Most Affordable IAS Coaching in India  

Ques: Discuss the contributions of the Vijayanagar kingdom in the development of temple architecture and literature of the medieval period. 
(GS-1, Art and Culture, 250 words, 15 marks)

प्रश्न: मध्यकालीन मंदिर स्थापत्य शैली और साहित्य के विकास में विजयनगर साम्राज्य के योगदानों की चर्चा कीजिए।
(GS-1, कला और संस्कृति, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by briefly talking about the Vijayanagar empire.
  • In body mention about contributions of the Vijayanagar empire in the development of temple architecture and literature.
  • Finally, conclude your answer by mentioning how these traditions were continued by successive rulers.

 

Model Answer:

Vijayanagara empire was founded in the fourteenth century by the brothers Harihara I and Bukka Raya I of the Sangama dynasty with Hampi as their capital on the banks of the Tungabhadra River. Vijayanagara architecture style is a synthesis of the Dravidian style and Indo-Islamic style. This synthesis inspired architectural innovations in the construction of Hindu temples. Vijayanagar rulers were also great patrons of literature and under their patronage books on different languages were composed.

 

Temple architecture under Vijayanagar kingdom:

  • Large boundary walls: Vijayanagara temples are usually surrounded by a strong enclosure. The walls of the temples were highly decorated with carvings and geometrical patterns.
  • Secular Buildings: Vijayanagar rulers also Introduced the concept of secular buildings inside the temple.
  • Temple Pillars: The pillars have a mythical creature, Yali (Horse) engraved. The horses on some pillars stand seven to eight feet tall. On the other side of the pillar are usually carvings from Hindu mythology.
  • Use of Mandapas: Another distinctive feature includes mandapas or pavilions and long, pillared corridors that often ran around the shrines within the temple complex. Central mandap was known as kalyana mandapa.
    • Some examples of this are the Hazara Rama, Balakrishna and Vitthala temples at Hampi.
  • Raya gopurams: These were the royal gateways which signalled the presence of the temple from a great distance. Large temples have tall Raya gopuram built with wood, brick and stucco in Chola style. The term Raya is added to indicate a gopura built by Vijayanagar Rayas.
    • Examples of Raya gopuram are the Chennakesava Temple in Belur and the temples at Srisailam and Srirangam.

 

Contribution to the literature of the medieval period:

  • During Vijayanagara Empire, poets, scholars and philosophers wrote primarily in Kannada, Telugu and Sanskrit, and also in other regional languages such as Tamil and covered such subjects as religion, biography, music, grammar, poetry, medicine and mathematics.
  • The administrative and court language of the empire was Telegu and Kannada. Telegu got more cultural and literary prominence during the rule of Krishnadeva Raya.
    • Famous scholars were Srinatha, Pothana, Jakkama and Duggana, who translated Sanskrit and Prakrit works into Telugu.
    • Krishnadeva Raya wrote ‘Amuktamalyada', a book on polity in Telugu.
    • Allasani Peddana also known as Andhrakavi Pitamha wrote Manucharitam and Harikathasarammsamu.
  • Most Sanskrit works were commentaries either on the Vedas or on the Ramayana and Mahabharata epics written by well-known figures such as Sayanacharya (who wrote a treatise on the Vedas called Vedartha Prakasha) and Vidyaranya that extolled the superiority of the Advaita philosophy over other rival Hindu philosophies.
    • Krishnadeva Raya also wrote a Sanskrit drama ‘Jambavati Kalyanam'.
  • The Kannada poets and scholars of the empire produced important writings supporting the Vaishnava Bhakti movement. Saints such as Purandhardas, Kanakdas and Sripathraja contributed to Kannada literature through Bhakti songs and Kirthans.
    • Bhimakavi wrote Basava Purana.

 

The Vijayanagar empire’s patronage enabled its fine arts and literature to rise to new heights. The legacy of sculpture, painting, and architecture influenced the development of the arts in South India even after the decline of the empire. This can be seen in the continuation of temple-building traditions by successive Nayakas.

दृष्टिकोण:

  • विजयनगर साम्राज्य के बारे में संक्षेप में बात करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत कीजिए।
  • मंदिर स्थापत्य और साहित्य के विकास में विजयनगर साम्राज्य के योगदान का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
  • निष्कर्ष में, उत्तरोत्तर शासकों द्वारा किस प्रकार इन परंपराओं को जारी रखा गया, इसका उल्लेख करते हुए अपने उत्तर का समापन कीजिए।

 

मॉडल उत्तर:

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 14वीं शताब्दी में संगम वंश के भाइयों हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम द्वारा तुंगभद्रा नदी के तट पर, हम्पी को साम्राज्य की राजधानी बनाकर की गई थी। विजयनगर की स्थापत्य शैली द्रविड़ शैली और इंडो-इस्लामिक शैली का एक संश्लेषण है। इस संश्लेषण ने हिंदू मंदिरों के निर्माण में वास्तु संबंधी नवाचारों को प्रेरित किया। विजयनगर के शासक साहित्य विधा के भी महान संरक्षक थे और उनके संरक्षण में विभिन्न भाषाओं पर ग्रंथों की रचना की गई।

 

विजयनगर साम्राज्य के अंतर्गत मंदिर वास्तुकला:

  • बड़ी चारदीवारी: विजयनगर के मंदिर आमतौर पर एक मजबूत बाड़े से घिरे हैं। मंदिरों की दीवारों को नक्काशियों और ज्यामितीय पैटर्न से अत्यधिक सजाया गया है।
  • धर्मनिरपेक्ष भवन: विजयनगर के शासकों ने भी मंदिर के अंदर धर्मनिरपेक्ष भवनों की अवधारणा को प्रस्तुत किया।
  • मंदिर के स्तंभ: स्तंभों में एक पौराणिक प्राणी, याली (घोड़ा) उत्कीर्ण है। कुछ खंभों पर घोड़े सात से आठ फीट लंबे खड़े होते दिखाई देते हैं। खंभे के दूसरी तरफ आमतौर पर हिंदू पौराणिक कथाओं की नक्काशी की गई है।
  • मंडपों का उपयोग: एक अन्य विशिष्ट विशेषता में मंडप, लंबे और स्तंभयुक्त गलियारे शामिल हैं, जो अक्सर मंदिर परिसर के भीतर मंदिरों के चारों ओर बनाए गए। केंद्रीय मंडप को ‘कल्याण मंडप’ के रूप में जाना जाता था।
  • इसके कुछ उदाहरण हम्पी में हजारा राम, बालकृष्ण और विट्ठल मंदिर हैं।
  • राय गोपुरम: ये शाही प्रवेश द्वार थे, जो दूर से ही मंदिर की उपस्थिति का संकेत देते थे। बड़े मंदिरों में चोल शैली में लकड़ी, ईंट और प्लास्टर से निर्मित लंबा राय गोपुरम है। “राय” शब्द को विजयनगर के राय (शासक) द्वारा निर्मित गोपुर (Gopura) को इंगित करने के लिए जोड़ा गया है।
  • राय गोपुरम के उदाहरण, बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर और श्रीशैलम और श्रीरंगम के मंदिर हैं।

 

मध्यकालीन साहित्य में  विजयनगर साम्राज्य का योगदान:

  • विजयनगर साम्राज्य के दौरान, कवियों, विद्वानों और दार्शनिकों ने मुख्य रूप से कन्नड़, तेलुगु और संस्कृत, और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे तमिल में भी लिखा।
  • इस साम्राज्य की प्रशासनिक और दरबारी भाषा तेलुगू और कन्नड़ थी। कृष्णदेव राय के शासनकाल के दौरान तेलुगू को अधिक सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रमुखता मिली।
  • मकालीन प्रसिद्ध विद्वानों में श्रीनाथ, पोथाना, जक्कमा और दुग्गना शामिल थे, जिन्होंने संस्कृत और प्राकृत की रचनाओं का तेलुगु में अनुवाद किया।
  • कृष्णदेव राय ने तेलुगू में राजनीति विषयक एक ग्रंथ 'अमुक्तमाल्यदा' की रचना की।
  • अल्ला  सानी पेद्दाना, जिनको आंध्रकवि पितामह के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने ‘मनुचरितम’ और ‘हरिकथासारमसामु’ लिखा था।
  • अधिकांश संस्कृत रचनाएँ या तो वेदों पर या रामायण और महाभारत महाकाव्यों पर भाष्य थीं, जो सायणाचार्य (जिन्होंने वेदों पर एक ग्रंथ लिखा था, जिसे ‘वेदार्थ प्रकाश’ कहा जाता है) और विद्यारण्य जैसे प्रसिद्ध व्यक्तित्वों द्वारा लिखे गए थे, जो अन्य प्रतिद्वंद्वी हिंदू दर्शन पर अद्वैत दर्शन की श्रेष्ठता की प्रशंसा करते थे।
  • कृष्णदेव राय ने एक संस्कृत नाटक 'जांबवती कल्याणम' की रचना भी किया था।
  • कन्नड़ कवियों और साम्राज्य के विद्वानों ने वैष्णव भक्ति आंदोलन का समर्थन करने वाले महत्वपूर्ण लेखन का निर्माण किया, जैसे- पुरंधरदास, कनकदास और श्रीपथराज जैसे संतों ने भक्ति गीतों और कीर्तनों के माध्यम से कन्नड़ साहित्य में बहुमूल्य योगदान दिया।
  • भीमाकवि ने 'बसव पुराण' लिखा।

 

निष्कर्षत: विजयनगर साम्राज्य के संरक्षण ने इसकी ललित कलाओं और साहित्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम बनाया। इस साम्राज्य के पतन के बाद भी मूर्तिकला, चित्रकला और वास्तुकला की विरासत ने दक्षिण भारत में कला के विकास को प्रभावित किया। इसे उत्तरोत्तर नायकों द्वारा मंदिर-निर्माण की परंपराओं को जारी रखने में देखा जा सकता है।

 

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium