Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Green hydrogen holds the promise of fuelling industrial growth while simultaneously reducing industrial emissions. Discuss the advantages associated with using green hydrogen.
(GS-3, Environment, 150 words, 10 marks)

प्रश्न: ग्रीन हाइड्रोजन औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ औद्योगिक उत्सर्जन को कम करने का वादा करता है। हरित हाइड्रोजन के उपयोग से जुड़े फायदों पर चर्चा करें।
(जीएस-3, पर्यावरण, 150 शब्द, 10 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by defining green hydrogen.
  • In the body, mention the advantages of using green hydrogen and a way forward for India to achieve green hydrogen targets.
  • Conclude your answer appropriately.

 

Green hydrogen is defined as hydrogen produced by splitting water into hydrogen and oxygen using renewable electricity. Green hydrogen’s great value in the fight against climate change lies in its ability to replace fossil fuels in those sectors and uses that until now were more difficult to decarbonise, in addition to its potential as an energy storage system. India is targeting five million tonnes of production of green hydrogen by 2030, which is larger than that of any single economy.

The advantages of using green hydrogen include:

  • Decarbonisation of hard-to-abate sectors: The emerging momentum around hydrogen is a recent phenomenon which hinges on hydrogen’s role as an energy carrier crucial for achieving deep decarbonization of hard-to-abate sectors. This includes sectors such as iron ore and steel, fertilizers, refining, methanol, and maritime shipping, which emits major amounts of CO2.
  • Supports renewable energy generation: Production of hydrogen through electrolysis of water can support widespread renewable electricity generation. Moreover, decreasing costs of renewables will lead to a reduction in hydrogen production costs, making hydrogen more competitive
  • Less dependence on oil imports: Green hydrogen can also help reduce India’s reliance on oil imports and bolster the domestic job market
  • Easily storable: The intermittent nature of renewable energy, especially wind, leads to grid instability. Green hydrogen can be stored for long periods of time. The stored hydrogen can be used to produce electricity using fuel cells. Hydrogen, thus, can act as an energy storage device and contribute to grid stability.
  • Versatile nature: Green hydrogen can be transformed into electricity or synthetic gas and used for commercial, industrial or mobility purposes
  • A reliable source of energy: As green hydrogen can be stored on-site, it can serve as a dependable and steady source of energy for industrial operations, reducing reliance on the electrical grid and fostering energy self-sufficiency.
  • Generates oxygen as a byproduct: 8 kg of oxygen is produced per 1 kg of hydrogen as a by-product. Experts say the oxygen produced can also be monetised by using it for industrial and medical applications or for enriching the environment.

Way forward:

  • Both near-term and long-term policy pathways to reduce the cost of green hydrogen need to be encouraged by the government to enable cost competitiveness against alternatives.
  • India can become an attractive destination for domestic and foreign investment in green hydrogen. A mission secretariat can ensure that green hydrogen project clearance is streamlined and reduce financial risks.
  • India must coordinate with major economies to develop rules for a global green hydrogen economy. In the absence of common global frameworks, attempts for rules and standards are being driven by the collectives of private corporations rather than through structured intergovernmental processes.
  • Green hydrogen, being an emerging technology, necessitates increased awareness and the development of skills among its potential users and manufacturers. It is necessary to showcase the advantages, security, and practicality of green hydrogen across a range of applications and industries.

India has a unique opportunity to become a global leader in the hydrogen energy ecosystem. Recognising the potential of green hydrogen, the government has already unveiled a green hydrogen policy and the national green hydrogen mission. Green hydrogen can therefore play a critical role in achieving India’s target of becoming energy independent by 2047 and Net Zero by 2070.

दृष्टिकोण:

  • हरित हाइड्रोजन को परिभाषित करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में, हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लाभों और भारत के लिए हरित हाइड्रोजन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ने के तरीकों का उल्लेख करें।
  • अपना उत्तर उचित तरीके से समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

हरित हाइड्रोजन को नवीकरणीय बिजली का उपयोग करके पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभक्त करके उत्पादित हाइड्रोजन के रूप में परिभाषित किया गया है। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में हरित हाइड्रोजन का अधिक मूल्य ऊर्जा भंडारण प्रणाली के रूप में इसकी क्षमता के अलावा, उन क्षेत्रों और उपयोगों में जीवाश्म ईंधन को प्रतिस्थापित करने की क्षमता में निहित है, जिन्हें अब तक विकार्बनीकृत करना अधिक कठिन था। भारत वर्ष 2030 तक हरित हाइड्रोजन के 50 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य बना रहा है, जो किसी भी एक अर्थव्यवस्था की तुलना में बड़ा है।

 

हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लाभों में शामिल हैं:

  • हार्ड-टू-एबेट सेक्टरों का विकार्बनीकरण: हाइड्रोजन के आसपास उभरती गतिविधियाँ, हार्ड-टू-एबेट (कम करने में कठिन) सेक्टरों के गहन विकार्बनीकरण (डीकार्बोनाइजेशन) को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा वाहक के रूप में हाइड्रोजन की भूमिका पर निर्भर करती है। इसमें लौह अयस्क और इस्पात, उर्वरक, रिफाइनिंग, मेथनॉल और समुद्री नौवहन जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जो बड़ी मात्रा में CO2 उत्सर्जित करते हैं।
  • नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का समर्थन: पानी के इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के माध्यम से, हाइड्रोजन का उत्पादन बड़े पैमाने पर नवीकरणीय बिजली उत्पादन का समर्थन कर सकता है। इसके अलावा, नवीकरणीय ऊर्जा की घटती लागत से हाइड्रोजन उत्पादन लागत में कमी आएगी, जिससे हाइड्रोजन अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाएगा।
  • तेल आयात पर कम निर्भरता: हरित हाइड्रोजन, भारत की तेल आयात पर निर्भरता को कम करने और घरेलू नौकरियों को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।
  • आसानी से भंडारण योग्य: नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से पवन की रुक-रुक कर चलने वाली प्रकृति, ग्रिड अस्थिरता की ओर ले जाती है। हरित हाइड्रोजन को लंबे समय तक भंडारित किया जा सकता है। ईंधन बैटरियों का उपयोग करके, भंडारित हाइड्रोजन का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जा सकता है। इस प्रकार, हाइड्रोजन एक ऊर्जा भंडारण उपकरण के रूप में कार्य कर सकता है और ग्रिड स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
  • बहुमुखी प्रकृति: हरित हाइड्रोजन को बिजली या सिंथेटिक गैस में परिवर्तित किया जा सकता है और वाणिज्यिक, औद्योगिक या गतिशीलता संबंधी उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • ऊर्जा का एक विश्वसनीय स्रोत: चूंकि हरित हाइड्रोजन को साइट पर भंडारित किया जा सकता है, यह औद्योगिक संचालन के लिए ऊर्जा के एक भरोसेमंद और स्थिर स्रोत के रूप में काम कर सकता है, विद्युत ग्रिड पर निर्भरता कम कर सकता है और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे सकता है।
  • उपोत्पाद के रूप में ऑक्सीजन उत्पन्न करता है: प्रति एक किग्रा हाइड्रोजन से उप-उत्पाद के रूप में आठ किग्रा ऑक्सीजन उत्पन्न होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस उत्पादित ऑक्सीजन को औद्योगिक और चिकित्सा अनुप्रयोगों या पर्यावरण को समृद्ध बनाने के लिए उपयोग करके भी मौद्रीकृत किया जा सकता है।

 

आगे का रास्ता:

  • हरित हाइड्रोजन की लागत को कम करने के लिए निकट अवधि और दीर्घकालिक, दोनों नीतिगत मार्गों को सरकार द्वारा विकल्पों के मुकाबले लागत प्रतिस्पर्धात्मकता को सक्षम करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
  • हरित हाइड्रोजन में घरेलू और विदेशी निवेश के लिए भारत एक आकर्षक गंतव्य बन सकता है। एक मिशन सचिवालय यह सुनिश्चित कर सकता है कि हरित हाइड्रोजन परियोजना की मंजूरी सुव्यवस्थित हो और इसकी वित्तीय जोखिमों को कम किया जा सके।
  • भारत को वैश्विक हरित हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था के लिए नियम विकसित करने के लिए प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ समन्वय करना चाहिए। सामान्य वैश्विक रूपरेखाओं के अभाव में, नियमों और मानकों के प्रयास संरचित अंतर-सरकारी प्रक्रियाओं के बजाय निजी निगमों के समूह द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
  • हरित हाइड्रोजन, एक उभरती हुई तकनीक होने के नाते, इसके संभावित उपयोगकर्ताओं और निर्माताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और संबंधित कौशल के विकास की आवश्यकता है। विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों और उद्योगों में हरित हाइड्रोजन के लाभ, सुरक्षा और व्यावहारिकता को प्रदर्शित करना आवश्यक है।

 

निष्कर्षत: भारत के पास हाइड्रोजन ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक नेता बनने का एक अद्वितीय अवसर है। हरित हाइड्रोजन की क्षमता को पहचानते हुए, सरकार ने पहले ही हरित हाइड्रोजन नीति और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का अनावरण कर  दिया है। इस प्रकार, हरित हाइड्रोजन भारत के वर्ष 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्र और वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन (नेट जीरो) देश बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium