Que. Critically examine the significance and effectiveness of NOTA (None of the Above) option in Indian elections.
(GS 2, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न: भारतीय चुनावों में NOTA (इनमें से कोई नहीं) विकल्प के महत्व और प्रभावशीलता की आलोचनात्मक जांच करें।
(GS 2, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Mention when and why NOTA was introduced.
Body: Write about the significance and effectiveness of NOTA in elections. Also write some reforms to enhance the effectiveness of NOTA.
Conclusion: Conclude by writing how reforms can transform NOTA into a potent instrument to strengthen democracy in India.
Introduction:
The None of the Above (NOTA) option was introduced by the Election Commission of India (ECI) on the direction of Supreme Court in PUCL vs UOI judgment (Sept 2013). It was first used in 2013 legislative assembly elections held in Mizoram, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan and Delhi. It was introduced to protect the secrecy of voter’s choice who intends not to vote for either of the candidates.
Significance of NOTA:
Voter Empowerment: NOTA empowers the voters to express their disapproval of all the contesting candidates.
It enhances electoral transparency as it gives a clear indication of the voter disapproval.
It puts a moral pressure on political parties to field better candidates i.e. candidates with higher ethical standards and without criminal background.
It carries a high symbolic value; it reflects the voter’s willingness to be a part of electoral process even if he/she is dissatisfied with the choice of candidates.
Effectiveness of NOTA:
NOTA has no legal consequence attached to it – even if the highest number of votes in a seat are polled for NOTA, the second most successful candidate wins. This limits the deterrence on political parties.
Without the legal consequences NOTA remains a toothless tiger i.e. largely a symbolic gesture rather than an instrument of substantial electoral change.
NOTA in its present form has not fulfilled its purpose as it has not led to increased voter participation (65.79% in Lok Sabha 2024) or political parties fielding good candidates.
The record number of NOTA votes (> 2 lakh) in Indore (Lok Sabha 2024) highlight both the significant voter dissatisfaction and ineffectiveness of NOTA as a tool.
Ways to enhance effectiveness of NOTA:
Introduce legal consequences - election should be declared null and void if NOTA receives the highest number of votes in a constituency. Fresh elections should be held in such constituency without repetition of candidates.
ECI should establish clear guidelines regarding uniform implementation and consequences of NOTA in all the elections – general, bye, parliamentary, state assembly, local body.
Conclusion:
Since its introduction in 2013, NOTA has gained increasing popularity amongst the Indian electorate. It is a potent weapon in the hands of the voter, but it requires teeth to become significantly effective. It has remained largely symbolic due to lack of legal consequences. Legal reforms and uniform implementation will help transform NOTA into a powerful instrument which will go a long way in strengthening the electoral process and overall democracy in India.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: NOTA (उपरोक्त में से कोई नहीं) कब और क्यों लागू किया गया, उल्लेखित करते हुए परिचय दें।
मुख्य भाग: चुनावों में NOTA के महत्व और प्रभावशीलता के बारे में बताएं। साथ ही, नोटा की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए कुछ सुधार भी लिखें।
निष्कर्ष: भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए NOTA को एक शक्तिशाली उपकरण में बदलने हेतु आवश्यक सुधार संबोधित करते हुए निष्कर्ष प्रस्तुत करें।
प्रस्तावना:
पीयूसीएल बनाम भारत संघ वाद के फैसले (सितंबर 2013) में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा उपरोक्त में से कोई नहीं (NOTA) विकल्प पेश किया गया था। इसका प्रयोग पहली बार 2013 में मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में हुए विधान सभा चुनावों में किया गया था। इसे मतदाता की पसंद की गोपनीयता की रक्षा के लिए पेश किया गया था, जो किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देने का इरादा रखता है।
NOTA का महत्व:
मतदाता सशक्तिकरण बढ़ाता है: NOTA मतदाताओं को सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के प्रति अपनी अस्वीकृति व्यक्त करने का अधिकार देता है।
यह चुनावी पारदर्शिता को बढ़ाता है, क्योंकि यह मतदाता की अस्वीकृति का स्पष्ट संकेत देता है।
यह राजनीतिक दलों पर बेहतर उम्मीदवार यानी उच्च नैतिक मानकों वाले और आपराधिक पृष्ठभूमि के बिना उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का नैतिक दबाव डालता है।
इसका उच्च प्रतीकात्मक मूल्य है; यह मतदाता की चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनने की इच्छा को दर्शाता है, भले ही वह उम्मीदवारों की पसंद से असंतुष्ट हो।
NOTA की प्रभावशीलता:
NOTA के साथ कोई कानूनी परिणाम नहीं जुड़ा है - भले ही किसी सीट पर सबसे ज्यादा वोट नोटा को पड़े हों, फिर भी दूसरा सबसे सफल उम्मीदवार जीत जाता है। इससे राजनीतिक दलों पर नियंत्रण सीमित हो जाता है।
कानूनी परिणामों के बिना NOTA एक दंतहीन बाघ बना हुआ है, यानी बड़े पैमाने पर चुनावी बदलाव के साधन के बजाय एक प्रतीकात्मक साधन के रूप में है।
वर्तमान स्वरूप में NOTA ने अपना उद्देश्य पूरा नहीं किया है, क्योंकि इससे मतदाताओं की भागीदारी में वृद्धि नहीं हुई है (लोकसभा चुनाव 2024 में 65.79%) या राजनीतिक दलों ने अच्छे उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
इंदौर (लोकसभा चुनाव 2024) में NOTA वोटों की रिकॉर्ड संख्या (> 2 लाख) मतदाताओं में असंतोष और NOTA के साधन के रूप में अप्रभाविता दोनों को उजागर करती है।
NOTA की प्रभावशीलता बढ़ाने के तरीके:
कानूनी परिणाम पेश करना - यदि NOTA को किसी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक वोट मिलते हैं, तो चुनाव को शून्य घोषित किया जाना चाहिए। ऐसे निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारों की पुनरावृत्ति के बिना नए चुनाव होने चाहिए।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को सभी चुनावों - सामान्य, उपचुनाव, संसदीय, राज्य विधानसभा, स्थानीय निकाय - में NOTA के समान कार्यान्वयन और परिणामों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश स्थापित करने चाहिए।
निष्कर्ष:
वर्ष 2013 में अपनी शुरुआत के बाद से, उपर्युक्त में से कोई नहीं (NOTA) ने भारतीय मतदाताओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता हासिल की है। यह मतदाता के हाथों में एक शक्तिशाली हथियार है, लेकिन इसे प्रभावी बनाने के लिए अधिकार की आवश्यकता होती है, क्योंकि कानूनी परिणामों की कमी के कारण, यह काफी सीमा तक प्रतीकात्मक बना हुआ है। कानूनी सुधार और एकसमान कार्यान्वयन से NOTA को एक शक्तिशाली साधन में बदलने में मदद मिलेगी, जो भारत में चुनावी प्रक्रिया और समग्र लोकतंत्र को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer