Que. Discuss the environmental and economic impacts of Plastic pollution. Also highlight the international initiatives to reduce Plastic pollution.
(GS-3, 250 Words, 15 Marks)
प्रश्न: प्लास्टिक प्रदूषण के पर्यावरणीय और आर्थिक प्रभावों पर चर्चा करें। प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पहलों पर भी प्रकाश डालें।
(जीएस-3, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach:
Model Answer:
Pollution from plastic is a growing concern due to the increased production of disposable and single-use plastics, making them a ubiquitous issue. Out of the 8.3 billion tons of plastics produced since the 1950s, 79% ended in landfills or leaked into the environment. According to OECD report, Globally, only 9% of plastic waste is recycled while 22% is mismanaged.
The impacts of plastics along the lifecycle are cross-sectoral, affecting people and the environment in many ways.
Environmental impacts:
Threat to Wildlife: Plastic pollution poses a significant threat to wildlife. Marine animals such as sea turtles, dolphins, and whales can mistake plastic waste for food and ingest it. This can lead to injury, illness, and death. Additionally, birds and other animals can become entangled in plastic waste, leading to injury and death.
Ecosystem Alteration: The direct impacts of marine debris are not limited to mobile animals. Plants, other immobile living organisms, and sensitive ecosystems can all be harmed by marine debris. Coral reefs can be damaged by derelict fishing gear that breaks or suffocates coral. Plants can be smothered by plastic bags and fishing nets. The ocean floor ecosystems can be damaged and altered by the movement of an abandoned vessel or other marine debris.
Invasive Species: Marine debris can contribute to the transfer and movement of invasive species. Floating marine debris can carry invasive species from one location to another. Invasive species use marine debris as a type of "raft" to move from one body of water to another.
Climate change: Greenhouse gases (GHG) are emitted throughout the plastic life cycle, thus threatening the ability of the global community to keep global temperature rise below 1.5°C. Estimates indicate that GHG emissions from plastics could reach about 13% of the entire remaining carbon budget by 2050.
Human Health Risks: Plastic pollution can also pose a significant risk to human health. When plastic waste breaks down, it can release harmful chemicals into the environment. These chemicals can then enter the food chain and potentially harm human health.
Tourism: Marine debris is unsightly and unwelcoming to beachgoers, which can result in lost revenue from tourism. In severe cases, marine debris can even cause beach closures.
Fishing: Fisheries experience significant economic impacts from marine debris. Commercial fisheries are impacted when commercial fish and shellfish become bycatch in lost fishing nets or other fishing gear. This type of bycatch can result in both immediate losses in the standing stock of available seafood, and decreases in the long-term sustainability of the stock due to negative impacts on its reproductive ability.
Navigation: Floating marine debris is a navigational hazard that entangles propellers and clogs cooling water intake valves. Repairing boats damaged by marine debris is both time consuming and expensive.
International initiatives to reduce Plastic Pollution:
In terms of global governance, the Basel Convention is the key international instrument to regulate transboundary movements of hazardous wastes and their disposal. In 2019, Parties to the Convention adopted the Plastic Waste Amendments, and launched the Plastic Waste Partnership to support better management of plastic waste.
A historical turn was reached at the fifth UN Environment Assembly in 2022 as countries agreed to establish an International Negotiating Committee (INC), to develop an international legally binding instrument on plastic pollution by the end of 2024.
Through the Clean Seas platform, UNEP is taking initiatives to reduce marine litter and its negative impacts.
The Global Tourism Plastics Initiative of UNWTO unites the tourism sector behind a common vision to address the root causes of plastic pollution.
One Plastics Initiative of UNEP adopts a programmatic approach and delivers global, regional, and in-country projects in high-impact sectors and value chains.
NUTEC Plastics is the IAEA’s flagship initiative to address the global challenge of plastic pollution. It focuses on Nuclear science and technology to treat existing plastics.
As plastic is a global issue, international cooperation is needed to coordinate actions to have efficient decision making in order to tackle this major environmental problem. By developing sustainable alternatives, reducing plastic usage, recycling plastic waste, and implementing laws and regulations, a real difference in the fight against plastic pollution can be made.
दृष्टिकोण:
मॉडल उत्तर:
डिस्पोजेबल और एकल-उपयोग प्लास्टिक के बढ़ते उत्पादन के कारण प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण एक बढ़ती चिंता का विषय है, जिससे यह एक सर्वव्यापी मुद्दा बन गया है। 1950 के दशक से उत्पादित 8.3 बिलियन टन प्लास्टिक में से 79% लैंडफिल में समा गया या पर्यावरण में लीक हो गया। OECD की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर केवल 9% प्लास्टिक अपशिष्ट का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) किया जाता है, जबकि 22% का कुप्रबंधन किया जाता है।
जीवनचक्र के दौरान प्लास्टिक के प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में होते हैं, जो लोगों और पर्यावरण को कई तरह से प्रभावित करते हैं।
पर्यावरणीय प्रभाव:
वन्यजीवों के लिए ख़तरा: प्लास्टिक प्रदूषण वन्यजीवों के लिए एक बड़ा ख़तरा है। समुद्री कछुए, डॉल्फ़िन और व्हेल जैसे समुद्री जानवर प्लास्टिक अपशिष्ट को भोजन समझ सकते हैं और इसे निगल सकते हैं। इससे चोट, बीमारी और मृत्यु हो सकती है। इसके अलावा, पक्षी और अन्य जानवर प्लास्टिक अपशिष्ट में फंस सकते हैं, जिससे चोट लग सकती है और मौत हो सकती है।
पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव: समुद्री अपशिष्ट का प्रत्यक्ष प्रभाव, केवल गतिशील जानवरों तक सीमित नहीं है। समुद्री अपशिष्ट से पौधे, अन्य गतिहीन जीव और संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र सभी को नुकसान हो सकता है। प्रवाल भित्तियों को मछली पकड़ने के परित्यक्त गियर से नुकसान हो सकता है, जो प्रवाल को तोड़ देता है या उसका दम घोंट देता है। प्लास्टिक की थैलियों और मछली पकड़ने के जाल से पौधों को नुकसान पहुँच सकता है। किसी परित्यक्त जहाज या अन्य समुद्री अपशिष्ट की आवाजाही से समुद्र तल के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान हो सकता है और इसमें बदलाव हो सकता है।
आक्रामक प्रजातियाँ: समुद्री अपशिष्ट, आक्रामक प्रजातियों के स्थानांतरण और संचलन में योगदान कर सकता है। तैरता समुद्री अपशिष्ट, आक्रामक प्रजातियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकता है। अर्थात आक्रामक प्रजातियाँ एक जल निकाय से दूसरे जल निकायों में जाने के लिए समुद्री अपशिष्ट को "बेड़ा" के रूप में उपयोग करती हैं।
जलवायु परिवर्तन: ग्रीनहाउस गैसें (जीएचजी) पूरे प्लास्टिक जीवन चक्र के दौरान उत्सर्जित होती हैं, जिससे वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने की वैश्विक समुदाय के प्रयासों को खतरा है। अनुमान यह बताते हैं कि प्लास्टिक से जीएचजी उत्सर्जन 2050 तक कुल शेष कार्बन बजट का लगभग 13% तक पहुंच सकता है।
मानव स्वास्थ्य जोखिम: प्लास्टिक प्रदूषण भी मानव स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा कर सकता है। जब प्लास्टिक अपशिष्ट विघटित होता है, तो यह हानिकारक रसायनों को पर्यावरण में निर्मुक्त कर सकता है। ये रसायन, फिर खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर सकते हैं और संभावित रूप से मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आर्थिक प्रभाव:
पर्यटन: समुद्री अपशिष्ट भद्दे होते हैं, जो कि समुद्र तट पर पर्यटकों के जाने के लिए अरुचिकर कारक बन जाता है, जिसके परिणामस्वरूप पर्यटन से होने वाले राजस्व में कमी आ सकती है। गंभीर मामलों में, समुद्री अपशिष्टों का ढेर समुद्र तट को पर्यटकों के लिए बंद करने का प्रमुख कारण भी बन सकता है।
मछली पकड़ना (फिशिंग): समुद्री अपशिष्ट से मछली पालन पर महत्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव पड़ता है। वाणिज्यिक मछली पालन तब प्रभावित होता है, जब मछली पकड़ने के जाल अथवा गियर में वाणिज्यिक उद्देश्य वाली मछलियों के अतिरिक्त अन्य अवांछित मछलियाँ या समुद्री जीव जैसे शेलफिश आदि फंस जाती हैं। इसके परिणामस्वरूप उपलब्ध समुद्री खाद्य पदार्थों के स्थायी स्टॉक में तात्कालिक हानि हो सकती है, और इसकी प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव के कारण स्टॉक की दीर्घकालिक स्थिरता में कमी आ सकती है।
नौवहन: तैरते हुए समुद्री अपशिष्ट, नौवहन (नेविगेशन) के संबंध में एक चिंताजनक खतरा बन जाते हैं, जो प्रोपेलर को उलझा देता है और कूलिंग वाटर-इन्टेक वाल्वों को अवरुद्ध कर देता है। वहीं, समुद्री अपशिष्ट से क्षतिग्रस्त नौकाओं की मरम्मत करना समय लेने वाला और महंगा दोनों है।
प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय पहल:
वैश्विक शासन के संदर्भ में, बेसल कन्वेंशन खतरनाक अपशिष्टों की सीमा पार गतिविधियों और उनके निपटान को विनियमित करने के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साधन है। 2019 में, कन्वेंशन के पक्षों ने प्लास्टिक अपशिष्ट संशोधन को अपनाया और प्लास्टिक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन का समर्थन करने के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट साझेदारी शुरू की।
2022 में 5वीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) में एक ऐतिहासिक मोड़ आया, क्योंकि इसमें सभी देशों ने 2024 के अंत तक प्लास्टिक प्रदूषण पर एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी रूप से बाध्यकारी साधन विकसित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता वार्ता समिति (INC) स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) अपने स्वच्छ समुद्र मंच (क्लीन सी प्लेटफॉर्म) के माध्यम से, समुद्री अपशिष्टों और इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए पहल कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र-विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की ‘ग्लोबल टूरिज्म प्लास्टिक इनिशिएटिव’ प्लास्टिक प्रदूषण के मूल कारणों को संबोधित करने के लिए एक आम दृष्टिकोण के पीछे पर्यटन क्षेत्र को एकजुट करती है।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का ‘वन प्लास्टिक इनिशिएटिव’ एक प्रोग्रामेटिक दृष्टिकोण अपनाता है, जो उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों और मूल्य श्रृंखलाओं में वैश्विक, क्षेत्रीय और देश में परियोजनाएं प्रदान करता है।
प्लास्टिक प्रदूषण की वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की ‘NUTEC प्लास्टिक’ एक प्रमुख पहल है। यह मौजूदा प्लास्टिक के उपचार के लिए परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर केंद्रित है।
चूंकि प्लास्टिक एक वैश्विक मुद्दा है, इसलिए इस प्रमुख पर्यावरणीय समस्या से निपटने के लिए कुशल निर्णय लेने के लिए कार्यों के समन्वय के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। इस संदर्भ में, एक संधारणीय विकल्प विकसित करके, प्लास्टिक का उपयोग कम करके, प्लास्टिक अपशिष्ट का पुनर्चक्रण करके और कानूनों और विनियमों को लागू करके, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में वास्तविक अंतर लाया जा सकता है।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer