Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. India and France relations are rooted in trust and aim to achieve new peaks. In this context, discuss the key areas of cooperation between India and France.
(GS-2, International relations, 250 words, 15 marks)

प्रश्न : भारत और फ्रांस के रिश्ते विश्वास पर आधारित हैं और इनका लक्ष्य नई ऊंचाइयों को छूना है। इस संदर्भ में, भारत और फ्रांस के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करें।
(जीएस-2, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by elaborating on India-France relations.
  • In the body, mention various areas of cooperation between the two countries.
  • Conclude your answer appropriately.

 

Model Answer:

India and France are long-standing strategic partners in the Indo-Pacific. Since the establishment of diplomatic relations between the two countries in 1947, and the upgrading of the partnership to the strategic level in 1998, both countries have consistently acted together, building on a high level of mutual trust and common values rooted in international law. Celebrating the 25 years of India-France strategic partnership, during the recent visit of the prime minister to France, a strategic road map for the next 25 years “Horizon 2047” was unveiled to further enhance cooperation in diverse sectors.

 

Key areas of cooperation between India and France include:

  • Space cooperation: India and France have a rich history of cooperation in space for over 50 years with ISRO and the French Space Agency (CNES) carrying on various joint research programmes and launch of satellites. Both India and France issued a “Joint Vision for Space Cooperation” in 2018 under which both countries will work on:
    • Capturing high-resolution images of Earth.
    • Space domain and situational awareness.
    • Collaboration on climate monitoring through joint missions such as Megha-Tropiques and Saral-Altika.
    • Ongoing studies of the Trishna satellite for land infrared monitoring and the Oceansat3-Argos mission.
  • Defence cooperation: The defence relationship, a critical element in ties, is marked by trust and reliability. Major ongoing defence agreements include the purchase of Rafael aircraft and P-75 Scorpene project. Both countries also conduct regular defence exercises such as Exercise Shakti(Army), Exercise Varuna (Navy), and Exercise Garuda (Air Force).
  • Civil Nuclear Cooperation: An agreement on civil nuclear cooperation was signed between India and France in 2008. In 2018, the two countries signed several agreements, including a pact on the development of six nuclear reactors at Jaitapur in Maharashtra. The Jaitapur Nuclear Agreement is expected to be the largest nuclear power project in the world, with a capacity of 9.6 MW.
  • Economic cooperation: Both India and France have important bilateral investments & trade and commercial cooperation. France has emerged as a major source of FDI for India, with more than 1,000 French establishments already present in India. India’s Reliance, Tata, Mahindra, L&T and other big companies have tied up joint cooperation with major French companies like Dassault, SAFRAN, Schneider Electric and others in the defence and electronics sector.
  • Cultural cooperation: Indian culture enjoys a wide following amongst the people of France. An Indian Cultural Centre, named Vivekananda Cultural Centre, is opened in Paris. The International Day of Yoga has been organized by the Embassy of India in Paris and other cities in France since 2016.
  • Cooperation in Science and Technology: In the field of S&T, the Indo-French Centre for the Promotion of Advance Research (CEFIPRA) based in New Delhi, established in 1987 is playing a major role by funding joint proposals for research in sciences and evaluation of existing research projects.
    • Based on the Indo-French Road map on Cyber Security and Digital Technology adopted in 2019, both countries are pursuing ambitious bilateral cooperation on advanced digital technologies. This includes super-computing, cloud computing, Artificial Intelligence and quantum technologies, including in the framework of the Global Partnership on Artificial Intelligence (GPIA).
  • Cooperation on energy security and climate objectives: India and France are cooperating closely on the transition towards a low-carbon economy. India and France will offer sustainable development solutions to the countries of the region through multilateral and third-country initiatives, including the Indo-Pacific Parks Partnership, International Solar Alliance and the Indo-Pacific Oceans Initiative (IPOI).
  • Partnership for the people: The Partnership Agreement on Migration and Mobility, which came into force in 2021, is an important step in realising shared commitment towards enhancing the mobility of students, graduates, academics, researchers, professionals and skilled workers.

Both India and France value their strategic autonomy, pursue independence in their foreign policies, and seek a multipolar world. In this and many other ways, the India- France relationship has proven itself to be different from the other major partnerships that India has built across the world.

 

दृष्टिकोण:

  • भारत-फ्रांस संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों का उल्लेख करें।
  • अपना उत्तर उचित तरीके से समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

भारत और फ्रांस इंडो-पैसिफिक में लंबे समय से रणनीतिक साझेदार हैं। 1947 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना और 1998 में साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक उन्नत करने के बाद से, दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित उच्च स्तर के आपसी विश्वास और सामान्य मूल्यों पर निर्माण करते हुए लगातार एक साथ काम किया है। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों का जश्न मनाते हुए, प्रधान मंत्री की हालिया फ्रांस यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए अगले 25 वर्षों के लिए एक रणनीतिक रोड मैप "क्षितिज 2047" (Horizon 2047) का अनावरण किया गया।

 

भारत और फ्रांस के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • अंतरिक्ष सहयोग: भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष में सहयोग का 50 वर्षों से भी अधिक समय से समृद्ध इतिहास रहा है, जिसमें इसरो और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी (CNES) विभिन्न संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रम और उपग्रहों का प्रक्षेपण करते रहे हैं। भारत और फ्रांस दोनों ने 2018 में "अंतरिक्ष सहयोग के लिए संयुक्त दृष्टिकोण" जारी किया, जिसके तहत दोनों देश निम्न विषयों पर काम करना निर्धारित किया:
    • पृथ्वी की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली चित्र कैप्चर करना;
    • अंतरिक्ष क्षेत्र और स्थितिजन्य सतर्कता;
    • मेघा-ट्रॉपिक्स और सरल-अल्टिका, जैसे संयुक्त अभियानों के माध्यम से जलवायु निगरानी पर सहयोग
    • भूमि के अवरक्त (इन्फ्रारेड) निगरानी के लिए तृष्णा उपग्रह और ओसियनसैट3-आर्गोस मिशन का चल रहा अध्ययन।
  • रक्षा सहयोग: रक्षा संबंध, संबंधों में एक महत्वपूर्ण तत्व, विश्वास और विश्वसनीयता द्वारा चिह्नित किया गया है। प्रमुख चल रहे रक्षा समझौतों में, राफेल विमान की खरीद और P-75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट शामिल है। दोनों देश शक्ति (सेना), वरुण (नौसेना), और गरुड़ (वायु सेना) जैसे नियमित रक्षा अभ्यास भी आयोजित करते हैं।
  • नागरिक परमाणु सहयोग: भारत और फ्रांस के बीच 2008 में नागरिक परमाणु सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। 2018 में दोनों देशों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें महाराष्ट्र के जैतापुर में छह परमाणु रिएक्टरों के विकास पर एक समझौता भी शामिल था। ध्यातव्य है कि 9.6 मेगावाट की क्षमता के साथ जैतापुर परमाणु समझौता दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना होने की उम्मीद है।
  • आर्थिक सहयोग: भारत और फ्रांस दोनों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय निवेश और व्यापार एवं वाणिज्यिक सहयोग है। फ्रांस भारत के लिए एफडीआई का एक प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है, भारत में पहले से ही 1,000 से अधिक फ्रांसीसी प्रतिष्ठान मौजूद हैं। भारत की रिलायंस, टाटा, महिंद्रा, एलएंडटी और अन्य बड़ी कंपनियों ने रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रमुख फ्रांसीसी कंपनियों जैसे डसॉल्ट, सैफरान, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और अन्य के साथ संयुक्त सहयोग का समझौता किया है।
  • सांस्कृतिक सहयोग: फ्रांस के लोगों के बीच भारतीय संस्कृति का व्यापक रूप से अनुसरण किया जाता है। पेरिस में विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र नाम से एक भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र खोला गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 2016 से पेरिस और फ्रांस के अन्य शहरों में भारतीय दूतावास द्वारा किया जाता रहा है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, 1987 में स्थापित नई दिल्ली स्थित इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर द प्रमोशन ऑफ एडवांस रिसर्च (CEFIPRA) विज्ञान में अनुसंधान और मौजूदा अनुसंधान परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए संयुक्त प्रस्तावों को वित्त पोषित करके एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
    • 2019 में अपनाए गए साइबर सुरक्षा और डिजिटल प्रौद्योगिकी पर भारत-फ्रांसीसी रोड मैप के आधार पर, दोनों देश उन्नत डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय सहयोग कर रहे हैं। इसमें सुपर-कंप्यूटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जिसमें ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPIA) का फ्रेमवर्क भी शामिल है।
  • ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु उद्देश्यों पर सहयोग: भारत और फ्रांस कम कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में परिवर्तन पर निकटता से सहयोग कर रहे हैं। भारत और फ्रांस इंडो-पैसिफिक पार्क पार्टनरशिप, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) सहित बहुपक्षीय एवं तीसरे देश की पहल (Multilateral and Third-country initiatives) के माध्यम से क्षेत्र के देशों को सतत विकास समाधान पेश करेंगे।
  • लोगों के लिए साझेदारी: प्रवासन और गतिशीलता पर साझेदारी समझौता, जो वर्ष 2021 में लागू हुआ, छात्रों, स्नातकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों और कुशल श्रमिकों की गतिशीलता बढ़ाने की दिशा में साझा प्रतिबद्धता को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस प्रकार, भारत और फ्रांस दोनों ही अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को महत्व देते हैं, अपनी विदेश नीतियों में स्वतंत्रता का प्रयास करते हैं और एक बहुध्रुवीय विश्व की तलाश करते हैं। इसके अतिरिक्त, कई अन्य तरीकों से भारत-फ्रांस संबंध ने खुद को दुनिया भर में भारत द्वारा बनाई गई अन्य प्रमुख साझेदारियों से अलग साबित किया है।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium