Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. India's efforts for the conservation of endangered species take an ambitious turn with the introduction of Project Cheetah. In this context, critically analyse the need for reintroduction of extinct species.

(GS-3, Environment, 150 words, 10 marks)

प्रश्न : संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए भारत के प्रयासों ने चीता परियोजना की शुरुआत के साथ एक महत्वाकांक्षी मोड़ ले लिया है। इस संदर्भ में विलुप्त प्रजातियों के पुनरुत्पादन की आवश्यकता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

(जीएस-3, पर्यावरण, 150 शब्द, 10 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by elaborating on the project cheetah.
  • In the body, mention arguments both in favour and against the introduction of the project Cheetah.
  • Conclude your answer appropriately.

 

Model Answer:

Project Cheetah is India’s cheetah relocation programme, launched seven decades after the last member of the species went extinct in the country. The attempt is to, over the next decade, bring in 5-10 animals every year until a self-sustaining population of about 35 cheetahs is established. Under the project, the animals are being translocated from the forests of South Africa and Namibia to the Kuno National Park in Madhya Pradesh.

 

Arguments in favour of the introduction of project cheetah:

  • Diversify wildlife in India: The release of wild Cheetahs in Kuno National Park is part of a movement to revitalize and diversify India’s wildlife and habitat. The spotted cat will help in the conservation of biodiversity.
  • Restoration of the Ecosystem: The Vision for translocation also aims to restore grasslands and develop large open systems across the landscape, expanding the conservation value of cheetahs throughout the country. It will also enhance the ecosystem services like water security, carbon sequestration, and soil moisture conservation, resulting in various benefits for human existence.
  • Promote tourism: The presence of charismatic and iconic species can also boost tourism, benefiting the local economy and providing livelihood opportunities. This will boost eco-tourism in India, thereby opening up new possibilities for development.
  • Improve genetic diversity: Bringing back extinct species can improve genetic diversity, which is crucial for the long-term survival and adaptation of species, as well as the health of ecosystems.
  • Rehabilitation of predators is a protracted process: According to the Cheetah Conservation Fund, which is assisting the Indian government in reintroducing cheetahs to the country, the project in India is advancing favourably beyond the initial estimations made prior to the translocation of the animals. After fifty years the launch of project tiger, the tiger population has finally reached a milestone of 3,000. Hence, the success of the project can only be determined in the long term.

 

Arguments against the introduction of project cheetah:

  • Unsuitable habitat: The programme has also attracted criticism from numerous wildlife and conservation experts who contend that Kuno National Park may not be a suitable habitat for accommodating a large population of cheetahs. This is due to the fact that cheetahs typically require expansive habitats, spanning thousands of square miles, to roam freely. The area of Kuno is expected to be below 500 square miles.
  • Human-animal conflict: Critiques have highlighted the spatial and habitat ecology requirements of cheetahs, as well as the potential for conflict with humans and other carnivores such as tigers and leopards during large-scale dispersal.
  • Inadequate scientific research: The cheetah is the sole documented instance of an animal species that has gone extinct in India due to non-natural factors. Hence, it is imperative to conduct scientific investigations on the ecological interplay among habitat composition, habitat quality, and demography of cheetahs and their prey to ensure their sustainability.
  • Negative impact on the species: Transferring species across continents can expose them to stress and anxiety and they may not be able to adapt to the local environment easily. This is exemplified by multiple deaths among the transferred cheetahs.
  • Scarce resources: Given the scarcity of resources for development in India and the globally poor success rate of such projects, the reintroduction of the Cheetah could be viewed as an expensive extravagance and a pointless project.

 

The historic reintroduction of Cheetahs in India is part of a long series of measures for ensuring sustainability and environmental protection. The success of the project will depend on addressing the key challenges and ensuring the long-term survival of the species.

 

दृष्टिकोण:

  • चीता परियोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में, चीता परियोजना की शुरूआत के पक्ष और विपक्ष दोनों में तर्कों का उल्लेख करें।
  • अपना उत्तर उचित तरीके से समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

चीता परियोजना, भारत का चीता पुनर्वास कार्यक्रम है, जिसे देश में प्रजाति के अंतिम सदस्य के विलुप्त होने के सात दशक बाद शुरू किया गया है। ऐसा प्रयास यह है कि, अगले दशक में, हर साल 5-10 की संख्या में इनको लाया जाए, जब तक कि लगभग 35 चीतों की आत्मनिर्भर आबादी स्थापित न हो जाए। इस परियोजना के तहत जानवरों को दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के जंगलों से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया जा रहा है।

 

चीता परियोजना की शुरूआत के पक्ष में तर्क:

  • भारत में वन्य जीवन में विविधता लाना: कुनो राष्ट्रीय उद्यान में जंगली चीतों की रिहाई भारत के वन्य जीवन और निवास स्थान को पुनर्जीवित करने और विविधता लाने के एक आंदोलन का हिस्सा है। इस चित्तीदार बड़ी बिल्ली की प्रजाति से, जैव विविधता के संरक्षण में मदद मिलेगी।
  • पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली: इसके स्थानान्तरण के विजन का उद्देश्य, पूरे देश में चीतों के संरक्षण मूल्य का विस्तार करते हुए, घास के मैदानों को बहाल करना और पूरे परिदृश्य में बड़ी खुली प्रणालियों को विकसित करना है। यह जल सुरक्षा, कार्बन पृथक्करण और मिट्टी की नमी संरक्षण जैसी पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को भी बढ़ाएगा, जिसके परिणामस्वरूप मानव अस्तित्व के लिए विभिन्न लाभ होंगे।
  • पर्यटन को बढ़ावा देना: करिश्माई और प्रतिष्ठित प्रजातियों की उपस्थिति पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकती है, स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचा सकती है और आजीविका के अवसर प्रदान कर सकती है। इससे भारत में इको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी।
  • आनुवांशिक विविधता में सुधार: इससे विलुप्त प्रजातियों को वापस लाने से आनुवंशिक विविधता में सुधार हो सकता है, जो प्रजातियों के दीर्घकालिक अस्तित्व और अनुकूलन के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
  • शिकारी जनवारों का पुनर्वास एक लंबी प्रक्रिया है: चीता संरक्षण कोष के अनुसार, जो देश में चीतों को फिर से लाने में भारत सरकार की सहायता कर रहा है, भारत में यह परियोजना इन जानवरों के स्थानांतरण से पहले किए गए प्रारंभिक अनुमानों से परे अनुकूल रूप से आगे बढ़ रही है। उदाहरण के लिए, बाघ परियोजना (प्रोजेक्ट टाइगर) की शुरुआत के पचास वर्षों के बाद, बाघों की आबादी अंततः 3,000 के मील के पत्थर तक पहुँच गई है। इसलिए, परियोजना की सफलता केवल दीर्घकालिक में ही निर्धारित की जा सकती है।

 

चीता परियोजना की शुरूआत के विपक्ष में तर्क:

  • अनुपयुक्त आवास: इस कार्यक्रम ने कई वन्यजीव और संरक्षण विशेषज्ञों की आलोचनाओं को भी आकर्षित किया है, जिनका तर्क है कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान चीतों की एक बड़ी आबादी को समायोजित करने के लिए उपयुक्त आवास नहीं हो सकता है। यह इस तथ्य के कारण है कि चीतों को स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए आम तौर पर हजारों वर्ग मील में फैले विस्तृत आवास की आवश्यकता होती है। कूनो का क्षेत्रफल 500 वर्ग मील से कम होने की संभावना है।
  • मानव-पशु संघर्ष: आलोचकों ने चीतों की स्थानिक और आवास पारिस्थितिकी आवश्यकताओं के साथ-साथ बड़े पैमाने पर प्रसार के दौरान मनुष्यों और बाघ और तेंदुए जैसे अन्य मांसाहारी जानवरों के साथ संघर्ष की संभावना पर प्रकाश डाला है।
  • अपर्याप्त वैज्ञानिक अनुसंधान: चीता एक ऐसी पशु प्रजाति का एकमात्र प्रलेखित उदाहरण है, जो गैर-प्राकृतिक कारकों के कारण भारत में विलुप्त हो गई है। इसलिए, उनकी स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए चीतों और उनके शिकार की आवास संरचना, आवास गुणवत्ता और जनसांख्यिकी के बीच पारिस्थितिक परस्पर क्रिया पर वैज्ञानिक अनुसंधान करना जरूरी है।
  • प्रजातियों पर नकारात्मक प्रभाव: विभिन्न महाद्वीपों में प्रजातियों को स्थानांतरित करने से उन्हें तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे आसानी से स्थानीय वातावरण के अनुकूल नहीं बन पाएंगे। इसका उदाहरण, स्थानांतरित चीतों की कई मौतों से मिलता है।
  • दुर्लभ संसाधन: भारत में विकास के लिए संसाधनों की कमी और ऐसी परियोजनाओं की विश्व स्तर पर खराब सफलता दर को देखते हुए, चीता के पुनरुद्धार को एक महंगी फिजूलखर्ची और एक निरर्थक परियोजना के रूप में देखा जा सकता है।

 

इस प्रकार, भारत में चीतों का ऐतिहासिक पुनरुत्पादन स्थायित्व और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उपायों की एक लंबी श्रृंखला का हिस्सा है। इस परियोजना की सफलता प्रमुख चुनौतियों के समाधान और प्रजातियों के दीर्घकालिक अस्तित्व को सुनिश्चित करने पर निर्भर करेगी।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium