Q : “Diasporas are recognized as soft power in the realm of foreign policy strategy and also as a catalyst of economic development of countries of origin” In this context map out the distribution of Indian diaspora and its contribution in the overall development of India.
(GS-2, International Relations, 250 words, 15 marks)
प्रश्न: "प्रवासियों को विदेश नीति रणनीति के दायरे में सॉफ्ट पावर के रूप में और मूल देशों के आर्थिक विकास के उत्प्रेरक के रूप में भी पहचाना जाता है" इस संदर्भ में प्रवासी भारतीयों के वितरण और भारत के समग्र विकास में इसके योगदान को रेखांकित करें।
(GS-2, अंतरराष्ट्रीय संबंध, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach- Introduce your answer by explaining the importance of the Indian diaspora. In the first part of the main body, outline the geographical distribution of the Indian diaspora throughout the world. In the second part of the main body highlight the contributions of the Indian diaspora to the country’s development, finally, conclude the answer by taking into account the initiatives taken by the government for strengthening diaspora diplomacy.
Answer :
Diasporas are a symbol of a nation’s pride and represent their country internationally. The diaspora’s ability to spread Indian soft power, lobby for India’s national interests, and contribute economically to India’s rise is now well-recognized. They have emerged as an ‘inevitable link’ between their home and host lands, with major political and economic implications for both sides.
Distribution of Indian Diaspora:
- According to a report from the Parliamentary committee on external affairs, 4.7 crore Indians were living overseas as on December 2021. The number includes Non-resident Indians (NRIs), Persons of Indian Origin (PIOs), Overseas Indians (OCIs), and students.
- According to the World Migration Report, India has the largest emigrant population in the world, making it the top origin country globally, followed by Mexico, Russian and China.
- Numbers shared by the government in Parliament in 2022 show that the geographical spread of the Indian diaspora is vast. While some transnational populations are clustered in one country or region, the Indian diaspora is present in all continents and regions from the Gulf to Northern America to Australia and the UK.
- The US, Saudi Arabia, the United Arab Emirates, Malaysia, Myanmar, the UK, Sri Lanka, South Africa and Canada host an Indian diasporic population of at least one million each.
- United States of America (44 lakh), United Arab Emirates (34 lakh) and Saudi Arabia (26 lakh) are the top three destinations of Indians.

Contribution of Indian diaspora in the development of the country:
- Remittances: These are a vital source of household income for low- and middle-income countries like India. According to World Bank Migration and Development brief “For the first time a single country, India, is on track to receive more than $100 billion in yearly remittances.”
- Political Influence: Diaspora plays an important role in influencing the policies and politics of its host country in favour of its country of origin and the development of good ties and relations between both countries.
- Boosting bilateral ties: Indian diaspora is an important part of India’s soft diplomacy. For example, it has played an important role in the fructification of the Indo-US nuclear deal.
- Spread of Indian culture and tradition: Indian diaspora has helped in the spread of Indigenous cuisines, yoga, and ayurveda in different parts of the world.
- Technology transfer: Diaspora based in developed countries which are technologically advanced and rich in innovation. They help in bringing these technologies to their country of origin.
- Bringing Investments: Indian diaspora contributes to the Indian development story by investing in greenfield and brownfield projects, as well as, portfolio investments in India.
In recent times Government of India has laid a strong foundation by making diplomacy people-centric through engagements like the Pravasi Bhartiya Divas, Know India Programme, Study India Programme and tracing the roots initiative. Therefore, with the versatile role of the diaspora, India could fulfil its cherished dream of being a superpower and it could make much headway in its international and foreign affairs.
दृष्टिकोण:
- प्रवासी भारतीयों के महत्व को समझाते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
- उत्तर के पहले भाग में, दुनिया भर में प्रवासी भारतीय के भौगोलिक वितरण की रूपरेखा तैयार करें।
- दूसरे भाग में देश के विकास में प्रवासी भारतीय के योगदान पर प्रकाश डालना है,
- अंत में, प्रवासी कूटनीति को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा की गई पहलों को ध्यान में रखते हुए उत्तर का निष्कर्ष निकालें।
उत्तर:
प्रवासी नागरिक एक राष्ट्र के गौरव का प्रतीक होता हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। प्रवासी भारतीयों की भारतीय सॉफ्ट पावर की नीति के प्रसार, भारत के राष्ट्रीय हितों की पैरवी करने और भारत के उत्थान में आर्थिक रूप से योगदान देने की क्षमता को अब अच्छी तरह से पहचाना जाता है। वे दोनों पक्षों के लिए प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक निहितार्थों के साथ, अपने घर और मेजबान भूमि के बीच एक 'अपरिहार्य कड़ी' के रूप में उभरे हैं।
प्रवासी भारतीयों का भौगोलिक वितरण:
- बाहरी मामलों पर संसदीय समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक 4.7 करोड़ भारतीय विदेशों में रह रहे थे। इस संख्या में अनिवासी भारतीय (NRIs), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), प्रवासी भारतीय (OCIs) और भारतीय छात्र शामिल हैं।
- विश्व प्रवासन रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी प्रवासी आबादी रहती है, जो इसे वैश्विक स्तर पर शीर्ष मूल देश बनाती है, जिसके बाद मेक्सिको, रूस और चीन का स्थान आता है।
- 2022 में सरकार द्वारा संसद में साझा किए गए आंकड़े बताते हैं कि भारतीय प्रवासियों का भौगोलिक विस्तार बहुत विशाल है। यद्यपि कुछ अंतरराष्ट्रीय आबादी एक देश या क्षेत्र में समूहबद्ध रुप्प से रहते हैं, लेकिन प्रवासी भारतीय खाड़ी देशों से लेकर उत्तरी अमेरिका तक, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ सभी महाद्वीपों और भौगोलिक क्षेत्रों में मौजूद है।
- अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, म्यांमार, ब्रिटेन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे प्रमुख देशों में कम से कम दस लाख की प्रवासी भारतीय आबादी निवास करती हैं।
- संयुक्त राज्य अमेरिका (44 लाख), संयुक्त अरब अमीरात (34 लाख) और सऊदी अरब (26 लाख) भारतीयों के शीर्ष तीन गंतव्य स्थान हैं।

देश के विकास में भारतीय प्रवासियों का योगदान:
- विप्रेषण: भारत जैसे निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए, विप्रेषण (Remittances) घरेलू आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वर्ल्ड बैंक माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ के अनुसार, "पहली बार एक देश (भारत) सालाना विप्रेषण के मामले में $100 बिलियन USD से अधिक प्राप्त करने की और अग्रसर है।"
- राजनीतिक प्रभाव: प्रवासी अपने मूल देश के पक्ष में अपने मेजबान देश की नीतियों और राजनीति को प्रभावित करने और दोनों देशों के बीच अच्छे संपर्क और संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना: प्रवासी भारतीय, भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उदाहरण के लिए, इसने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के व्यवहृत होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रसार: भारतीय डायस्पोरा ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्वदेशी व्यंजनों, योग और आयुर्वेद के प्रसार में मदद की है।
- प्रौद्योगिकीय हस्तांतरण: विकसित देशों में बसे प्रवासी, जो तकनीकी रूप से उन्नत और नवाचार में समृद्ध हैं। वे इन प्रौद्योगिकियों को उनके मूल देश में लाने में मदद करते हैं।
- निवेश लाना: प्रवासी भारतीय, ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड परियोजनाओं के साथ-साथ भारत में पोर्टफोलियो निवेश में निवेश करके भारतीय विकास गाथा में योगदान करते हैं।
हाल के दिनों में भारत सरकार ने प्रवासी भारतीय दिवस, भारत को जानो कार्य्रक्रम (KIP), भारत में अध्ययन कार्यक्रम और ट्रेसिंग द रूट्स पहल जैसे कार्यक्रमों के जरिए कूटनीति को जन-केंद्रित बनाकर एक मजबूत नींव रखी है। इसलिए, प्रवासी भारतीयों की बहुमुखी भूमिका के साथ, भारत एक महाशक्ति होने के अपने पोषित सपने को पूरा कर सकता है और यह अपने अंतरराष्ट्रीय और विदेशी मामलों में काफी प्रगति कर सकता है।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer