Most Affordable IAS Coaching in India  

Q : Discuss the main features of the Very Short-Range Air Defence System (VSHORAD) and its strategic importance for India.
(GS-3, Science & Technology, 150 words, 10 marks)

वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORAD) की मुख्य विशेषताओं और भारत के लिए इसके रणनीतिक महत्व पर चर्चा करें।
(GS-3, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, 150 शब्द, 10 अंक)

Approach: Introduce your answer by briefly discussing how VSHORAD is developed and purpose behind its development. In main body firstly elaborate on certain features/characteristics of VSHORADS, then highlight the strategic importance of such a system for India. Finally conclude your answer by linking this development with self sufficiency in defence sector.

Answer :

VSHORADS is a Man-Portable Air Defence System (MANPAD) designed and developed indigenously by DRDO. The missile is meant to kill low-altitude aerial threats at short ranges. This new missile equipped with modern technologies will give a further technological boost to the Indian armed forces.

Main features of the VSHORAD system:

  • VSHORDS are short-range, lightweight and portable surface-to-air missiles that can be fired by individuals or small groups to destroy aircraft or helicopters.
  • They are having a maximum range of 8 kilometres and can engage targets at altitudes of 4.5 km.
  • The missile incorporates various novel technologies such as a miniaturized Reaction Control System (RCS) to increase mid-air manoeuvrability and integrated avionics.
  • The reaction control system is capable of providing small amounts of thrust in any desired direction or combination of directions. The missile is propelled by a dual-thrust solid motor.


The strategic importance of the VSHORAD system:

  • Safeguarding strategic areas: These Very Short-Range Air Defence Missiles are considered extremely vital for the defence of any major city or any strategically important location. 
  • The obsolete stock of armouries:  There was a critical gap in the Army’s inventory, especially for the eastern and northern borders. The present stock with the Indian Army like the Air Defence Guns L-70 and the ZU-23 is over four decades old and hence obsolete. Therefore, the procurement of VSHORAD, as a robust and quickly deployable system, will strengthen armed forces capabilities.
  • Useful for rugged Terrains: VSHORAD system is man-portable and lightweight compared to the other missile systems in the Army’s armoury hence it can be deployed in the mountains close to the LAC at a short notice. This becomes important due to the ongoing military standoff with China at the LAC in eastern Ladakh.
  • Strengthening India’s defence capabilities: As the system is indigenously developed it will provide impetus to India’s vision of Atma Nirbhar Bharat and the goal of indigenisation of the Defence Sector by decreasing the import bill.

The induction of Indigenously built VSHORAD system will be a step forward in the right direction towards self-sufficiency in defence sector. Self- sufficiency in defence will fundamentally lead towards strategic Independence.

दृष्टिकोण:

  • VSHORAD कैसे विकसित किया गया है और इसके विकास के पीछे का उद्देश्य क्या है, इस पर संक्षेप में चर्चा करके अपने उत्तर की शुरुआत करें।
  • उत्तर के मुख्य भाग में सबसे पहले VSHORAD की कुछ सुविधाएँ/विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताएं, फिर भारत के लिए इस प्रणाली के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालें।
  • अंत में, निष्कर्ष के रूप में इस विकास को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से जोड़कर अपने उत्तर को समाप्त करें।

उत्तर:

VSHORADS एक मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPAD) है, जिसे DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किया गया है। यह मिसाइल कम दूरी पर स्थित, कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को मार गिराने के लिए है। आधुनिक तकनीकों से लैस यह नई मिसाइल भारतीय सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से और बढ़ावा देगी।

VSHORAD प्रणाली की मुख्य विशेषताएं:

  • VSHORDS कम दूरी की, हल्की और पोर्टेबल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं, जिन्हें व्यक्तियों या छोटे समूहों द्वारा विमान या हेलिकॉप्टरों को नष्ट करने के लिए दागा जा सकता है।
  • इनकी अधिकतम सीमा 8 किलोमीटर है और यह 4.5 किमी की ऊंचाई पर लक्ष्य भेद सकती है।
  • मिसाइल में विभिन्न नवीन तकनीकों जैसे कि एक लघुकृत प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (RCS) को शामिल किया गया है, ताकि मध्य-वायु गतिशीलता और एकीकृत वैमानिकी को बढ़ाया जा सके।
  • प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली किसी भी वांछित दिशा या दिशाओं के संयोजन में कम मात्रा में प्रणोद (Thrust) प्रदान करने में सक्षम है। इस मिसाइल को दोहरे प्रणोदन वाले ठोस मोटर द्वारा चलाया जाता है।


VSHORAD प्रणाली का रणनीतिक महत्व:

  • रणनीतिक क्षेत्रों की सुरक्षा: बहुत कम दूरी की ऐसी वायु रक्षा मिसाइलें किसी भी बड़े शहर या किसी भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।
  • शस्त्रागारों का अप्रचलित भंडार: विशेष रूप से पूर्वी और उत्तरी सीमाओं के लिए सेना के शस्त्रागार में एक महत्वपूर्ण अंतर रहा है। भारतीय सेना के पास एयर डिफेंस गन L-70 और ZU-23 जैसी मौजूदा स्टॉक चार दशक से अधिक पुरानी है और इसलिए अप्रचलित है। इसलिए, VSHORAD की खरीद, एक मजबूत और तेजी से तैनात करने योग्य प्रणाली के रूप में, सशस्त्र बलों की क्षमताओं को मजबूत करेगी।
  • ऊबड़-खाबड़ इलाकों के लिए उपयोगी: VSHORAD प्रणाली सेना के शस्त्रागार में अन्य मिसाइल प्रणालियों की तुलना में मैन-पोर्टेबल और हल्की है, इसलिए इसे अल्प सूचना पर LAC के करीब स्थित पहाड़ी क्षेत्र में तैनात किया जा सकता है। पूर्वी लद्दाख में LAC पर चीन के साथ जारी सैन्य गतिरोध की वजह से यह प्रणाली अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
  • भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना: चूंकि यह प्रणाली स्वदेशी रूप से विकसित है, इसलिए यह भारत के आत्म निर्भर भारत के दृष्टिकोण और आयात बिल को कम करके, भारतीय रक्षा क्षेत्र के स्वदेशीकरण के लक्ष्य को गति प्रदान करेगी।

निष्कर्षत: स्वदेश निर्मित VSHORAD प्रणाली को शामिल करना, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में सही दिशा में उठाया गया एक कदम है, जो रक्षा क्षेत्रक आत्मनिर्भरता को मूल रूप से रणनीतिक स्वतंत्रता की ओर ले जाएगी।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the
top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium