Most Affordable IAS Coaching in India  

Que: Quit India Movement gave a new direction to India’s freedom struggle. Discuss.
(GS 1, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न: भारत छोड़ो आंदोलन ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। चर्चा करें।
(जीएस 1, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Start by mentioning background & factors and when & how Quit India Movement (QIM) started.

  • Body: Write the important features and events of the movement which made it a turning point in India’s freedom struggle.

  • Conclusion: Conclude by summing up how the movement ended and how it gave a new direction to the freedom struggle.

 

Introduction:

Quit India Movement (QIM) started on 8 August 1942 by Mahatma Gandhi from Mumbai’s Gowalia Tank maidan. Failure of Cripps Mission along with growing dissatisfaction with the British rule and rising nationalist sentiments were the factors that lead to the movement.

Gandhi’s mantra of ‘Do or Die’ and hoisting of Tricolour on the ground by Aruna Asaf Ali marked the beginning of Quit India Movement. By August 9, Gandhi and all other senior Congress leaders were jailed.

 

The Quit India Movement gave a new direction to India’s freedom struggle as it was truly a people-led movement.

  • The arrest of the leaders failed to deter the masses. With no one to give directions, people took the movement into their own hands.

  • Massive protests erupted in Bombay, Poona and Ahmedabad, which soon spread in other parts of country like Delhi, UP, Bihar and into smaller towns & villages.

  •  Forms of protest: -

  • Strikes, demonstrations and public marches in defiance of prohibitory orders.

  • Attacks on police stations, courts, post offices and other symbols of government authority.

  • In some places, the protests were violent, with bridges blown up, telegraph wires cut, and railway lines taken apart and blocked.

  • Role of youth: Students went on strike in schools and colleges across India, and distributed illegal nationalist literature.

  • Role of workers: Mill and factory workers in Bombay, Ahmedabad, Poona, Ahmednagar, and Jamshedpur participated in prolonged strikes.

  • Role of women: Active participation of women. Usha Mehta set up an underground radio station (Congress Radio).

  • Rise of future leaders: Underground activities taken by leaders like Aruna Asif Ali, Sucheta Kriplani, Biju Patnaik, JP Narayan, Ram Manohar Lohia etc.

  • Successful establishment of parallel governments in many parts of the country.

  • Satara (Maharashtra) – Patri Sarkar – longest & most successful

  • Tamluk (Bengal) – Tamralipta Jatiya Sarkar

  • Talcher (Odisha)

  • Ballia (UP)

 

Conclusion:

The Quit India movement was violently suppressed by the British – people were shot, jailed, lathi-charged. Villages were burnt and enormous fines were imposed on defaulters. Even though the movement was quelled, it changed the character of the Indian freedom struggle. With the masses rising up like never before, it highlighted the collective will of the people to gain independence and ultimately set the stage for India’s independence.

 

दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: भारत छोड़ो आंदोलन के पृष्ठभूमि और कारकों का उल्लेख करते हुए शुरुआत करें कि यह आंदोलन कब और कैसे शुरू हुआ।

  • मुख्य भाग: इस आंदोलन की महत्वपूर्ण विशेषताओं और घटनाओं का उल्लेख करें, जिसने इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ बना दिया।

  • निष्कर्ष: यह आंदोलन कैसे समाप्त हुआ और इसने स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा कैसे दी, संक्षेप में निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

 

प्रस्तावना:

भारत छोड़ो आंदोलन (क्विट इंडिया मोमेंट) की शुरुआत 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान से की गई थी। क्रिप्स मिशन की विफलता के साथ-साथ ब्रिटिश शासन के प्रति बढ़ता असंतोष और बढ़ती राष्ट्रवादी भावनाएँ इस आंदोलन को जन्म देने वाले कारक थे।

गांधी के 'करो या मरो' के मंत्र और अरुणा आसफ अली द्वारा जमीन पर तिरंगा फहराने से भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई। हालांकि 9 अगस्त तक, गांधी और अन्य सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जेल में डाल दिया गया।

 

भारत छोड़ो आंदोलन ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी, क्योंकि यह वास्तव में लोगों के नेतृत्व वाला आंदोलन था।

  • नेताओं की गिरफ़्तारी जनता को रोकने में विफल रही। दिशा-निर्देश देने वाला कोई नहीं होने के कारण लोगों ने आंदोलन अपने हाथ में ले लिया।

  • बॉम्बे, पूना और अहमदाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जो जल्द ही देश के अन्य हिस्सों जैसे दिल्ली, यूपी, बिहार और छोटे शहरों और गांवों में फैल गए।

  • विरोध के स्वरूप:

  • निषेधात्मक आदेशों की अवहेलना में हड़ताल, प्रदर्शन और सार्वजनिक यात्रा।

  • पुलिस स्टेशनों, अदालतों, डाकघरों और सरकारी प्राधिकरण के अन्य प्रतीकों पर हमले।

  • कुछ स्थानों पर, विरोध प्रदर्शन हिंसक थे, पुलों को उड़ा दिया गया, टेलीग्राफ के तार काट दिए गए, और रेलवे लाइनों को तोड़ दिया गया और अवरुद्ध कर दिया गया।

  • युवाओं की भूमिका: पूरे भारत में स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों ने हड़ताल की और अवैध राष्ट्रवादी साहित्य/प्रपत्र को वितरित किया गया।

  • श्रमिकों की भूमिका: बंबई, अहमदाबाद, पूना, अहमदनगर और जमशेदपुर में मिल और कारखाने के श्रमिकों ने लंबी हड़तालों में भाग लिया।

  • महिलाओं की भूमिका: महिलाओं की सक्रिय भागीदारी। उषा मेहता ने एक भूमिगत रेडियो स्टेशन (कांग्रेस रेडियो) स्थापित किया।

  • भावी नेताओं का उदय: अरुणा आसिफ अली, सुचेता कृपलानी, बीजू पटनायक, जेपी नारायण, राम मनोहर लोहिया आदि नेताओं द्वारा की गई भूमिगत गतिविधियाँ।

  • देश के कई हिस्सों में समानांतर सरकारों की सफल स्थापना की गई:

  • सतारा (महाराष्ट्र) – पटरी सरकार – सबसे लंबी और सबसे सफल

  • तामलुक (बंगाल) – ताम्रलिप्ति की जातीय सरकार

  • तालचर (ओडिशा)

  • बलिया (यूपी)

 

निष्कर्ष:

भारत छोड़ो आंदोलन को अंग्रेजों ने हिंसक तरीके से दबा दिया था - लोगों को गोली मारी गई, जेल में डाला गया, लाठीचार्ज किया गया, गाँवों को जला दिया गया और बकाएदारों पर भारी जुर्माना लगाया गया। यद्यपि इस आंदोलन को दबा दिया गया था, लेकिन इसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के चरित्र को व्यापक तौर पर परिवर्तित कर दिया। पहले की तुलना में इस बार जनता के बड़े पैमाने पर उठने के साथ, इसने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए लोगों की सामूहिक इच्छा को उजागर किया और अंततः भारत की स्वतंत्रता के लिए मंच तैयार किया।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium