Que. What are polymetallic nodules? Critically analyse the economic viability and potential environmental implications of deep-sea mining.
(GS 1 & 3, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न. पॉलीमेटेलिक नोड्यूल क्या हैं? गहरे समुद्र में खनन (डीप-सी माइनिंग) की आर्थिक व्यवहार्यता और संभावित पर्यावरणीय प्रभावों का आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
(जीएस 1 और 3, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Describe polymetallic nodules.
Body: Write about deep sea mining, its economic viability and potential environmental implications.
Conclusion: Way forward
Introduction:
Polymetallic nodules, also known as manganese nodules are potato-sized lumps, which form over millions of years from sediment deposits. They are mainly composed of manganese, cobalt, copper and nickel and are found on the ocean floor. Clarion-Clipperton Zone between Hawaii and Mexico holds vast amounts of manganese nodules.
Deep-sea mining is the process of extracting and often excavating mineral deposits from the deep seabed.
Economic Viability of Deep-Sea Mining:
The economic viability of deep-sea mining is influenced by several factors:
Demand for Raw Materials
The transition from fossil fuels to renewable energy has significantly increased the demand for metals like cobalt and nickel which are found in polymetallic nodules.
Global Interest
Countries like India, China, Russia, Germany etc. are exploring economic potential of deep-sea mining. The International Seabed Authority (ISA) has issued multiple exploration licences signalling a growing interest in sea bed exploration.
Cost and Technological Challenges
Deep sea mining involves high costs and technological risks. Technology required for deep sea mining is still under development.
Costs and technical risks may outweigh the potential benefits of deep-sea mining.
Market Scepticism
A number of major companies, including SAP, BMW, Volkswagen, Google and Samsung SDI have pledged not to use any raw materials recovered from the seafloor, and have said they would not support mining activities.
Several insurance companies, have ruled out underwriting such risky projects, which could also dent profitability of deep-sea mining.
Potential Environmental Implications of Deep-Sea Mining:
Destruction of Marine Habitats
Manganese nodules and mineral crusts are an important habitat for many sea creatures. Mining operations could destroy these habitats leading to biodiversity loss and extinction of species.
Disturbance of Marine Ecosystems
Mining robots, which vacuum up huge expanses in their search for manganese nodules, could destroy the ocean floor and suck up countless sea creatures.
The light and noise pollution could disturb marine life kilometres of distance away.
Unknown long-term effects
Till now only 1% of the deep-sea area is explored, leaving a vast area untouched. Beginning deep-sea mining without sufficient knowledge of the potential consequences could be catastrophic for biodiversity and sea ecosystems.
Conclusion:
The push for deep-sea exploration and mining of polymetallic nodules needs to be balanced with thorough scientific research and international cooperation to ensure that the benefits do not come at the cost of long-term ecological harm.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: पॉलीमेटलिक नोड्यूल के बारे में संक्षिप्त परिचय दें।
मुख्य भाग: गहरे समुद्र में खनन (डीप-सी माइनिंग) एवं इसकी आर्थिक व्यवहार्यता और संभावित पर्यावरणीय निहितार्थों का उल्लेख करें।
निष्कर्ष: आगे की राह को बताते हुए उत्तर का समापन करें।
प्रस्तावना:
पॉलीमेटलिक नोड्यूल, जिन्हें मैंगनीज नोड्यूल भी कहा जाता है, आलू के आकार की गांठें होती हैं, जो तलछट जमाव से लाखों वर्षों में बनती हैं। वे मुख्य रूप से मैंगनीज, कोबाल्ट, तांबा और निकल से बने होते हैं और समुद्री नितल पर पाए जाते हैं। ध्यातव्य है कि हवाई और मैक्सिको के बीच क्लेरियन-क्लिपरटन ज़ोन में मैंगनीज नोड्यूल की विशाल मात्रा है।
गहरे समुद्र में खनन (डीप-सी माइनिंग) गहरे समुद्री नितल से खनिज जमाव के निष्कर्षण और प्राय: खनन की प्रक्रिया है।
गहरे समुद्र में खनन की आर्थिक व्यवहार्यता:
गहरे समुद्र में खनन की आर्थिक व्यवहार्यता कई कारकों से प्रभावित होती है:
कच्चे माल की मांग
जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा में परिवर्तन ने कोबाल्ट और निकल जैसी धातुओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो पॉलीमेटेलिक नोड्यूल में पाए जाते हैं।
वैश्विक हित
भारत, चीन, रूस, जर्मनी आदि देश गहरे समुद्र में खनन की आर्थिक क्षमता का पता लगा रहे हैं। इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी (आईएसए) ने समुद्री नितल अन्वेषण में बढ़ती रुचि का संकेत देते हुए कई अन्वेषण लाइसेंस जारी किए हैं।
लागत और तकनीकी चुनौतियाँ
गहरे समुद्र में खनन में उच्च लागत और तकनीकी जोखिम शामिल हैं। गहरे समुद्र में खनन (डीप-सी माइनिंग) के लिए आवश्यक तकनीक अभी भी विकास के अधीन है।
लागत और तकनीकी जोखिम गहरे समुद्र में खनन (डीप-सी माइनिंग) के संभावित लाभों से अधिक हो सकते हैं।
बाजार संशयवाद
SAP, BMW, Volkswagen, Google और Samsung SDI सहित कई प्रमुख कंपनियों ने समुद्र तल से प्राप्त किसी भी कच्चे माल का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया है, और कहा है कि वे खनन गतिविधियों का समर्थन नहीं करेंगी।
कई बीमा कंपनियों ने ऐसी जोखिम भरी परियोजनाओं को अंडरराइटिंग करने से इनकार कर दिया है, जो गहरे समुद्र में खनन की लाभप्रदता को भी प्रभावित कर सकती हैं।
गहरे समुद्र में खनन के संभावित पर्यावरणीय निहितार्थ:
समुद्री आवासों का विनाश
मैंगनीज नोड्यूल और खनिज क्रस्ट कई समुद्री जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यावास हैं। खनन गतिविधियां इन पर्यावासों को नष्ट कर सकती हैं, जिससे जैव विविधता का नुकसान हो सकता है और प्रजातियाँ विलुप्त हो सकती हैं।
समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी
माइनिंग रोबोट, जो मैंगनीज नोड्यूल की खोज में विशाल तलहटी को खाली कर देते हैं, समुद्री नितल को नष्ट कर सकते हैं और अनगिनत समुद्री जीवों को गंभीर क्षति पहुँचा सकते हैं।
प्रकाश और ध्वनि प्रदूषण कई किलोमीटर दूर तक समुद्री जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है।
अज्ञात दीर्घकालिक प्रभाव
अब तक गहरे समुद्र के केवल 1% क्षेत्र का ही पता लगाया गया है, जिससे एक बड़ा क्षेत्र अछूता रह गया है। संभावित परिणामों के बारे में पर्याप्त जानकारी के बिना गहरे समुद्र में खनन (डीप-सी माइनिंग) शुरू करना, जैव विविधता और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए विनाशकारी हो सकता है।
निष्कर्ष:
पॉलीमेटेलिक नोड्यूल्स के गहरे समुद्र में अन्वेषण और खनन के लिए किए जा रहे प्रयासों को गहन वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ संतुलित करने की आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभ दीर्घकालिक पारिस्थितिक क्षति की कीमत पर न हों।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer