Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. The Indian subcontinent was subject to various foreign invasions. Discuss how did these invasions changed the Indian culture in due course of time. 
(GS 1, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न: भारतीय उपमहाद्वीप पर विभिन्न विदेशी आक्रमण हुए। चर्चा करें कि इन आक्रमणों ने कालांतर में भारतीय संस्कृति को किस प्रकार बदल दिया। 
(जीएस 1, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Describe the invasions in India.

  • Body: Impact of invasions on Indian culture.

  • Conclusion: Significance of invasions in contemporary culture.

 

Introduction:

Over the centuries and millennia, India was subject to various invasions. Each wave of invaders left its mark on the cultural fabric of the Indian subcontinent, leading to significant transformations in Indian culture.

 

Early Invasions: Persian Influence (6th-4th century BCE):

  • Persians introduced the Aramaic script, which later evolved into Kharosthi script and was used for writing Prakrit and Sanskrit languages in the North-West. 

  • Indian rulers erected pillars to indicate power, like Persian emperors.

 

Invasions by Central Asian Tribes:

  • Greek, Saka, Parthian, and Kushan Tribal invasions (300 BCE – 300 CE) sought to control trade routes that stretched from the Ganga River basin through the Hindu Kush mountains to Persia.

  • They patronised Buddhism and Jainism, popularised the use of coins as a trading currency, and use of stone images that became popular in Gandhara and Mathura.

  • Hunas were responsible for the destruction of Buddhist monasteries and the disintegration of the Gupta empire. 

  • There was a gradual shift from Buddhist-mercantile culture to Brahmin-agricultural-temple culture. Sanskrit became the language of the court and spread from Afghanistan to Vietnam.

 

Islamic Invasions:

  • Sanskrit was replaced by Persian as the language of the court.

  • Brahmins were sidelined in favour of Turks, Persians and Afghans.

  • Temples lost favour. Mosques and royal tombs were built instead. Sufi saints rather than Brahmins obtained land grants.

  • The Turks brought the kagaz (paper) and kalam (pen), which started being increasingly used instead of stone, copper, birch bark and palm leaves.

 

European Colonialism:

  • Portuguese colonisers introduced Christianity, the printing press, and began translating local languages.

  • Europeans driven by a new way of thinking – science, challenged traditional ways of thinking and relied on mathematics, logic and evidence.

  • British introduced Western education, legal systems, and industrial practices that fundamentally altered Indian culture and society.

 

Conclusion:

Some aspects of the invasions were destructive, such as the decline of Buddhism due to Huna invasions, others led to the growth of new cultural and administrative systems. The Indian subcontinent's ability to absorb and integrate the diverse influences has been a defining feature of its history. It has been a melting pot of various cultures due to numerous foreign invasions over centuries.

दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: भारत में हुए विदेशी आक्रमणों का संक्षिप्त परिचय दें।

  • मुख्य भाग: भारतीय संस्कृति पर विदेशी आक्रमणों के प्रभाव का उल्लेख करें।

  • निष्कर्ष: समकालीन संस्कृति में विदेशी आक्रमणों का पारिणामिक महत्व बताते हुए उत्तर का समापन करें।

 

प्रस्तावना:

सदियों और सहस्राब्दियों से भारत पर कई आक्रमण हुए हैं। आक्रमणकारियों की प्रत्येक लहर ने भारतीय उपमहाद्वीप के सांस्कृतिक ताने-बाने पर अपनी छाप छोड़ी, जिससे भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए।

 

 प्रारंभिक आक्रमण: फ़ारसी प्रभाव (6वीं-4वीं सदी ईसा पूर्व) 

  • फ़ारसी लोगों ने अरामाइक लिपि की शुरुआत की, जो बाद में खरोष्ठी लिपि के रूप में विकसित हुई और इसका इस्तेमाल उत्तर-पश्चिम में प्राकृत और संस्कृत भाषायी साहित्यों/उत्कीर्णन में किया गया।

  • भारतीय शासकों ने फ़ारसी सम्राटों की तरह शक्ति दर्शाने के लिए स्तंभों का निर्माण करवाए।

 

मध्य एशियाई जनजातियों द्वारा आक्रमण:

  • ग्रीक, शक, पार्थियन और कुषाण जनजातीय आक्रमण (300 ईसा पूर्व - 300 ई.) ने हिंदू कुश पर्वतों के माध्यम से गंगा नदी बेसिन से फ़ारस तक विस्तृत व्यापार मार्गों को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

  • उन्होंने बौद्ध धर्म और जैन धर्म को संरक्षण दिया, व्यापारिक मुद्रा के रूप में सिक्कों के उपयोग को लोकप्रिय बनाया और पत्थर की मूर्तियों का उपयोग किया, जो गांधार और मथुरा में लोकप्रिय हो गईं।

  • हूणों का आक्रमण बौद्ध मठों के विनाश और गुप्त साम्राज्य के विघटन के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार थे।

  • बौद्ध-व्यापारिक संस्कृति से ब्राह्मण-कृषि-मंदिर संस्कृति में धीरे-धीरे बदलाव हुआ। संस्कृत राजकीय भाषा बन गई और अफ़गानिस्तान से वियतनाम तक फैल गई।

 

इस्लामिक आक्रमण:

  • संस्कृत की जगह फ़ारसी राजकीय भाषा बन गई।

  • ब्राह्मणों को तुर्कों, फारसियों और अफ़गानों के पक्ष में दरकिनार कर दिया गया।

  • मंदिरों का प्रभाव कमतर हो गया। उनकी जगह मस्जिदों और शाही मकबरों का निर्माण किया गया। ब्राह्मणों के बजाय सूफी संतों को भूमि अनुदान प्राप्त हुआ।

  • तुर्क कागज़ और कलम लेकर आए, जिनका इस्तेमाल पत्थर, तांबे, बर्च की छाल और ताड़ के पत्तों के बजाय तेज़ी से होने लगा।

 

यूरोपीय उपनिवेशवाद:

  • पुर्तगाली उपनिवेशवादियों ने ईसाई धर्म, प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत की और स्थानीय भाषाओं का अनुवाद शुरू किया।

  • यूरोपीय लोगों ने विज्ञान के नए तरीके से सोचना शुरू किया, पारंपरिक सोच के तरीकों को चुनौती दी और गणित, तर्क और साक्ष्य पर भरोसा किया।

  • अंग्रेजों ने पश्चिमी शिक्षा, कानूनी प्रणाली और औद्योगिक प्रथाओं की शुरुआत की, जिसने भारतीय संस्कृति और समाज को मौलिक रूप से बदल दिया।

 

निष्कर्ष:

यद्यपि भारत पर विदेशी आक्रमणों के कुछ विनाशकारी पहलू भी रहे, जैसे कि हूण आक्रमणों के कारण बौद्ध धर्म का पतन होना, लेकिन अन्य कारकों ने यहाँ नई सांस्कृतिक और प्रशासनिक प्रणालियों के विकास को जन्म दिया। भारतीय उपमहाद्वीप की विविध प्रभावों को अवशोषित करने और एकीकृत करने की क्षमता इसके इतिहास की एक परिभाषित विशेषता रही है। सदियों से कई विदेशी आक्रमणों के कारण यह विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण रहा है।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium