Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Critically analyze the reasons behind coral bleaching and its multi-dimensional consequences. Discuss the initiatives taken to protect coral reefs and suggest further steps for their conservation. 
(GS-03, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न. प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) के कारणों और इसके बहुआयामी परिणामों का आलोचनात्मक विश्लेषण करें। प्रवाल भित्तियों (कोरल रीफ़) की सुरक्षा के लिए की गई पहलों पर चर्चा करें और उनके संरक्षण के लिए आगे के कदम सुझाएं।
(जीएस-03, 15 अंक, 250 शब्द)

 

Approach:

  • Introduction: Briefly introduce the importance of coral reefs and the current threat of degradation.

  • Body: Write reasons behind coral bleaching and its multi-dimensional consequences and also list out the initiatives taken to protect coral reefs.

  • Conclusion: Briefly reiterate the importance of coral reef protection and the effectiveness of the initiatives mentioned

 

Model Answer:

Coral reefs, often referred to as the "rainforests of the sea," are intricate marine ecosystems teeming with biodiversity. However, these vibrant underwater structures face a significant threat – coral bleaching. This phenomenon, triggered by environmental stress, has emerged as a major concern for ocean health and coastal communities.

 

Understanding Coral and Coral Bleaching:

  • Corals are not single organisms but colonies of tiny polyps that harbor microscopic algae called zooxanthellae within their tissues.

  • This symbiotic relationship is crucial for coral survival. Zooxanthellae provide corals with nutrients through photosynthesis, while corals offer shelter and essential compounds to the algae.

  • Coral bleaching occurs when stressed corals expel these algae, turning them stark white and jeopardizing their health.

 

Causes of Coral Bleaching:

Several factors contribute to coral bleaching, with climate change playing the most significant role:

  • Rising Sea Temperature: Corals thrive within a narrow temperature range. Even a slight increase in water temperature, such as during El Niño events, can trigger bleaching.

  • Ocean Acidification: Increased atmospheric carbon dioxide dissolves in oceans, making them more acidic. This hinders coral's ability to build their calcium carbonate skeletons, vital for their structure.

  • Pollution: Nutrient runoff from agriculture and industrial waste promotes algal blooms, reducing light availability for corals and smothering them with sediments.

  • Overfishing: Unsustainable fishing practices deplete herbivores that control algal growth, further stressing corals.

  • Increased Solar Radiation: Changes in weather patterns can lead to decreased cloud cover, exposing corals to higher levels of harmful ultraviolet radiation.

  • Infectious Diseases: Warmer waters can exacerbate the growth of bacteria that can harm zooxanthellae, contributing to bleaching.

 

Consequences of Coral Bleaching:

The consequences of coral bleaching are far-reaching and multifaceted:

  • Ecological Disruption: Bleached coral reefs lose their vibrant ecosystems, impacting fish populations that rely on them for food and shelter. This disrupts the food chain and reduces biodiversity.

  • Economic Loss: Healthy coral reefs attract tourism and support fisheries. Bleaching can negatively impact these industries, affecting coastal communities economically.

  • Coastal Vulnerability: Coral reefs act as natural barriers, protecting coastlines from erosion and wave damage. Bleached and weakened reefs leave coastal populations more exposed to storms and floods.

 

 

Initiatives for Coral Reef Protection:

Several initiatives are underway to address coral reef degradation:

  • International Efforts: Organizations like the International Coral Reef Initiative (ICRI) and the Global Coral Reef Monitoring Network (GCRMN) work towards research, conservation, and capacity building.

  • National Programs: India's Ministry of Environment, Forests and Climate Change (MoEF&CC) promotes coral reef research through Coastal Zone Studies (CZS). Additionally, the Zoological Survey of India (ZSI) explores coral reef restoration using innovative techniques like biorock technology.

 

Moving Forward:

Protecting coral reefs requires a multi-pronged approach:

  • Mitigating Climate Change: Global efforts to reduce greenhouse gas emissions are crucial to prevent further ocean warming and acidification.

  • Sustainable Practices: Reducing pollution by treating industrial waste and promoting sustainable agriculture minimizes stress on coral ecosystems.

  • Marine Protected Areas (MPAs): Establishing and enforcing MPAs helps regulate fishing activities and protect critical coral reef habitats.

  • Community-based Conservation: Empowering local communities through ecotourism and coral reef restoration projects fosters a sense of ownership and promotes responsible management.

  • Scientific Research: Continued research on coral resilience, bleaching triggers, and restoration techniques is vital for developing effective conservation strategies.

 

Conclusion:

Coral reefs are vital components of marine ecosystems. Protecting them requires a collaborative effort at local, national, and international levels. By addressing the root causes of coral bleaching and implementing sustainable practices, we can ensure the health of these underwater wonders for future generations.

 

दृष्टिकोण:

  • भूमिका: प्रवाल भित्तियों के महत्व और क्षरण के वर्तमान खतरे का संक्षेप में परिचय दें।

  • मुख्य भाग: प्रवाल विरंजन के पीछे के कारणों और इसके बहुआयामी परिणामों को लिखें और प्रवाल चट्टानों की रक्षा के लिए की गई पहलों को भी सूचीबद्ध करें।

  • निष्कर्ष: प्रवाल भित्ति संरक्षण के महत्व और उल्लिखित पहलों की प्रभावशीलता को संक्षेप में दोहराएँ।

 

मॉडल उत्तर:

प्रवाल भित्ति (कोरल रीफ़), जिन्हें अक्सर "समुद्री वर्षावन" के रूप में जाना जाता है, जैव विविधता से भरपूर जटिल समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र हैं। हालाँकि, जीवंत पानी के नीचे अवस्थित ये संरचनाएँ एक महत्वपूर्ण खतरे - प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) - का सामना करती हैं। पर्यावरणीय तनाव के कारण उत्पन्न यह घटना समुद्री स्वास्थ्य और तटीय समुदायों के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय बनकर उभरी है।

 

प्रवाल और प्रवाल विरंजन के बारे में:

  • प्रवाल एकल जीव नहीं हैं, बल्कि छोटे पॉलीप्स की कॉलोनियां हैं, जो अपने ऊतकों के भीतर ज़ोक्सांथेला नामक सूक्ष्म शैवाल को आश्रय देते हैं।

  • यह सहजीवी संबंध प्रवाल के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। ज़ोक्सांथेला प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से प्रवालों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जबकि प्रवाल (कोरल) शैवाल को आश्रय और आवश्यक यौगिक प्रदान करते हैं।

  • प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) तब घटित होता है, जब तनावग्रस्त प्रवाल इन शैवालों को बाहर निकाल देते हैं, जिससे वे बिल्कुल सफेद हो जाते हैं और उनके स्वास्थ्य को खतरा होता है।

 

प्रवाल विरंजन के कारण:

प्रवाल विरंजन में (कोरल ब्लीचिंग) कई कारक योगदान करते हैं, जिसमें जलवायु परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है:

  • समुद्री तापमान में वृद्धि: प्रवाल (कोरल) एक संकीर्ण तापमान सीमा के भीतर पनपते हैं, यहां तक कि पानी के तापमान में मामूली वृद्धि, जैसे कि अल-नीनो घटनाओं के दौरान, प्रवाल विरंजन को बढ़ावा दे सकती हैं।

  • महासागरीय अम्लीकरण: चूंकि वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि महासागरों द्वारा अवशोषित कर ली जाती है, जिससे वे अधिक अम्लीय हो जाते हैं। यह प्रवालों की कैल्शियम कार्बोनेट के आवरण बनाने की क्षमता में बाधा उत्पन्न करता है, जो उनकी संरचना के लिए महत्वपूर्ण है।

  • प्रदूषण: कृषि और औद्योगिक अपशिष्टों से पोषक तत्वों का अपवाह, शैवाल प्रस्फुटन (एल्गी ब्लूम) को बढ़ावा देता है, जिससे प्रवालों के लिए प्रकाश की उपलब्धता कम हो जाती है और वे तलछट से दब जाते हैं।

  • अत्यधिक मछली पकड़ना: मछली पकड़ने (फिशिंग) की असंधारणीय प्रथाओं से शाकाहारी जीवों की कमी हो जाती है, जो शैवाल के विकास को नियंत्रित करते हैं, जिससे प्रवालों पर और अधिक दबाव पड़ता है।

  • सौर विकिरण में वृद्धि: मौसम के पैटर्न में बदलाव से बादलों का आवरण कम हो सकता है, जिससे प्रवाल (कोरल) हानिकारक पराबैंगनी विकिरण के उच्च स्तर के संपर्क में आ सकते हैं।

  • संक्रामक रोग: गर्म जल बैक्टीरिया के विकास को बढ़ा सकता है, जो सूक्ष्म शैवालों (अर्थात ज़ोक्सांथेला) को नुकसान पहुंचा सकता है, जो विरंजन संबंधी गतिविधियों में योगदान देता है।

 

प्रवाल विरंजन के परिणाम:

प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) के दूरगामी एवं बहुआयामी परिणाम हैं:

  • पारिस्थितिक विघटन: विरंजित प्रवाल भित्तियाँ अपना जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र खो देती हैं, जिससे मछली की आबादी प्रभावित होती है, जो भोजन और आश्रय के लिए उन पर निर्भर होती हैं। इससे खाद्य शृंखला बाधित होती है और जैव विविधता में कमी आती है।

  • आर्थिक हानि: स्वस्थ प्रवाल भित्तियां पर्यटन को आकर्षित करती हैं और मत्स्य पालन में सहायता करती हैं। विरंजन इन उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे तटीय समुदाय आर्थिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

  • तटीय संवेदनशीलता: प्रवाल चट्टानें प्राकृतिक अवरोधों के रूप में कार्य करती हैं, जो तटरेखाओं को कटाव और लहर क्षति से बचाती हैं। विरंजित और संवेदनशील प्रवाल भित्तियां तटीय आबादी को तूफान और बाढ़ के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती हैं।

 

प्रवाल भित्ति संरक्षण के लिए पहल:

प्रवाल भित्ति क्षरण के आवश्यक समाधान के लिए कई पहलें चल रही हैं:

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रयास: इंटरनेशनल कोरल रीफ इनिशिएटिव (ICRI) और ग्लोबल कोरल रीफ मॉनिटरिंग नेटवर्क (GCRMN) जैसे संगठन अनुसंधान, संरक्षण और क्षमता निर्माण की दिशा में काम करते हैं।

  • राष्ट्रीय कार्यक्रम: भारत का पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) अपने तटीय क्षेत्र अध्ययन (कोस्टल जोन स्टडीज) के माध्यम से प्रवाल भित्ति संबंधी अनुसंधान को बढ़ावा देता है। इसके अतिरिक्त, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया) बायो-रॉक प्रौद्योगिकी, जैसी नवीन तकनीकों का उपयोग करके प्रवाल भित्ति की पुनर्बहाली का पता लगाता है।

 

आगे का रास्ता:

प्रवाल भित्तियों की सुरक्षा के लिए बहु-आयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है:

  • जलवायु परिवर्तन को कम करना: ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करने के वैश्विक प्रयास महासागरों के और अधिक गर्म होने और अम्लीकरण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  • संधारणीय प्रथाएँ: औद्योगिक अपशिष्टों का उपचार करके प्रदूषण को कम करना और संधारणीय कृषि को बढ़ावा देना प्रवाल पारितंत्र पर तनाव को कम करता है।

  • समुद्री संरक्षित क्षेत्र (एमपीए): एमपीए की स्थापना और कार्यान्वयन से मछली पकड़ने की (फिशिंग) गतिविधियों को विनियमित करने और महत्वपूर्ण प्रवाल भित्ति के पर्यावासों की रक्षा करने में मदद मिलती है।

  • समुदाय-आधारित संरक्षण: पारिस्थितिक पर्यटन और प्रवाल भित्ति पुनर्बहाली परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देता है और जिम्मेदार प्रबंधन को बढ़ावा देता है।

  • वैज्ञानिक अनुसंधान: प्रभावी संरक्षण रणनीतियों को विकसित करने के लिए प्रवाल संबंधी लचीलेपन, विरंजन कारकों और पुनर्बहाली तकनीकों पर निरंतर शोध किया जाना महत्वपूर्ण है।

 

निष्कर्ष:

प्रवाल भित्तियाँ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं। उनकी रक्षा के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगात्मक प्रयास की आवश्यकता है। प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) के मूल कारणों को संबोधित करके और संधारणीय प्रथाओं को लागू करके, हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए इन पानी के नीचे अवस्थित  पारिस्थितिकीय आश्चर्यों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सकते हैं।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium