Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Climate change induced rising sea levels are pushing countries to relocate their cities and capitals. Comment. 
(GS 1, 10 Marks, 150 Words)

प्रश्न. जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ने से देशों को अपने शहरों और राजधानियों को स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। टिप्पणी करें। 
(जीएस 1, 10 अंक, 150 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Describe sea level rise.

  • Body: Threats and factors of sea level rise. Relocation examples of cities and capitals.

  • Conclusion: Way forward to protect the cities

 

Introduction:

Sea level rise is a global issue that is projected to affect between 130 million to half a billion people depending on different temperature scenarios in the long run.

According to National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA), the global sea level has risen by about 21–24 cm since 1880. Since 1993, the rate of increase has been accelerating.

 

Threats of sea level rise:

  • Flooding of coastal areas. Many coastal cities across India and the world are expected to be submerged by 2100.

  • The rise of sea level also leads to more intense storm surges (the rise in seawater level caused solely by a storm), flooding, and damaging the coastal areas.

  • With sea level rise, saltwater contaminates freshwater aquifers, many of which are used by communities for agricultural and drinking purposes.

 

Factors responsible for rise in sea level:

  • The key driver behind rising sea levels is global warming.

  • With temperature rising, more and more glaciers and ice sheets are melting and adding water to the ocean. 

  • Thermal expansion of oceanic water due to warming is increasing the volume, causing sea level rise.

 

Examples of relocation of cities:

  • Jakarta

    • Indonesia is relocating its capital from Jakarta on Java Island to Nusantara on Borneo Island.

    • Jakarta a highly populous city has been dubbed as the world’s fastest-sinking city, with one-third of the city expected to be inundated by 2050 if current trends continue.

  • Monrovia

    • A group of senators have submitted a proposal to the government to relocate Liberia's capital city Monrovia.

    • Monrovia faces regular flash floods due to rising sea levels, putting 675,000 people and 9500 hectares of land at risk.

 

Conclusion:

Alongside reducing emissions and preventing the rising temperatures that are causing sea level rise, cities around the world should take active steps like building sea walls or surge barriers, mangrove restoration and urban designing & planning to protect people and property.

 

दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: समुद्र के जलस्तर में वृद्धि का वर्णन करें।

  • मुख्य भाग: समुद्र के जलस्तर में वृद्धि के खतरे और कारक बताएं, साथ ही शहरों और राजधानियों के स्थानांतरण के उदाहरण प्रस्तुत करें।

  • निष्कर्ष: शहरों की सुरक्षा के लिए आगे की राह बताते हुए उत्तर का समापन करें। 

 

प्रस्तावना:

समुद्र के जलस्तर में वृद्धि एक वैश्विक मुद्दा है, जिसके लंबे समय में विभिन्न तापमान परिदृश्यों के आधार पर 130 मिलियन से आधे बिलियन लोगों को प्रभावित करने का अनुमान है।

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, 1880 से वैश्विक समुद्र के जलस्तर में लगभग 21-24 सेमी की वृद्धि हुई है। 1993 से, वृद्धि की दर में तेजी आ रही है।

 

समुद्र के जलस्तर में वृद्धि के खतरे:

  • तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आना। भारत और दुनिया भर के कई तटीय शहरों के 2100 तक जलमग्न होने की उम्मीद है।

  • समुद्र के जलस्तर में वृद्धि से अधिक तीव्र तूफानी लहरें (केवल तूफान के कारण समुद्री जल स्तर में वृद्धि), बाढ़ आती है और तटीय क्षेत्रों को नुकसान पहुँचता है।

  • समुद्र के जलस्तर में वृद्धि के साथ, खारे पानी से मीठे पानी के जल-निकाय दूषित हो रहे हैं, जिनमें से कई का उपयोग समुदायों द्वारा कृषि और पीने के उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

 

समुद्र के जलस्तर में वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारक:

  • बढ़ते समुद्र के जलस्तर के पीछे मुख्य कारक ग्लोबल वार्मिंग है।

  • तापमान बढ़ने के साथ, अधिक से अधिक ग्लेशियर और बर्फ की चादरें पिघल रही हैं और , जिससे समुद्र में जलस्तर में वृद्धि हो रहा है।

  • तापमान वृद्धि के कारण समुद्री जल का तापीय विस्तार हो रहा है, जिससे उसका आयतन बढ़ रहा है, जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है।

 

शहरों एवं राजधानियों के स्थानांतरण के उदाहरण:

  • जकार्ता

    • इंडोनेशिया अपनी राजधानी को जावा द्वीप पर जकार्ता से बोर्नियो द्वीप पर नुसंतारा में स्थानांतरित कर रहा है।

    • ध्यातव्य है कि अत्यधिक आबादी वाले शहर जकार्ता को दुनिया का सबसे तेजी से डूबने वाला शहर करार दिया गया है, अगर मौजूदा रुझान जारी रहे तो वर्ष 2050 तक शहर का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।

  • मोनरोविया

    • सीनेटरों के एक समूह ने लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया को स्थानांतरित करने के लिए सरकार को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

    • ध्यातव्य है कि मोनरोविया में समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण नियमित रूप से बाढ़ आती है, जिससे 675,000 लोग और 9500 हेक्टेयर भूमि खतरे में पड़ जाती है।

 

निष्कर्ष:

उत्सर्जन को कम करने और बढ़ते तापमान को रोकने के साथ-साथ, जो समुद्र के जलस्तर में वृद्धि का कारण बन रहे हैं, दुनिया भर के शहरों को लोगों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए जैसे समुद्री दीवारें या समुद्री लहरों को रोकने वाले अवरोधकों का निर्माण करना, मैंग्रोव की पुनर्बहाली और शहरी डिजाइनिंग और योजना बनाने जैसे सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium