Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. In recent years India-Australia relationship has chartered a new trajectory and the countries cooperate closely in a wide range of sectors. Analyse.
(GS-2, International Relations, 250 words, 15 marks)

प्रश्न: हाल के वर्षों में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों ने एक नया मार्ग प्रशस्त किया है और दोनों देश व्यापक क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग करते हैं। विश्लेषण कीजिए।
(जीएस-2, अंतरराष्ट्रीय संबंध, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by briefing about commonalities between India-Australia and how the relationship developed.
  • In the body elaborate on various sectors of cooperation between the two countries.
  • Conclude your answer by emphasising on the relevance of recently concluded ECTA.

 

Model Answer:

India and Australia have several commonalities, which serve as a foundation for closer cooperation and multifaceted interaction. Both are strong, vibrant, secular and multicultural democracies. The relationship has grown in strength and importance since India’s economic reforms in the 1991 and has made rapid strides in areas such as trade, energy and mining, science & technology, education and defence.

 

India and Australia cooperate closely in a wide range of sectors:

  • Political Cooperation: India and Australia elevated their relationship to the level of Comprehensive Strategic Partnership in 2020. India and Australia co-operate in various multilateral fora. Australia supports India’s candidature in an expanded UN Security Council. Both are members of the Commonwealth, G20, QUAD, Trilateral Supply Chain Initiative and the Indo-Pacific Economic Framework (IPEF).
  • Economic Cooperation: The Economic Cooperation Trade Agreement (ECTA) is the first free trade agreement signed by India with a developed country in a decade. This has resulted in an immediate reduction of duty to zero on 96% of Indian exports to Australia in value and zero duty on 85% of Australia’s exports to India.
  • People to People ties: India is one of the top sources of skilled immigrants to Australia. As per the 2021 Census, around 9.76 lakh people in Australia reported their ancestry as Indian origin, making them the second largest group of overseas-born residents in Australia.
  • Defence Cooperation: The Mutual Logistics Support Agreement (MLSA) was concluded during the Virtual Summit in 2020, and the two militaries held several joint exercises in 2022. Australia will host military operations with India, Japan, and the US in the “Malabar” exercises off the coast of Perth and has invited India to join the Talisman Sabre exercises later this year.
  • Trade and Investment: India is Australia's 9th largest trading partner. Four products: coal, non-monetary gold, copper ores & concentrates and petroleum accounted for over 80 percent of India’s imports from Australia. India’s major exports to Australia are pearls and gems, jewellery, medicaments and passenger motor vehicles.
    • The ECTA is likely to make import of coal and other minerals, such as copper, nickel, aluminium, manganese, etc., available at competitive prices, which would provide a much-needed boost to India’s energy sector.
  • Education: The Mechanism for Mutual Recognition of Educational Qualifications (MREQ) was signed recently. This will facilitate mobility of students between India and Australia.
    • Deakin University and University of Wollongong are planning to open campuses in India.
    • More than 1 lakh Indian students are pursuing higher education degrees in Australian universities, making Indian students the second largest cohort of foreign students in Australia.
  • Clean energy: The countries signed a Letter of Intent on New and Renewable Energy, which provides for cooperation towards bringing down the cost of renewable energy technologies, especially ultra low-cost solar and clean hydrogen.
  • Science & Technology: Formal cooperation in science and technology between Australia and India began in 1986 with the signing of an agreement by the two governments. In 2006, the two Governments set up the Australia-India Strategic Research Fund.

 

India and Australia share a greater convergence of views on issues, such as value free and open societies, rule of law and a shared commitment to a rule-based order in the Indo-Pacific region. Further, the recently signed India–Australia ECTA has the potential to become a valuable tool in the hands of the Indian industry in realising the vision of Atmanirbhar Bharat.

दृष्टिकोण:

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच समानताओं और कैसे संबंध विकसित हुए, के बारे में संक्षेप में बताकर अपने उत्तर का परिचय दीजिए।
  • मुख्य भाग में, दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताएं।
  • निष्कर्ष में, हाल ही में हस्ताक्षरित आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) की प्रासंगिकता पर जोर देकर अपने उत्तर का समापन कीजिए।

 

मॉडल उत्तर:

भारत और ऑस्ट्रेलिया में कई समानताएं हैं, जो निकट सहयोग और बहुआयामी वार्ता के मुख्य आधार के रूप में कार्य करती हैं। दोनों देश एक मजबूत, जीवंत, धर्मनिरपेक्ष और बहु-सांस्कृतिक लोकतंत्र हैं। वर्ष 1991 में भारत के आर्थिक सुधारों के बाद से इस संबंध में मजबूती और महत्व बढ़ा है और इसने व्यापार, ऊर्जा और खनन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया कई क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं:

  • राजनीतिक सहयोग: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को वर्ष 2020 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग करते हैं। ऑस्ट्रेलिया विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है। दोनों राष्ट्रमंडल, G20, QUAD, त्रिपक्षीय आपूर्ति श्रृंखला पहल और भारत-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (IPEF) के सदस्य हैं।
  • आर्थिक सहयोग: आर्थिक सहयोग व्यापार समझौता (ECTA) भारत द्वारा एक दशक में विकसित देश के साथ हस्ताक्षरित पहला मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है। इसके परिणामस्वरूप ऑस्ट्रेलिया को मूल्य के 96% भारतीय निर्यात पर शुल्क में तत्काल कमी आई है और ऑस्ट्रेलिया के भारत में निर्यात के 85% पर शून्य शुल्क लगा है।
  • लोगों से लोगों के बीच संबंध: भारत ऑस्ट्रेलिया में कुशल आप्रवासियों (Skilled Immigrants) के शीर्ष स्रोतों में से एक है। 2021 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में लगभग 9.76 लाख लोगों ने अपने पूर्वजों को भारतीय मूल के रूप में रिपोर्ट किया, जिससे वे ऑस्ट्रेलिया में विदेशों में जन्मे निवासियों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बन गए।
  • रक्षा सहयोग: वर्ष 2020 में वर्चुअल समिट के दौरान, म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट एग्रीमेंट (MLSA) हस्ताक्षरित हुआ, वहीं दोनों देशों की सेनाओं ने 2022 में कई संयुक्त अभ्यास किए। ऑस्ट्रेलिया पर्थ के तट पर, आगामी "मालाबार" अभ्यास में भारत, जापान और अमेरिका के साथ सैन्य अभियानों की मेजबानी करेगा और इसके अलावा उसने भारत को इस साल के अंत में युद्ध अभ्यास 'टैलिसमैन सेबर' (Talisman Sabre) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
  • व्यापार और निवेश: भारत ऑस्ट्रेलिया का 9वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। ऑस्ट्रेलिया से मुख्यत: चार उत्पाद- कोयला, गैर-मौद्रिक सोना, तांबा अयस्क और पेट्रोलियम, भारत के आयात के 80 प्रतिशत से अधिक भाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी प्रकार, ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के प्रमुख निर्यात मोती और रत्न, आभूषण, औषधि और यात्री मोटर वाहन हैं।
    •  हाल  ही में हस्ताक्षरित आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) द्वारा कोयले और अन्य खनिजों, जैसे तांबा, निकल, एल्युमीनियम, मैंगनीज, आदि का आयात प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराने की संभावना है, जो भारत के ऊर्जा क्षेत्र को बहुत आवश्यक बढ़ावा प्रदान करेगा।
  • शिक्षा: हाल ही में, शैक्षिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता के लिए तंत्र (MREQ) पर हस्ताक्षर किया गया। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छात्रों की आवाजाही को सुगम बनाएगा।
    • डेकिन विश्वविद्यालय (Deakin University) और वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय (University of Wollongong) भारत में अपने शैक्षिक परिसर खोलने की योजना बना रहे हैं।
    • ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में 1 लाख से अधिक भारतीय छात्र उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल कर रहे हैं, जिससे भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बन गए हैं।
  • स्वच्छ ऊर्जा: दोनों देशों ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा पर एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जो अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से अति कम लागत (Ultra low-cost) वाली सौर और स्वच्छ हाइड्रोजन की लागत को कम करने के लिए सहयोग प्रदान करता है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में औपचारिक सहयोग वर्ष 1986 में दोनों सरकारों द्वारा एक समझौते पर हस्ताक्षर के साथ शुरू हुआ। 2006 में, दोनों सरकारों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक अनुसंधान कोष (Australia-India Strategic Research Fund) की स्थापना की।

 

निष्कर्षत: भारत और ऑस्ट्रेलिया मूल्य मुक्त और खुले समाज, कानून के शासन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में नियम-आधारित व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता जैसे मुद्दों पर विचारों का एक बड़ा अभिसरण साझा करते हैं। इसके अलावा, हाल ही में हस्ताक्षरित भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग व्यापार समझौता (ECTA) में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में भारतीय उद्योग के हाथों में एक महत्वपूर्ण उपकरण बनने की क्षमता है।

 

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium