Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Public goods lead to inclusive growth while ensuring that essential services, resources and opportunities are widely available. Critically evaluate.
(GS3, 15 marks, 250 words)

प्रश्न: सार्वजनिक वस्तुएं समावेशी विकास को बढ़ावा देती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि आवश्यक सेवाएं, संसाधन और अवसर व्यापक रूप से उपलब्ध हों। समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।

(जीएस3, 15 अंक, 250 शब्द)

Model Answer:

A public good refers to a commodity or service that is made available to all members of society. Typically, these services are administered by governments and paid for collectively through taxation.

Examples of public goods are education, infrastructure, lighthouses, flood control systems, knowledge, fresh air, national security, official statistics, etc.

 

Characteristics

  • Public goods have two defining characteristics: they are nonexcludable and nonrivalrous.

  • Nonexcludable means that it is costly or impossible to exclude someone from using the good.

  • Nonrivalrous—means that when one person uses the public good, another can also use it.

 

Role of public goods:

  • Collective Benefits: Public goods benefit society as a whole, addressing collective needs such as national defense, public infrastructure, and environmental protection.

  • Equality and Accessibility: Public goods promote equality by ensuring that essential services and resources are accessible to everyone, regardless of their ability to pay. This helps reduce disparities and fosters a more inclusive society.

  • Market Failure Correction: Private markets may fail to efficiently provide public goods due to the free rider problem and the absence of clear property rights.

  • Infrastructure Development: Public goods often include critical infrastructure like roads, bridges, and public transportation systems. These facilitate economic activities, enhance connectivity, and contribute to the overall development of communities and regions.

  • Security and Rule of Law: Public goods like a legal system and law enforcement contribute to social stability and the rule of law. These institutions help maintain order, protect individual rights.

  • Cultural and Recreational Spaces: Public goods include cultural institutions, parks, and recreational areas that enhance the quality of life. These spaces foster community engagement, leisure, and cultural exchange.

 

Limitations of Public goods:

  • Non-excludability

    • Public goods are non-excludable, meaning that individuals cannot be easily excluded from using the good. Once the good is provided, it is challenging to prevent non-contributors from benefiting. This can lead to the “free rider” problem, where individuals may choose not to contribute to the provision of the public good since they can enjoy its benefits without paying.

  • Free Rider Problem

    • The free rider problem occurs when individuals benefit from a public good without paying for it. Since it is difficult to exclude people from using the good, some individuals may choose not to contribute, assuming that others will cover the costs. This can lead to under-provision or the complete failure of the public good.

  • Difficulty in Pricing

    • Public goods lack a clear price mechanism because they are non-excludable and non-rivalrous. Determining a fair and efficient price for access to the good is challenging, which can complicate funding and resource allocation.

  • Tragedy of the Commons

    • Public goods often involve shared resources, and in some cases, users may exploit them to the point of depletion. This is known as the tragedy of the commons. Overuse and degradation of common resources can occur when individuals pursue their self-interest without considering the negative impact on the overall resource.

  • Underproduction by the Market

    • Due to the free rider problem and the difficulty in excluding non-contributors, the private market may under-produce public goods since there is a lack of incentives for private providers to invest in their provision.

  • Risk of Government Failure

    • While government intervention is often necessary to address public goods problems, it is not without its challenges. Governments may make inefficient decisions, allocate resources poorly, or be subject to corruption, leading to a phenomenon known as government failure.

  • Technological Change and Obsolescence

    • Public goods may become obsolete or less valuable due to technological advancements. Investments in public goods that do not adapt to changing technologies may result in wasted resources.

 

Addressing these limitations often requires a combination of government intervention, well-designed policies, and innovative solutions to encourage contributions and ensure the efficient provision of public goods.

 

मॉडल उत्तर:

सार्वजनिक वस्तु से तात्पर्य ऐसी वस्तु या सेवा से है, जो समाज के सभी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाती है। आमतौर पर, इन सेवाओं का प्रबंधन सरकारों द्वारा किया जाता है और इनका भुगतान कराधान के माध्यम से सामूहिक रूप से किया जाता है।

सार्वजनिक वस्तुओं के उदाहरण हैं -  शिक्षा, बुनियादी ढाँचा, लाइट हाउस, बाढ़ नियंत्रण प्रणालियाँ, ज्ञान, ताज़ी हवा, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधिकारिक आँकड़े, आदि।

 

विशेषताएँ:

  • सार्वजनिक वस्तुओं की दो पारिभाषित विशेषताएं होती हैं: वे गैर-अपवर्जनीय और गैर-प्रतिद्वंद्वी प्रकृति के होते हैं।

  • गैर-अपवर्जनीय का अर्थ है कि किसी को वस्तु का उपयोग करने से बाहर करना महंगा या असंभव है।

  • गैर-प्रतिद्वंद्वी - इसका तात्पर्य है कि जब एक व्यक्ति सार्वजनिक वस्तुओं का उपयोग करता है, तो दूसरा भी इसका उपयोग कर सकता है।

 

सार्वजनिक वस्तुओं की भूमिका:

  • सामूहिक लाभ: सार्वजनिक वस्तुएं राष्ट्रीय रक्षा, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण जैसी सामूहिक आवश्यकताओं को संबोधित करते हुए समग्र रूप से समाज को लाभ पहुंचाती हैं।

  • समानता और पहुंच: सार्वजनिक वस्तुएं यह सुनिश्चित करके समानता को बढ़ावा देती हैं कि आवश्यक सेवाएं और संसाधन हर किसी के लिए सुलभ हों, चाहे उनकी भुगतान करने की क्षमता कुछ भी हो। इससे असमानताओं को कम करने और अधिक समावेशी समाज को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

  • बाज़ार की विफलता सुधार: फ्री-राइडर समस्या और स्पष्ट संपत्ति अधिकारों के अभाव के कारण निजी बाज़ार सार्वजनिक वस्तुओं को कुशलतापूर्वक उपलब्ध कराने में विफल हो सकते हैं।

  • बुनियादी ढाँचा विकास: सार्वजनिक वस्तुओं में अक्सर सड़क, पुल और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे शामिल होते हैं। ये आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाते हैं, कनेक्टिविटी बढ़ाते हैं और समुदायों और क्षेत्रों के समग्र विकास में योगदान करते हैं।

  • सुरक्षा और कानून का शासन: कानूनी प्रणाली और कानून प्रवर्तन, जैसी सार्वजनिक वस्तुएं सामाजिक स्थिरता और कानून के शासन में योगदान करती हैं। ये संस्थाएँ व्यवस्था बनाए रखने, व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा करने में सहायता करती हैं।

  • सांस्कृतिक और मनोरंजन स्थान: सार्वजनिक वस्तुओं में सांस्कृतिक संस्थान, पार्क और मनोरंजन क्षेत्र शामिल हैं, जो जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। ये स्थान सामुदायिक सहभागिता, आराम, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं।

 

सार्वजनिक वस्तुओं की सीमाएं:

  • गैर-अपवर्जनीय प्रकृति

    • सार्वजनिक वस्तुएँ गैर-अपवर्जनीय प्रकृति के होते हैं, जिसका अर्थ है कि व्यक्तियों को ऐसी वस्तुओं का उपयोग करने से आसानी से बाहर नहीं किया जा सकता है। एक बार वस्तु प्रदान कर दिए जाने के बाद, गैर-योगदानकर्ताओं को लाभान्वित होने से रोकना चुनौतीपूर्ण होता है। इससे "फ्री राइडर" समस्या पैदा हो सकती है, जहां व्यक्ति सार्वजनिक वस्तुओं के प्रावधान में योगदान नहीं करने का विकल्प चुन सकते हैं, क्योंकि वे भुगतान किए बिना इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • फ्री-राइडर समस्या

    • फ्री-राइडर समस्या तब उत्पन्न होती है, जब व्यक्ति किसी सार्वजनिक वस्तु का भुगतान किए बिना उसका लाभ उठाते हैं। चूँकि लोगों को सार्वजनिक वस्तुओं के उपयोग करने से रोकना मुश्किल है, इसलिए कुछ व्यक्ति यह मानकर योगदान न करने का विकल्प चुन सकते हैं कि अन्य लोग इसके लागत को कवर करेंगे। इससे अल्प-सुविधाएं या सार्वजनिक कल्याण पूरी तरह से विफल हो सकती है।

  • मूल्य निर्धारण में कठिनाई

    • सार्वजनिक वस्तुओं में स्पष्ट मूल्य तंत्र का अभाव होता है, क्योंकि वे गैर-अपवर्जनीय और गैर-प्रतिद्वंद्वी होते हैं। ऐसी वस्तुओं तक पहुंच के लिए उचित और कुशल मूल्य निर्धारित करना चुनौतीपूर्ण है, जो वित्तपोषण और संसाधन संबंधी आवंटन प्रक्रिया को जटिल बना सकता है।

  • सार्वजनिक वस्तुओं की त्रासदी

    • सार्वजनिक वस्तुओं में अक्सर साझा संसाधन शामिल होते हैं, और कुछ मामलों में उपयोगकर्ता उनका इस हद तक दोहन कर सकते हैं कि वे समाप्त हो जाएँ। इसे सार्वजनिक वस्तुओं की त्रासदी (ट्रेजडी ऑफ़ द कॉमन्स) के नाम से जाना जाता है। सामान्य संसाधनों का अत्यधिक उपयोग और क्षरण तब हो सकता है, जब व्यक्ति समग्र संसाधन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव पर विचार किए बिना अपने स्वार्थ का पीछा करते हैं।

  • बाज़ार द्वारा कम उत्पादन

    • फ्री राइडर समस्या और गैर-योगदानकर्ताओं को बाहर करने में कठिनाई के कारण, निजी बाजार सार्वजनिक वस्तुओं का कम उत्पादन कर सकता है, क्योंकि निजी प्रदाताओं के लिए उनके प्रावधान में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन की कमी होती है।

  • सरकारी विफलता का जोखिम

    • हालाँकि सार्वजनिक वस्तुओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी हस्तक्षेप अक्सर आवश्यक होता है, लेकिन इसमें चुनौतियाँ भी शामिल हैं। सरकारें अकुशल निर्णय ले सकती हैं, संसाधनों का खराब आवंटन कर सकती हैं, या भ्रष्टाचार का शिकार हो सकती हैं, जिससे ऐसी घटना हो सकती है जिसे सरकारी विफलता के रूप में जाना जाता है।

  • तकनीकी परिवर्तन और अप्रचलन

    • तकनीकी प्रगति के कारण सार्वजनिक वस्तुएं अप्रचलित हो सकती हैं या कम मूल्यवान हो सकती हैं। सार्वजनिक वस्तुओं में निवेश जो बदलती प्रौद्योगिकियों के अनुकूल नहीं है, उसके परिणामस्वरूप संसाधन बर्बाद हो सकते हैं।

 

इन सीमाओं को संबोधित करने के लिए योगदान को प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक वस्तुओं के कुशल प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए अक्सर सरकारी हस्तक्षेप, अच्छी तरह से डिजाइन की गई नीतियों और नवोन्मेषी समाधानों के संयोजन की आवश्यकता होती है।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium