Que: What is microRNA? How was microRNA discovered? Discuss the significance of understanding gene regulation.
(GS 3; 10 Marks; 150 Words)
प्रश्न. माइक्रोआरएनए क्या है? माइक्रोआरएनए की खोज कैसे हुई? जीन विनियमन को समझने के महत्व पर चर्चा करें।
(जीएस 3; 10 अंक; 150 शब्द)
Approach:
Introduction: Describe microRNA
Body: Write about the discovery of microRNA and significance of understanding gene regulation.
Conclusion: Summarise the answer or conclude the answer by writing the current context.
Introduction:
MicroRNA are molecules that help cells control their protein production. MicroRNA works by binding with another type of molecule called messenger RNA (mRNA).
MicroRNA controls gene expression mainly by binding with messenger RNA (mRNA) in the cell cytoplasm. Instead of being translated quickly into a protein, the marked mRNA will be either destroyed and its components recycled, or it will be preserved and translated later.
Discovery of microRNA:
MicroRNA was discovered by Victor Ambros and Gary Ruvkun.
In 1980s Ambros and Ruvkun were studying a tiny roundworm called C. Elegans, which possessed some cell types also found in more complex animals.
They studied two mutant strains of worms, lin-4 and lin-14, that displayed defects in the timing of activation of genetic programs during development.
Ambros found that the lin-4 gene produced an unusually short RNA molecule, which was inhibiting lin-14. This turned out to be microRNA.
Significance of understanding gene regulation:
Gene regulation governs how different cells perform specialized functions by turning specific genes on or off.
Gene regulation ensures tissues produce the right proteins for their specific functions, like muscle contraction or nerve communication.
Faults in gene regulation can lead to serious diseases such as cancer, diabetes, and autoimmune conditions.
By understanding gene regulation, scientists can gain insights into the mechanisms behind these diseases and potentially develop treatments.
Conclusion:
Nobel Prize for Medicine in 2024 has been awarded to both Victor Ambros and Gary Ruvkun for their discovery of microRNA and its role in post-transcriptional gene regulation.
दृष्टिकोण:
परिचय: माइक्रोआरएनए का संक्षिप्त परिचय दें।
मुख्य भाग: माइक्रोआरएनए की खोज और जीन विनियमन को समझने के महत्व के बारे में उल्लेख करें।
निष्कर्ष: उत्तर को सारांशित करें अथवा वर्तमान संदर्भ का उल्लेख करते हुए उत्तर को समापन करें।
परिचय:
माइक्रोआरएनए वे अणु होते हैं, जो कोशिकाओं को उनके प्रोटीन उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। माइक्रोआरएनए मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) नामक एक अन्य प्रकार के अणु के साथ बंधनयुक्त होकर काम करता है।
माइक्रोआरएनए मुख्य रूप से कोशिका कोशिका द्रव्य में मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) के साथ बंध कर जीन एक्सप्रेशन को नियंत्रित करता है। प्रोटीन में जल्दी से अनुवादित होने के बजाय, चिह्नित एमआरएनए या तो नष्ट हो जाएगा और इसके घटकों को पुनर्नवीनीकरण (रीसाइकिल) किया जाएगा, या इसे बाद में संरक्षित और ट्रांसलेट किया जाएगा।
माइक्रोआरएनए की खोज:
माइक्रोआरएनए की खोज विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने की थी।
1980 के दशक में एम्ब्रोस और रुवकुन सी० एलिगेंस नामक एक छोटे गोल कृमि का अध्ययन कर रहे थे, जिसमें कुछ कोशिका प्रकार थे, जो अधिक जटिल जानवरों में भी पाए जाते हैं।
उन्होंने कृमियों के दो उत्परिवर्ती उपभेदों (म्यूटेन्ट उपभेदों), लिन-4 और लिन-14 का अध्ययन किया, जो विकास के दौरान आनुवंशिक कार्यक्रमों के सक्रियण के समय में दोष प्रदर्शित करते थे।
एम्ब्रोस ने पाया कि लिन-4 जीन ने असामान्य रूप से छोटा आरएनए अणु उत्पन्न किया, जो लिन-14 को बाधित कर रहा था। इस प्रकार माइक्रोआरएनए की पहचान की गई।
जीन विनियमन को समझने का महत्व:
जीन विनियमन यह नियंत्रित करता है कि विभिन्न कोशिकाएँ विशिष्ट जीन को चालू या बंद करके किस प्रकार विशिष्ट कार्य करती हैं।
जीन विनियमन यह सुनिश्चित करता है कि ऊतक अपने विशिष्ट कार्यों, जैसे मांसपेशी संकुचन या तंत्रिका संचार के लिए सही प्रोटीन का उत्पादन करते हैं।
जीन विनियमन में दोष से कैंसर, मधुमेह और ऑटोइम्यून स्थितियों जैसी गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं।
जीन विनियमन को समझकर, वैज्ञानिक इन बीमारियों के पीछे के तंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और संभावित रूप से उपचार विकसित कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
हाल ही में, 2024 में चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन दोनों को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया है।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer