Que. Analyze the significance of the recent ‘Vision for Regional Security’ announced by the Gulf Cooperation Council (GCC) for India’s strategic interests in the West Asia region.
(GS-02, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न. पश्चिम एशिया क्षेत्र में भारत के रणनीतिक हितों के लिए खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) द्वारा हाल ही में घोषित 'क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए दृष्टिकोण' के महत्व का विश्लेषण करें।
(जीएस-02, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Briefly introduce the recent ‘Vision for Regional Security’ announced by the GCC and its significance for the West Asia region.
Body: Analyze its strengths and challenges along the way forward.
Conclusion: Summarize your key points and suggest ways for India to further strengthen its partnership with the GCC.
Model Answer:
The Gulf Cooperation Council's (GCC) unveiling of its 'Vision for Regional Security' in Riyadh marks a significant development for the West Asian region and India's strategic interests within it. This vision document outlines the GCC's approach to regional security, encompassing counterterrorism, maritime security, and nuclear non-proliferation.

The Vision's Strengths:
Collective Security: The emphasis on "shared destiny" and "indivisible security" strengthens regional stability. Any attack on one member is seen as an attack on all, fostering a deterrent effect against external threats.
Combating Terrorism: The vision rightly prioritizes countering terrorism and extremism. Disrupting terrorist financing and money laundering are crucial steps in weakening terror networks.
Maritime Security Cooperation: Recognizing the importance of seafaring trade and energy routes, the focus on regional and international collaboration for maritime security is vital. This ensures the free flow of goods and resources, critical for the GCC economies.
Nuclear Non-Proliferation: In light of the Iran-Israel nuclear programs, the GCC's call for a "Weapons of Mass Destruction Free Zone" (WMDFZ) is a positive step towards regional peace and stability.
The Vision's Challenges:
Internal Disputes: While the vision emphasizes unity, resolving internal political disputes within the GCC remains a challenge. The ongoing Qatar blockade by other GCC members is a case in point.
Israel-Palestine Conflict: The vision's focus on the Arab Peace Initiative is commendable. However, achieving a lasting solution requires addressing the core issues of the conflict and engaging all stakeholders meaningfully.
India's Strategic Partnership with the GCC:
Energy Security: The GCC is a major source of India's energy imports. India's strategic partnership with key GCC states like Saudi Arabia, UAE, and Oman strengthens energy security.
Trade and Investment: Despite a robust trade relationship, India has a significant trade deficit with the GCC due to its dependence on energy imports. Diversifying trade and attracting investments from the GCC are crucial.
Defense Cooperation: India's growing defense ties with GCC countries encompass areas like training, intelligence sharing, and counterterrorism. This fosters regional stability and technological exchange.
Way Forward:
Realpolitik to Strategic Cooperation: India's relationship with the GCC has transcended ideological differences towards a strategic partnership.
Defense Industrial Cooperation: Both India and the GCC states are looking to bolster their domestic defense industries. Collaboration in this sector holds immense potential.
Overcoming Trade Barriers: Expediting free trade negotiations and encouraging investments will lead to a more balanced trade relationship.
Conclusion:
The GCC's vision for regional security offers a framework for cooperation. Addressing internal disputes and fostering a lasting solution to the Israel-Palestine conflict are crucial for long-term stability. India's strategic partnership with the GCC can be further strengthened by deepening cooperation in energy, trade, defense, and technology.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) द्वारा हाल ही में घोषित 'क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए विजन' और पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए इसके महत्व का संक्षेप में परिचय दें।
मुख्य भाग: इसकी क्षमता और चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए आगे का रास्ता बताएं।
निष्कर्ष: अपने मुख्य बिंदुओं को संक्षेप में बताएं और भारत को जीसीसी के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीके सुझाएं।
मॉडल उत्तर:
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) द्वारा रियाद में अपने 'क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए दृष्टिकोण' का अनावरण किया जाना, पश्चिम एशियाई क्षेत्र और इसमें भारत के रणनीतिक हितों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास का प्रतीक है। यह विज़न दस्तावेज़ क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए जीसीसी के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है, जिसमें आतंकवाद विरोध, समुद्री सुरक्षा और परमाणु अप्रसार विषय शामिल है।

दृष्टिकोण की क्षमता:
सामूहिक सुरक्षा: "साझा नियति" और "अविभाज्य सुरक्षा" पर जोर क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करता है। किसी एक सदस्य पर किसी भी हमले को सभी पर हमले के रूप में देखा जाता है, जो बाहरी खतरों के खिलाफ निवारक प्रभाव को बढ़ावा देता है।
आतंकवाद का मुकाबला: यह दृष्टिकोण आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने को उचित रूप से प्राथमिकता देता है। आतंकवादी नेटवर्क को कमजोर करने के लिए आतंकवादी वित्तपोषण और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) को बाधित करना महत्वपूर्ण कदम हैं।
समुद्री सुरक्षा सहयोग: समुद्री व्यापार और ऊर्जा मार्गों के महत्व को पहचानते हुए, समुद्री सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। यह जीसीसी के अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण वस्तुओं और संसाधनों का मुक्त प्रवाह सुनिश्चित करता है।
परमाणु अप्रसार: ईरान-इज़राइल परमाणु कार्यक्रमों के परिप्रेच्छ में, "सामूहिक विनाश के हथियार मुक्त क्षेत्र" (WMDFZ) के लिए जीसीसी का आह्वान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
दृष्टिकोण की चुनौतियाँ:
आंतरिक विवाद: यद्यपि यह दृष्टिकोण एकता पर जोर देता है, लेकिन खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के भीतर आंतरिक राजनीतिक विवादों को हल करना एक चुनौती बनी हुई है। अन्य जीसीसी सदस्यों द्वारा कतर की चल रही नाकाबंदी इसका एक उदाहरण है।
इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष: अरब शांति पहल पर इस दृष्टिकोण का फोकस सराहनीय है। हालाँकि, एक स्थायी समाधान प्राप्त करने के लिए संघर्ष के मुख्य मुद्दों को संबोधित करना और सभी हितधारकों को सार्थक रूप से शामिल करना आवश्यक है।
जीसीसी के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी:
ऊर्जा सुरक्षा: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) भारत के ऊर्जा आयात का एक प्रमुख स्रोत है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान जैसे प्रमुख जीसीसी देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करती है।
व्यापार और निवेश: एक मजबूत व्यापार संबंध के बावजूद, ऊर्जा आयात पर निर्भरता के कारण भारत को जीसीसी के साथ एक उल्लेखनीय व्यापारिक घाटा है। व्यापार में विविधता लाना और जीसीसी से निवेश आकर्षित करना महत्वपूर्ण है।
रक्षा सहयोग: जीसीसी देशों के साथ भारत के बढ़ते रक्षा संबंधों में प्रशिक्षण, खुफिया जानकारी साझा करना और आतंकवाद विरोधी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इससे क्षेत्रीय स्थिरता और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है।
आगे का रास्ता:
वास्तविक राजनीति से रणनीतिक सहयोग तक: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के साथ भारत का रिश्ता वैचारिक मतभेदों से आगे बढ़कर रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ गया है।
रक्षा औद्योगिक सहयोग: भारत और जीसीसी दोनों अपने घरेलू रक्षा उद्योगों को बढ़ावा देना चाह रहे हैं। इस क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
व्यापार बाधाओं को नियंत्रित करना: मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) वार्ता में तेजी लाने और निवेश को प्रोत्साहित करने से अधिक संतुलित व्यापार संबंध बनेंगे।
निष्कर्ष:
क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) का दृष्टिकोण, आपसी सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है, हालांकि आंतरिक विवादों को संबोधित करना और इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी समाधान को बढ़ावा देना दीर्घकालिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में, ऊर्जा, व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को प्रभावी करके जीसीसी के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सकता है।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer