Que. What is anti-microbial resistance? Discuss the reasons for increased anti-microbial resistance in India and why is it a cause of concern.
(GS3, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न: रोगाणुरोधी प्रतिरोध क्या है? भारत में बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारणों पर चर्चा करें और यह चिंता का विषय क्यों है।
(जीएस 3, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Describe anti-microbial resistance (AMR)
Body: Reasons for increased AMR and it being a cause of concern.
Conclusion: Way Forward
Introduction:
Anti-microbial resistance (AMR) occurs when bacteria, viruses, fungi and parasites change over time and no longer respond to medicines making infections harder to treat and increasing the risk of disease spread, severe illness and death.
Reasons for Increasing AMR:
Antibiotic pollution: Excessive use of antimicrobial drugs can lead to the creation of resistant or extremely resistant superbugs, which can circulate in hospitals, through drinking water, or sewers.
AMR is the result of evolution of microbes in a situation where there is a misuse or overuse of antibiotics.
Individuals: Many Indians have a tendency to pop an antibiotic for a fever, without even checking if the fever is caused by a bacterium.
Doctors: Doctors (General physicians) have a tendency to prescribe broad-spectrum antibiotics which work against a wide range of infections, but these are also the ones that are more likely to lead to resistance.
Diagnostics: Poor diagnostic facilities lead to doctors prescribing broad-spectrum antibiotics over specific antibiotics for the infection.
Pharma companies: Dumping of wastewater and waste from antibiotic manufacturing facilities into the environment.
AMR being a cause of concern:
AMR undermines the effectiveness of antibiotics.
AMR leads to creation of superbugs (strains of bacteria that have become resistant to every known antibiotic).
Common pathogens are becoming more and more resistant to antibiotics.
Growing antibiotic resistance means that simple infections would become difficult to treat.
AMR is a problem for all countries at all income levels. It creates need for more expensive and intensive care, affects productivity of patients or their caregivers through prolonged hospital stays.
Conclusion – Way Forward
Prevention of infections by putting in place hygienic practices, improving sanitation, and urging people to get vaccinated. Education of doctors to ensure appropriate use of antibiotics, and focusing on diagnostics. Studies to see the pathways of resistance from manufacturing facilities and bring in regulations wherever possible. These measures will be helpful in tackling AMR at present and in the future.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) का संक्षिप्त परिचय दें।
मुख्य भाग: एएमआर में वृद्धि के कारण और इसके चिंता का विषय होने के प्रमुख कारणों का उल्लेख करें।
निष्कर्ष: आगे की राह।
प्रस्तावना:
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेन्स-एएमआर) तब होता है, जब बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवी समय के साथ बदलते हैं और दवाओं पर प्रतिक्रिया नहीं करते हैं जिससे संक्रमण का इलाज करना कठिन हो जाता है और बीमारी फैलने, गंभीर बीमारी और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।
एएमआर में वृद्धि के कारण:
एंटीबायोटिक प्रदूषण: एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के अत्यधिक उपयोग से प्रतिरोधी या अत्यधिक प्रतिरोधी सुपरबग्स का निर्माण हो सकता है, जो अस्पतालों में, पीने के पानी या सीवर के माध्यम से फैल सकते हैं।
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) ऐसी स्थिति में सूक्ष्मजीवों के विकास का परिणाम है, जहां एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग या अधिक उपयोग होता है।
व्यक्ति: कई भारतीयों में बुखार के लिए एंटीबायोटिक लेने की प्रवृत्ति होती है, बिना यह जांचे कि बुखार किसी बैक्टीरिया के कारण हुआ है या नहीं।
डॉक्टर: डॉक्टर (सामान्य चिकित्सक) व्यापक स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स लिखते हैं, जो कई तरह के संक्रमणों के खिलाफ काम करते हैं, लेकिन ये ऐसे भी हैं जो प्रतिरोध की ओर ले जाने की अधिक संभावना रखते हैं।
निदान: खराब निदान सुविधाओं के कारण डॉक्टर संक्रमण के लिए विशिष्ट एंटीबायोटिक्स के बजाय व्यापक स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स लिखते हैं।
फार्मा कंपनियाँ: एंटीबायोटिक निर्माण सुविधाओं से निकलने वाले अपशिष्ट जल और कचरे को पर्यावरण में फेंकना।
एएमआर - चिंता का विषय:
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) एंटीबायोटिक्स की प्रभावशीलता को कमज़ोर करता है।
एएमआर सुपरबग्स (बैक्टीरिया के ऐसे उपभेद, जो प्रत्येक ज्ञात एंटीबायोटिक के लिए प्रतिरोधी हो गए हैं) के निर्माण की ओर ले जाता है।
आम रोगजनक एंटीबायोटिक्स के प्रति अधिक से अधिक प्रतिरोधी होते जा रहे हैं।
एंटीबायोटिक प्रतिरोध बढ़ने का मतलब है कि साधारण संक्रमणों का इलाज करना मुश्किल हो जाएगा।
एएमआर सभी आय स्तरों वाले सभी देशों के लिए एक समस्या है। यह अधिक महंगी और गंभीर देखभाल की आवश्यकता उत्पन्न करता है, लंबे समय तक अस्पताल में रहने के कारण रोगियों या उनके देखभाल करने वालों की उत्पादकता को प्रभावित करता है।
निष्कर्ष - (आगे की राह)
स्वच्छतापूर्ण व्यवहार अपनाकर, स्वच्छता में सुधार करके और लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करके संक्रमण की रोकथाम। एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों को शिक्षित करना और निदान पर ध्यान केंद्रित करना। विनिर्माण सुविधाओं से प्रतिरोध के मार्गों को देखने के लिए अध्ययन करना और जहाँ भी संभव हो विनियमन लाना। ये उपाय वर्तमान और भविष्य में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने में सहायक होंगे।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer