Que. Explain how gender stereotypes disproportionately impact women in Indian society. What are the measures required to address these stereotypes and promote gender equality?
(GS-1, Indian Society, 250 words, 15 marks)
प्रश्न : भारतीय समाज में लैंगिक रूढ़िवादिता किस प्रकार महिलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है? इन रूढ़िवादिताओं को दूर करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय आवश्यक हैं?
(जीएस-1, भारतीय समाज, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach:
- Introduce your answer by defining the gender stereotype.
- In the body, mention the impact of gender stereotypes on women in Indian society and measures that are required to address these stereotypes and promote gender equality.
- Conclude your answer accordingly.
Model Answer:
A gender stereotype is a generalised view or preconception about attributes, characteristics, roles, and behaviour solely based on one’s gender. Gender stereotypes intersecting with other stereotypes have a disproportionately negative impact on certain groups of women, such as women from minority or indigenous groups, women with disabilities, women from lower caste groups or with lower economic status, etc. These stereotypes result in discrimination and exclusion from the mainstream.
Impact of gender stereotypes on women in Indian society:
- Barrier to education: Gender stereotypes often lead to disparities in access to education for women in India. Although literacy rates are increasing, the female literacy rate lags behind the male literacy rate. Further, for women in rural or tribal communities, the educational disparities are even larger.
- Economic inequalities: Women not only lag behind in terms of education, but their education is also not translated into productive employment. For e.g.: as against ₹4.6 earned by a man in India, a woman earns only Re 1 and as against the employment of 35 men, only 10 women get employment in India.
- Gender socialisation and discrimination: Gender socialisation means the process by which the individual is informed about the rules, norms, behaviour and expectations from a particular gender, especially during childhood. An example of gender socialisation is that girls are expected to be quiet and poise; whereas boys are expected to be strong. Gender socialisation leads to gender stereotypes and further discrimination.
- Occupational inequality: Perceived feminine stereotypes contribute to the glass ceiling faced by women in the workforce. For e.g.: gender stereotyping is thinking that men are better than women in management and leadership roles. It is also believed that women are inferior and better suited to their biological roles of mother and spouse.
- Political inequality: Despite making up nearly half of the Indian population, women have been underrepresented in government positions and decision-making roles, with a disparity evident at various levels of politics. One of the major reasons for this is the deeply ingrained patriarchal societal structure.
- Social customs and beliefs: The views of society, customs and cultural practices play a big role in reinforcing stereotypes and keeping women at lower places in society and refusing them opportunities.
Measures that are required to address these stereotypes and promote gender equality includes:
- Giving value to women’s work: The unpaid work women and girls do provides the foundation for the economy. This fact needs to be highlighted more in the media, in the private sector and in communities.
- Encouraging women in non-traditional vocations: Supporting women in non-traditional jobs is crucial in not only making long-lasting changes in their lives but also helping break social taboos.
- Action against violence: Gender inequality allows for violence against women to continue unabated. Measures should be taken to prevent violence against women through sensitisation programmes and involving community-based mechanisms.
- Improving economic participation: Measures should be taken to increase women’s economic independence through access to financial services and employment opportunities. Providing girls with a job-assured education will automatically improve other development indices, including nutrition, and break the vicious cycle of early marriage leading to poor maternal and child health.
- Sensitisation and behavioural change: Parents need to educate sons and daughters so that they respect each other and are willing to share domestic work. Boys need to be taught not to reproduce expressions such as “This is a woman’s thing,” or denigrate certain professions or activities. Such discourse violates the dignity of women.
- Other measures:
- Enhancing the use of enabling technology to promote the empowerment of women.
- Adopting and strengthening sound policies and enforceable legislation for the promotion of gender equality and empowerment.
It is important to challenge and change the gender stereotypes prevalent in Indian society in order to promote equality and empowerment for women in India. Further, SDG 5 also aims to grant women and girls equal rights and opportunities to live free of violence and discrimination. Efforts such as the Handbook on Combating Gender Stereotypes released by the Supreme Court are steps in the right direction towards achieving this goal.
दृष्टिकोण:
- लैंगिक रूढ़िवादिता को परिभाषित करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
- मुख्य भाग में, भारतीय समाज में महिलाओं पर लैंगिक रूढ़िवादिता के प्रभाव और इन रूढ़िवादिताओं को दूर करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक उपायों का उल्लेख करें।
- तदनुसार अपना उत्तर समाप्त करें।
मॉडल उत्तर:
लैंगिक रूढ़िवादिता किसी व्यक्ति के लिंग पर आधारित गुणों, विशेषताओं, भूमिकाओं और व्यवहार के बारे में एक सामान्यीकृत दृष्टिकोण या पूर्वधारणा है। लैंगिक रूढ़िवादिता अन्य रूढ़िबद्धताओं के साथ संरेखित होकर महिलाओं के कुछ समूहों पर असंगत रूप से नकारात्मक प्रभाव डालती है, जैसे कि अल्पसंख्यक या स्वदेशी समूहों की महिलाएं, विकलांग महिलाएं, निम्न जाति समूहों की महिलाएं या निम्न आर्थिक स्थिति वाली महिलाएं, आदि। इन रूढ़िवादिताओं के परिणामस्वरूप भेदभाव होता है, जिससे मुख्यधारा से बहिष्करण होता है।
भारतीय समाज में महिलाओं पर लैंगिक रूढ़िबद्ध धारणाओं का प्रभाव:
- शिक्षा में बाधा: लैंगिक रूढ़िवादिता अक्सर भारत में महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच में असमानताओं का कारण बनती है। यद्यपि साक्षरता दर बढ़ रही है, लेकिन महिला साक्षरता दर पुरुष साक्षरता दर से पीछे है। इसके अलावा, ग्रामीण या आदिवासी समुदायों में महिलाओं के लिए, शैक्षिक असमानताएँ और भी अधिक हैं।
- आर्थिक असमानताएँ: महिलाएँ न केवल शिक्षा के मामले में पीछे हैं, बल्कि उनकी शिक्षा उत्पादक रोजगार में भी परिवर्तित नहीं हो पाती है। उदाहरण के लिए- भारत में एक पुरुष द्वारा अर्जित 4.6 रुपए के मुकाबले, एक महिला केवल 1 रुपया कमाती है; इसी प्रकार 35 पुरुषों के रोजगार के मुकाबले, केवल 10 महिलाओं को ही रोजगार मिलता है।
- लैंगिक समाजीकरण और भेदभाव: लैंगिक समाजीकरण का अर्थ है वह प्रक्रिया जिसके द्वारा व्यक्ति को विशेष रूप से बचपन के दौरान किसी विशेष लिंग विशिष्ट नियमों, मानदंडों, व्यवहार और अपेक्षाओं के बारे में सूचित किया जाता है। लैंगिक समाजीकरण का एक उदाहरण यह है कि लड़कियों से प्राय: शांत और संतुलित रहने की उम्मीद की जाती है, जबकि लड़कों से मजबूत होने की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार, लैंगिक समाजीकरण से लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा मिलता है, जो भेदभाव उत्पन्न करता है।
- व्यावसायिक असमानता: कथित स्त्री रूढ़िवादिता कार्यबल में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों में योगदान करती है। उदाहरण के लिए- लैंगिक रूढ़िवादिता के दृष्टिगत, यह सोच रही है कि प्रबंधन और नेतृत्व की भूमिकाओं में पुरुष महिलाओं से बेहतर होते हैं। इसी प्रकार, यह भी माना जाता है कि महिलाएँ तुलनात्मक रूप से निम्नतर होती हैं, हालांकि मातृत्व और जीवनसाथी की अपनी जैविक भूमिकाओं के प्रति बेहतर अनुकूल होती हैं।
- राजनीतिक असमानता: भारतीय आबादी का लगभग आधे हिस्से का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद, महिलाओं को सरकारी पदों और निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में कम प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें राजनीति के विभिन्न स्तरों पर असमानता स्पष्ट है। इसका एक प्रमुख कारण, समाज में गहराई तक व्याप्त पितृसत्तात्मक सामाजिक संरचना है।
- सामाजिक रीति-रिवाज और मान्यताएँ: समाज के विभिन्न रीति-रिवाज और सांस्कृतिक प्रथाएँ रूढ़िबद्ध धारणाओं को मजबूत करने और महिलाओं को समाज में निचले स्थानों पर रखने और उन्हें अवसरों से वंचित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
इन रूढ़िवादिताओं को दूर करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक उपायों में शामिल हैं:
- महिलाओं के काम को महत्व देना: महिलाओं और लड़कियों द्वारा किया जाने वाला अवैतनिक कार्य अर्थव्यवस्था को आधार प्रदान करता है। इस तथ्य को मीडिया, निजी क्षेत्र और समुदायों में और अधिक उजागर करने की जरूरत है।
- गैर-पारंपरिक व्यवसायों में महिलाओं को प्रोत्साहित करना: गैर-पारंपरिक नौकरियों में महिलाओं का समर्थन करना न केवल उनके जीवन में दीर्घकालिक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि विभिन्न सामाजिक रूढ़िवादी वर्जनाओं को तोड़ने में भी मदद करता है।
- हिंसा के विरुद्ध कार्रवाई: चूंकि लैंगिक असमानता महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को बेरोकटोक जारी रखने की अनुमति देती है। संवेदीकरण कार्यक्रमों और समुदाय-आधारित तंत्रों को शामिल करके महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के उपाय किए जाने चाहिए।
- आर्थिक भागीदारी में सुधार: वित्तीय सेवाओं और रोजगार के अवसरों तक पहुंच के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाने के उपाय किये जाने चाहिए। लड़कियों को नौकरी-सुनिश्चित शिक्षा प्रदान करने से पोषण सहित अन्य विकास सूचकांकों में स्वचालित रूप से सुधार होगा, और कम उम्र में शादी के दुष्चक्र को तोड़ दिया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य खराब हो जाएगा।
- संवेदनशीलता और व्यवहार में बदलाव: माता-पिता को अपने बेटे और बेटियों को शिक्षित करने की ज़रूरत है, ताकि वे एक-दूसरे का सम्मान करें और घरेलू कार्यों को साझा करने के लिए तैयार हों। लड़कों को यह सिखाया जाना चाहिए कि वे "यह एक महिला संबंधित है" जैसे भावों को दोबारा न दोहराएँ, अथवा कुछ व्यवसायों या गतिविधियों को लिंग विशिष्ट रूप में वर्गीकृत कर बदनाम न करें। इस तरह के विमर्श से, महिलाओं की गरिमा का हनन होता है।
- अन्य उपाय:
- महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सक्षम प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाना।
- लैंगिक समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सुदृढ़ नीतियों और लागू करने योग्य कानून को अपनाना और मजबूत करना।
भारत में महिलाओं के लिए समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय समाज में प्रचलित लैंगिक रूढ़िवादिता को चुनौती देना और बदलना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, एसडीजी-5 का लक्ष्य ‘महिलाओं और लड़कियों को हिंसा और भेदभाव से मुक्त रहने के लिए समान अधिकार और अवसर प्रदान करना’ है। ‘सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी लैंगिक रूढ़िवादिता से निपटने हेतु हैंडबुक’ जैसे प्रयास इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में, निश्चित रूप से सही उठाए गए कदम हैं।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer