Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Examine the advantages associated with using biofuels as a sustainable alternative for the energy sector. Suggest some measures to promote the use of biofuel in the country.
(GS-3, Environment, 250 words, 15 marks)

प्रश्न : ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक स्थायी विकल्प के रूप में जैव ईंधन के उपयोग से जुड़े फायदों की जाँच करें। देश में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कुछ उपाय सुझाएँ।
(जीएस-3, पर्यावरण, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by defining what are biofuels.
  • In the body, mention the advantages associated with using biofuels as a sustainable alternative for the energy sector. Also, mention measures that can be taken to promote the use of biofuels in the country.
  • Conclude your answer accordingly.

 

Model Answer:

The fuel derived from the biomass of plants or animal wastes is known as biofuel. It is commonly produced from corn, sugarcane and animal waste, like cow dung. Unlike fossil fuels, they come under renewable sources of energy. The two most common biofuels are ethanol and biodiesel. Climate change and increasing health problems due to air pollution generated by the burning of fossil fuels have led to a rise in the popularity of biofuels.

 

Advantages associated with using biofuels as a sustainable alternative for the energy sector include:

  • Reduce import dependency: Dependence on imported fuels leaves the country vulnerable to any disruption in supplies. According to a study by the International Energy Agency, India’s annual import bill for fossil fuels is projected to triple by 2040. In this context, the use of biofuels appears as an important strategic alternative for the energy sector.
  • Easy to source: A variety of materials, including crop waste, manure, and other byproducts, can be used to produce biofuels. This can ensure an easy and continuous supply of biofuels.
  • Sustainability: A significant benefit of using biofuel is that it’s more sustainable than its fossil fuel counterpart. Reducing the consumption of fossil fuels and shifting to biofuels can reduce carbon dioxide emissions because biofuels are carbon neutral.
  • Poverty reduction: The enhanced use of renewables, such as bio-fuels in rural areas, is closely linked to poverty reduction. It can reduce the time spent by women and children on basic survival activities, such as gathering firewood, fetching water, cooking, etc.
  • Job creation: Producing biofuels can have a significant impact on employment opportunities, mainly in rural areas. E.g.: according to a Bloomberg study, the increase in ethanol production alone has the potential to create over 700,000 jobs in the country.
  • Increased life of engine: Biofuels are compatible with current engine designs. They also have a higher cetane number and improved lubricating properties, which can extend the engine’s lifespan, reduce maintenance needs, and decrease overall pollution levels.

 

Measures to promote the use of biofuels in the country:

  • Pushing Biofuels for public transport: The government can take measures for pushing for biofuel buses for public transport within a specific timeline. This would help transform our public transport services, improve the health of citizens, provide economic impetus and create jobs.
  • Increasing biofuel production: To produce sustainable biofuels, efforts should be made to utilize wastelands in rural as well as urban areas and municipal waste generated in cities.
  • Meeting infrastructure needs: Energy demand in India is growing at more than 3% on an annual basis. To meet this target with cleaner alternatives, measures should be taken to ramp up biofuels production and build and upgrade infrastructure, including processing plants, blending pumps, storage facilities and distribution networks.
  • Investments in research and development (R&D): The focus should be on increasing collaboration with academia and industry, and establishing dedicated research centres and laboratories to facilitate R&D activities in the bio-energy sector.
  • Removing existing bottlenecks: The governments must remove existing bottlenecks such as the limited availability of feedstock and increase consumer awareness towards acceptance of biofuels to achieve sustainability goals faster. 
  • Technology adoption: Countries like Sweden and Brazil have used ethanol in a big way to achieve their environmental and economic objectives. E.g.: The entire automobile sector in Brazil runs on flex-fuel engines. The blending varies depending on the availability of biofuel feedstock and the price of global crude oil. Learnings from these countries can be implemented in the field of technology adoption.

 

Given the importance of biofuels, the government has already taken certain measures, such as the national policy on Biofuels 2018, the Ethanol blending programme, etc. In a world increasingly focused on sustainability, biofuels emerge as a viable, eco-friendly and low-carbon substitute.

दृष्टिकोण:

  • जैव ईंधन क्या हैं, इसे परिभाषित करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में, ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक स्थायी विकल्प के रूप में जैव ईंधन का उपयोग करने से जुड़े लाभों का उल्लेख करें। साथ ही उन उपायों का भी उल्लेख करें जो देश में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किये जा सकते हैं।
  • तदनुसार अपना उत्तर समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

पौधों के बायोमास या जानवरों के अपशिष्ट से प्राप्त ईंधन को जैव ईंधन के रूप में जाना जाता है। यह आम तौर पर मक्का, गन्ना और गाय के गोबर जैसे जानवरों के अपशिष्ट से उत्पादित होता है। जीवाश्म ईंधन के विपरीत, वे ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के अंतर्गत आते हैं। दो सबसे आम जैव ईंधन हैं - एथेनॉल और बायोडीजल। जीवाश्म ईंधन के जलने से उत्पन्न वायु प्रदूषण के कारण जलवायु परिवर्तन और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जैव ईंधन की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है।

 

ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक स्थायी विकल्प के रूप में जैव ईंधन के उपयोग से जुड़े लाभों में शामिल हैं:

  • आयात निर्भरता कम करना: आयातित ईंधन पर निर्भरता देश को आपूर्ति में किसी भी तरह के व्यवधान के प्रति संवेदनशील बनाती है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के एक अध्ययन के अनुसार, जीवाश्म ईंधन के लिए भारत का वार्षिक आयात बिल, आगामी वर्ष 2040 तक तीन गुना होने का अनुमान है। इस संदर्भ में, जैव ईंधन का उपयोग ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विकल्प के रूप में प्रतीत होता है।
  • आसान स्रोत: फसल अपशिष्ट, खाद और अन्य उप-उत्पादों सहित विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का उपयोग जैव ईंधन के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। इससे जैव ईंधन की आसान और निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
  • टिकाऊपन (सस्टेनेबिलिटी): जैव ईंधन का उपयोग करने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह अपने समकक्ष जीवाश्म ईंधन की तुलना में अधिक टिकाऊ है। जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने और जैव ईंधन पर स्थानान्तरित होने से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम किया जा सकता है, क्योंकि जैव ईंधन कार्बन तटस्थ होता है।
  • गरीबी में कमी: ग्रामीण क्षेत्रों में जैव-ईंधन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का बढ़ा हुआ उपयोग गरीबी में कमी से निकटता से जुड़ा हुआ है। यह महिलाओं और बच्चों द्वारा बुनियादी जीवित रहने की गतिविधियों, जैसे कि जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करना, पानी लाना, खाना बनाना आदि पर खर्च किए जाने वाले समय को कम कर सकता है।
  • रोजगार सृजन: जैव ईंधन का उत्पादन, मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। उदाहरण के लिए - ब्लूमबर्ग के एक अध्ययन के अनुसार, अकेले एथेनॉल उत्पादन में वृद्धि से देश में 700,000 से अधिक नौकरियाँ पैदा करने की क्षमता है।
  • इंजन के जीवन में वृद्धि: जैव ईंधन वर्तमान इंजन डिजाइनों के अनुकूल हैं। उनमें सीटेन संख्या अधिक होती है और चिकनाई गुण बेहतर होते हैं, जो इंजन के जीवनकाल को बढ़ा सकते हैं, रखरखाव की जरूरतों को कम कर सकते हैं और समग्र प्रदूषण स्तर को कम कर सकते हैं।

 

देश में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के उपाय:

  • सार्वजनिक परिवहन के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना: सरकार एक विशिष्ट समयसीमा के भीतर सार्वजनिक परिवहन के लिए जैव ईंधन बसों को आगे बढ़ाने के लिए उपाय कर सकती है। इससे हमारी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बदलने, नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार करने, आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करने और नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी।
  • जैव ईंधन उत्पादन में वृद्धि: टिकाऊ जैव ईंधन का उत्पादन करने के लिए, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बंजर भूमि और शहरों में उत्पन्न नगरपालिका कचरे का उपयोग करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
  • बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करना: भारत में ऊर्जा की मांग वार्षिक आधार पर 3% से अधिक की दर से बढ़ रही है। स्वच्छ विकल्पों के साथ इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए, जैव ईंधन उत्पादन में तेजी लाने और प्रसंस्करण संयंत्रों, सम्मिश्रण पंपों, भंडारण सुविधाओं और वितरण नेटवर्क सहित बुनियादी ढांचे के निर्माण और उन्नयन के उपाय किए जाने चाहिए।
  • अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) में निवेश: शिक्षा और उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने और जैव-ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित अनुसंधान केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
  • मौजूदा बाधाओं को दूर करना: सरकारों को फीडस्टॉक की सीमित उपलब्धता जैसी मौजूदा बाधाओं को दूर करना चाहिए और स्थिरता लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त करने के लिए जैव ईंधन की स्वीकृति के प्रति उपभोक्ता जागरूकता बढ़ानी चाहिए।
  • प्रौद्योगिकी को अपनाना: स्वीडन और ब्राजील जैसे देशों ने अपने पर्यावरणीय और आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर एथेनॉल का उपयोग किया है। उदाहरण के लिए - ब्राज़ील में पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन पर चलता है। जैव ईंधन फीडस्टॉक की उपलब्धता और वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर सम्मिश्रण भिन्न होता है। इन देशों से सीखी गई बातों को प्रौद्योगिकी अपनाने के क्षेत्र में लागू किया जा सकता है।

 

जैव ईंधन के महत्व को देखते हुए, सरकार ने पहले ही कुछ उपाय किए हैं, जैसे जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति 2018, एथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम, आदि। तेजी से टिकाऊपन (सस्टेनेबिलिटी) पर ध्यान केंद्रित करने वाली दुनिया में, जैव ईंधन निश्चित रूप से एक व्यवहार्य, पर्यावरण-अनुकूल और कम कार्बन विकल्प के रूप में उभरा है।

Note:

1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium