Que. Critically examine the demand for legalizing the Minimum Support Price (MSP) for agricultural produce in India, considering its potential benefits and limitations. Discuss alternative interventions that could ensure fair and remunerative prices for farmers.
(GS-03, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न: भारत में कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को वैधानिक आधार देने की मांग का इसके संभावित लाभों और सीमाओं पर विचार करते हुए आलोचनात्मक परीक्षण करें। साथ ही, उन वैकल्पिक हस्तक्षेपों पर चर्चा करें, जो किसानों के लिए उचित और लाभकारी कीमतें सुनिश्चित कर सकें।
(जीएस-03, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Define Minimum Support Price (MSP).
Body: Write its benefits as well as limitations and discuss alternative interventions that could ensure fair and remunerative prices for farmers.
Conclusion: Provide a relevant conclusion.
Model Answer:
The Minimum Support Price (MSP) is a government-declared price at which it guarantees to purchase crops from farmers if market prices fall below this level. It aims to ensure farmer income stability, incentivize crop production, and promote national food security.
Benefits of Legalizing MSP:
Price Stability: MSP acts as a safety net, preventing distress sales during gluts and ensuring affordable food for consumers.
Income Security: A guaranteed price floor improves farmers' income predictability, aiding investment and financial inclusion.
Food Security: Encouraging staple crop production through MSP strengthens domestic food security and reduces import dependence.
Rural Development: Stable incomes empower farmers, potentially triggering rural development and economic diversification.
Limitations of Legalizing MSP:
Market Distortions: MSP can incentivize overproduction of certain crops, leading to surpluses, storage challenges, and inefficient resource allocation.
Fiscal Burden: Procuring and storing large quantities of produce can strain government finances, potentially impacting other developmental programs.
Crop Pattern Imbalance: Focusing on a few MSP-covered crops can neglect others, reducing agricultural diversity and sustainability.
Storage and logistics: Managing the large volume of procured crops poses logistical and storage challenges.
Implementation challenges: Ensuring transparency and preventing corruption in procurement can be difficult.
Limited Reach: Currently, only a fraction of farmers benefits from MSP-based procurement, leaving others vulnerable to market fluctuations.
Alternative Interventions:
Price Deficiency Payments (PDP): Instead of physical procurement, the government compensates farmers for the difference between MSP and market price when prices fall below.
PDP was tried out in Madhya Pradesh and Haryana through Bhavantar Bhugtan Yojana and Bhavantar Bharpai Yojana (BBY) respectively.
Expanding existing schemes: Programs like PM-KISAN can be widened to reach more farmers and provide income support.
Promoting private sector participation: Encouraging private players to invest in efficient value chains and contract farming can benefit farmers and consumers.
Focus on true MSP intervention: Government intervention should be targeted, focusing on specific situations where market forces fail to ensure remunerative prices.
Conclusion:
Legalizing MSP offers potential benefits but comes with limitations. A holistic approach is needed, focusing on alternative interventions like PDPs, scheme expansion, and private sector involvement. A well-designed system can ensure fair prices for farmers without distorting markets or overburdening the government, contributing to sustainable agricultural development and rural prosperity.
दृष्टिकोण:
परिचय: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को परिभाषित करें।
मुख्य भाग: इसके लाभों के साथ-साथ सीमाओं को भी लिखें और वैकल्पिक हस्तक्षेपों पर चर्चा करें, जो किसानों के लिए उचित और लाभकारी कीमतें (एफआरपी) सुनिश्चित कर सकें।
निष्कर्ष: एक प्रासंगिक निष्कर्ष प्रदान करें।
मॉडल उत्तर:
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एक सरकार द्वारा घोषित मूल्य है, जिस पर बाजार की कीमतें इस स्तर से नीचे गिरने पर किसानों से फसल खरीदने की गारंटी दी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों की आय स्थिरता को सुनिश्चित करना, फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
एमएसपी को वैधानिक आधार देने के लाभ:
मूल्य स्थिरता: एमएसपी एक सुरक्षा जाल के रूप में कार्य करता है, बहुतायत के दौरान संकटग्रस्त बिक्री को रोकता है और उपभोक्ताओं के लिए किफायती भोजन सुनिश्चित करता है।
आय सुरक्षा: एक गारंटीकृत मूल्य स्तर किसानों की आय की अनुमान में सुधार लाएगा, एवं निवेश और वित्तीय समावेशन में सहायक होता है।
खाद्य सुरक्षा: एमएसपी के माध्यम से मुख्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने से घरेलू खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है और आयात पर निर्भरता कम होती है।
ग्रामीण विकास: स्थिर आय किसानों को सशक्त बनाती है, जिससे संभावित रूप से ग्रामीण विकास और आर्थिक विविधीकरण को गति मिलती है।
एमएसपी को वैधानिक आधार देने की सीमाएँ:
बाज़ार में विकृतियाँ: एमएसपी कुछ फसलों के अतिउत्पादन को प्रोत्साहित कर सकता है, जिससे अधिशेष, भंडारण चुनौतियाँ और अकुशल संसाधन आवंटन हो सकता है।
राजकोषीय बोझ: बड़ी मात्रा में उपज की खरीद और भंडारण से सरकारी वित्त पर दबाव पड़ सकता है, जिससे संभावित रूप से अन्य विकासात्मक कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।
फसल पैटर्न असंतुलन: कुछ एमएसपी-में कवर की गई फसलों पर ध्यान केंद्रित करने से, दूसरों की उपेक्षा हो सकती है, जिससे कृषि विविधता और संधारणीयता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
भंडारण और लॉजिस्टिक्स: खरीदी गई फसलों का बड़ी मात्रा का प्रबंधन करना, लॉजिस्टिक्स और भंडारण संबंधी चुनौतियां खड़ा करता है।
कार्यान्वयन चुनौतियाँ: फसल खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और भ्रष्टाचार को रोकना कठिन हो सकता है।
सीमित पहुंच: वर्तमान में, एमएसपी-आधारित खरीद से केवल कुछ ही किसानों को लाभ होता है, जिससे अन्य लोग बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं।
वैकल्पिक हस्तक्षेप:
मूल्य न्यूनता भुगतान (पीडीपी): भौतिक खरीद के बजाय, जब फसल की कीमतें नीचे गिरती हैं तो सरकार किसानों को एमएसपी और बाजार मूल्य के बीच अंतर के लिए मुआवजा देती है।
ध्यातव्य है कि पीडीपी को मध्य प्रदेश और हरियाणा में क्रमशः भावांतर भुगतान योजना और भावांतर भरपाई योजना (बीबीवाई) के माध्यम से आजमाया गया।
मौजूदा योजनाओं का विस्तार: अधिक किसानों तक पहुंचने और आय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-किसान जैसे कार्यक्रमों को व्यापक बनाया जा सकता है।
निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना: निजी क्षेत्र को कुशल मूल्य श्रृंखला और अनुबंध खेती (कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग) में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने से किसानों और उपभोक्ताओं को लाभ हो सकता है।
वास्तविक एमएसपी हस्तक्षेप पर ध्यान देना: सरकारी हस्तक्षेप को लक्षित किया जाना चाहिए, उन विशिष्ट स्थितियों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, जहां बाजार ताकतें लाभकारी कीमतें सुनिश्चित करने में विफल रहती हैं।
निष्कर्ष:
यद्यपि एमएसपी को वैधानिक आधार देने से संभावित लाभ हैं, लेकिन इसके साथ सीमाएं भी जुड़ी हुई हैं। मूल्य न्यूनता भुगतान (पीडीपी), योजना विस्तार और निजी क्षेत्र की भागीदारी जैसे वैकल्पिक हस्तक्षेपों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। एक व्यवस्थित प्रणाली बाज़ारों को विकृत किए बिना या सरकार पर अत्यधिक बोझ डाले बिना किसानों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित कर सकती है, जिससे संधारणीय कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि में योगदान मिलेगा।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer