथि के कैंसर के इलाज में प्रभावी है। यह खोज डिम्बग्रंथि के कैंसर के इलाज के लिए सीएआर टी-सेल के अनुप्रयोग में और अधिक नैदानिक अध्ययन का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

 

इस प्रकार, उपचार से बचने के लिए कैंसर लगातार विकसित होता रहता है, इसलिए कम से कम साइड इफेक्ट के साथ अधिक से अधिक परिष्कृत उपचारों (Sophisticated therapies) को विकसित करने की आवश्यकता है। निष्कर्षत: सेल थैरेपी इस वादे को पूरा करती है और हमें इस भयानक बीमारी और इसकी जटिलताओं को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद करेगी।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

 

Submit your answer
Choose Your Medium