Que: Examine the forces responsible for internal migration within the country. Also, discuss its various socio-economic outcomes.
(GS-1, Indian Society, 250 words, 15 marks)
प्रश्न : देश के भीतर आंतरिक प्रवास के लिए उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए। साथ ही, इसके विभिन्न सामाजिक-आर्थिक परिणामों पर भी चर्चा करें।
(जीएस-1, भारतीय समाज, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach:
- Introduce your answer by defining migration and internal migration.
- In the body, mention factors responsible for internal migration and socio-economic outcomes of the same.
- Conclude your answer appropriately.
Model Answer:
Migration can be defined as a form of geographical mobility or spatial mobility between one geographical unit and another, involving a change in residence from the place of origin or place of departure to the place of destination or place of arrival. Migrants who move within the boundaries of their own country are known as internal migrants. According to the census 2011, internal migration in India was 450 million.
Factors responsible for internal migration can be seen as:
- Economic Factors: The major reason for voluntary migration is economic. Low agricultural income, agricultural unemployment and underemployment are the major factors pushing the migrants towards areas with greater job opportunities. Economic factors can be further divided into two.
- Push factors: The decline of institutions such as the jajmani system has contributed to migration. Further, due to the rapid increase in population, the per capita availability of cultivable land has declined, and the numbers of the unemployed and the underemployed in the rural areas have significantly increased with the result that the rural people are being pushed to the urban areas.
- Pull Factors: People may migrate in search of better economic opportunities. E.g.: people from Bihar migrate to Delhi, West Bengal, or UP during the harvest season or to work as construction labourers. The presence of social and physical infrastructure, such as Special Economic Zones (SEZs) and industrial areas, can also attract companies and businesses to migrate.
- Socio-Cultural factors: Marriage is an important social factor for migration, from one rural area to another rural or urban area, especially in the case of females. Sometimes family conflicts also cause migration. Improved communication facilities, such as transportation, impact of the urban-oriented education and resultant change in attitudes and values also promote migration.
- Political factors: Political disturbances and inter-ethnic conflicts are also a reason for internal migration. E.g.: the sons of the Soil policy adopted by the state governments have impacted migration from other states.
- Environmental factors: Natural disasters and the gradual deterioration of changing environmental conditions also force people to move from one place to another.
Socio-Economic outcomes of internal migration:
Positive outcomes:
- Migrants send money to their homes, helping in the growth of the economy of the region. In India, the influx of rural migrants to cities and towns has resulted in a steady outflow of cash from urban to rural areas.
- Migration from a region characterised by labour surplus helps to increase the average productivity of labour in that region, as this encourages labour-saving devices and/or greater work participation by the remaining family workers.
- The green revolution in Punjab, and Haryana resulted because of people’s migration from Uttar Pradesh and Bihar.
- Circular migration can help break down parochialism by introducing modern social values such as equality, family planning, rationality, objectivity, and women’s empowerment.
Negative outcomes:
- Overcrowding is one of the major negative impacts on the metropolitan cities of India due to migration resulting in many negative side effects. E.g., the development of slums in cities.
- Under-development of rural regions due to lack of skilled people and economy of the region.
- Migration flows are mediated by an elaborate chain of contractors and middlemen. These networks largely operate in the informal economy. Migrants, completely dependent on the middlemen for information, end up working in low-end, low-value, hard, and risky manual labour and are constantly subject to exploitation with little or no opportunity for legal recourse.
- Migration has also resulted in an increase in crimes in urban areas, such as drug smuggling, child trafficking, gender-based crimes, and juvenile delinquency.
- The feminisation of agriculture is an outcome of internal migration in India, where in the absence of adult males more women are economically active in the agricultural sector either as self-employed or as agriculture wage workers.
The process of internal migration opens up a host of new opportunities and challenges at the same time for a migrant. The vulnerable situation of inter-state migrants in India got exposed during COVID-19. However, the overall benefits of migration cannot be ignored. The need of the hour is proactive policy measures to overcome the problems. Bringing a migrant policy into force could be a positive first step in the right direction.
दृष्टिकोण:
- प्रवासन और आंतरिक प्रवासन को परिभाषित करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
- मुख्य भाग में, आंतरिक प्रवासन और उसके सामाजिक-आर्थिक परिणामों के लिए जिम्मेदार कारकों का उल्लेख करें।
- अपना उत्तर उचित तरीके से समाप्त करें।
मॉडल उत्तर:
प्रवासन को एक भौगोलिक इकाई और दूसरी भौगोलिक इकाई के बीच भौगोलिक गतिशीलता या स्थानिक गतिशीलता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें मूल स्थान या प्रस्थान स्थान से गंतव्य स्थान या आगमन स्थान तक निवास में परिवर्तन शामिल होता है। जो प्रवासी अपने ही देश की सीमाओं के भीतर चले जाते हैं, उन्हें आंतरिक प्रवासी कहा जाता है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में आंतरिक प्रवासन लगभग 450 मिलियन था।
आंतरिक प्रवासन के लिए उत्तरदायी कारकों को इस प्रकार देखा जा सकता है:
- आर्थिक कारक: स्वैच्छिक प्रवास का प्रमुख कारण आर्थिक है। कम कृषि आय, कृषि बेरोजगारी और अल्परोज़गारी प्रवासियों को अधिक नौकरी के अवसरों वाले क्षेत्रों की ओर धकेलने वाले प्रमुख कारक हैं। आर्थिक कारकों को आगे दो भागों में विभाजित किया जा सकता है।
- पुश कारक: जजमानी व्यवस्था जैसी संस्थाओं के पतन ने प्रवासन में योगदान दिया है। इसके अलावा, जनसंख्या में तेजी से वृद्धि के कारण, प्रति व्यक्ति खेती योग्य भूमि की उपलब्धता में गिरावट आई है, और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारों और अल्परोजगारों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण लोगों को शहरी क्षेत्रों की ओर पुश किया जा रहा है।
- पुल कारक: लोग बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में प्रवास कर सकते हैं। उदाहरण के लिए: बिहार से लोग फसल के मौसम के दौरान या निर्माण मजदूर के रूप में काम करने के लिए दिल्ली, पश्चिम बंगाल या यूपी की ओर पलायन करते हैं। विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) और औद्योगिक क्षेत्रों जैसे सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे की उपस्थिति भी कंपनियों और व्यवसायों को प्रवास के लिए आकर्षित कर सकती है।
- सामाजिक-सांस्कृतिक कारक: एक ग्रामीण क्षेत्र से दूसरे ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में प्रवास के लिए विवाह, विशेष रूप से महिलाओं के मामले में एक महत्वपूर्ण सामाजिक कारक है। कई बार पारिवारिक झगड़े भी प्रवासन का कारण बनते हैं। बेहतर संचार सुविधाएं, जैसे परिवहन, शहरी-उन्मुख शिक्षा का प्रभाव और इसके परिणामस्वरूप दृष्टिकोण और मूल्यों में परिवर्तन भी प्रवास को बढ़ावा देते हैं।
- राजनीतिक कारक: राजनीतिक अशान्ति और अंतर-जातीय संघर्ष भी आंतरिक प्रवास का एक प्रमुख कारण हैं। उदाहरण के लिए: राज्य सरकारों द्वारा अपनाई गई मृदा पुत्र नीति (The Sons of Soil Policy) ने अन्य राज्यों से प्रवासन को प्रभावित किया है।
- पर्यावरणीय कारक: प्राकृतिक आपदाएँ और बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों का क्रमिक ह्रास भी लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए मजबूर करता है।
आंतरिक प्रवास के सामाजिक-आर्थिक परिणाम:
सकारात्मक परिणाम:
- प्रवासी अपने घरों में पैसा भेजते हैं, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के विकास में मदद मिलती है। भारत में, शहरों और कस्बों में ग्रामीण प्रवासियों की आमद के परिणामस्वरूप, शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी का लगातार प्रवाह हो रहा है।
- श्रम अधिशेष की विशेषता वाले क्षेत्र से प्रवासन उस क्षेत्र में श्रम की औसत उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि यह श्रम-बचत उपकरणों और/या शेष परिवार के श्रमिकों द्वारा अधिक कार्य भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
- उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों के प्रवास के कारण पंजाब और हरियाणा में हरित क्रांति सम्पन्न हुई।
- चक्रीय प्रवासन (सर्कुलर माइग्रेशन) समानता, परिवार नियोजन, तर्कसंगतता, निष्पक्षता और महिला सशक्तिकरण, जैसे आधुनिक सामाजिक मूल्यों को पेश करके संकीर्णता को तोड़ने में मदद कर सकता है।
नकारात्मक परिणाम:
- प्रवासन के कारण भीड़भाड़, भारत के महानगरीय शहरों पर पड़ने वाले प्रमुख नकारात्मक प्रभावों में से एक है, जिसके परिणामस्वरूप कई नकारात्मक दुष्प्रभाव होते हैं। उदाहरण के लिए, शहरों में मलिन बस्तियों का विकास।
- कुशल लोगों की कमी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का अल्प विकास।
- प्रवासन प्रवाह की ठेकेदारों और बिचौलियों की एक विस्तृत श्रृंखला द्वारा मध्यस्थता की जाती है। ये नेटवर्क बड़े पैमाने पर अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में काम करते हैं। जानकारी के लिए पूरी तरह से बिचौलियों पर निर्भर रहने वाले प्रवासी निम्न-स्तरीय, कम-मूल्य वाले, कठिन और जोखिम भरे शारीरिक श्रम में काम करते हैं और कानूनी सहारा के लिए बहुत कम या कोई अवसर नहीं होने के कारण लगातार शोषण का शिकार होते हैं।
- प्रवासन के परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, बाल तस्करी, लिंग आधारित अपराध और किशोर अपराध जैसे अपराधों में भी वृद्धि हुई है।
- कृषि का महिलाकरण भारत में आंतरिक प्रवास का परिणाम है, जहां वयस्क पुरुषों की अनुपस्थिति में अधिक महिलाएं कृषि क्षेत्र में या तो स्व-रोज़गार के रूप में या कृषि मजदूरी श्रमिकों के रूप में आर्थिक रूप से सक्रिय हैं।
निष्कर्षत: आंतरिक प्रवासन की प्रक्रिया, एक प्रवासी के लिए एक ही समय में कई नए अवसरों और चुनौतियों को खोलती है। भारत में अंतरराज्यीय प्रवासियों की नाजुक स्थिति कोविड-19 के दौरान उजागर हुई। हालाँकि, प्रवासन के समग्र लाभों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय नीतिगत उपाय करना समय की मांग है। इस संदर्भ में, प्रवासी नीति को लागू करना सही दिशा में एक सकारात्मक पहला कदम हो सकता है।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer