Que. What was the rationale behind the including Seventh Schedule in Indian Constitution? Examine the need for revisiting the Seventh Schedule of the Indian Constitution.
(GS-02, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न: भारतीय संविधान में सातवीं अनुसूची को सम्मिलित करने के पीछे क्या तर्क था? भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची पर फिर से विचार करने की आवश्यकता का परीक्षण करें।
(जीएस-02, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Briefly explain the Seventh Schedule and its role in Indian federalism.
Body: Discuss rationale for the Seventh Schedule and Arguments for Revisiting the Seventh Schedule.
Conclusion: Emphasize the importance of balance between national unity and state autonomy.
Model Answer:
The Seventh Schedule of the Indian Constitution, Article 246, serves as the bedrock of India's federal structure. It demarcates legislative powers between the Union (Central Government) and the States, classified into three lists: Union List, State List, and Concurrent List. However, recent times have witnessed growing advocacy for revisiting this framework.
Rationale for the Seventh Schedule:
The framers of the Constitution established the Seventh Schedule with specific objectives in mind:
Unity and Integrity: Following the trauma of partition, a strong center was deemed crucial to safeguard national security, manage foreign relations, and foster national integration.
Responsive Governance: State autonomy under the State List allows for responsive governance, fosters political participation, and protects the rights of minorities and local communities.
Balanced Development: The Union List empowers the central government to guide national economic development, promote uniformity in policies, and bridge socio-economic disparities between states.
Celebrating Diversity: Recognizing India's rich tapestry of cultures, languages, and regional aspirations, the Schedule allows states to retain legislative control over cultural matters.
Arguments for Revisiting the Seventh Schedule:
Despite its well-defined purpose, calls for revising the Seventh Schedule stem from several concerns:
Federal Imbalance: Over time, the Union List has expanded through amendments, potentially encroaching on state autonomy. This centralizing tendency hinders federalism's spirit.
Outdated Entries: Certain entries in both Union and State Lists might be outdated or irrelevant in the contemporary socio-economic context.
Concurrent List Issues: The "grey area" of the Concurrent List, where both center and states can legislate, often leads to conflicts and judicial intervention, hindering smooth policy implementation.
Emerging Challenges: New areas of governance, such as cyber security and environmental regulation, might not be adequately addressed by the current classification.
Arguments Against Revisiting the Seventh Schedule:
Revisiting the Seventh Schedule also has its drawbacks:
Constitutional Stability: Frequent amendments might destabilize the established constitutional framework.
Political Deadlock: Reaching consensus among diverse states on revisions could be a cumbersome and potentially deadlocked process.
Misuse of Autonomy: Increased state autonomy, if not accompanied by robust accountability mechanisms, could lead to uneven development and potential misuse of power.
Way Forward:
Navigating the debate requires a nuanced approach:
High-Power Commission: Establishing a commission comprising eminent jurists and administrative experts to examine and recommend redistribution of entries in Union and Concurrent Lists.
Institutional Framework: Creating a consultative forum to facilitate dialogue between the center and states, fostering cooperative federalism.
Periodic Review: Implementing a mechanism for periodic review of the lists to address outdated entries, add new ones, and ensure proper placement of existing entries.
Sarkaria Commission Recommendations: Considering the 1998 Sarkaria Commission report's recommendations, such as transferring residuary powers (except taxing power) to the Concurrent List and mandating central consultation before legislating on Concurrent List subjects.
Transfer of Entries: Following the M.M. Punchhi Commission's (2010) suggestion, transferring only those subjects to the Concurrent List that are essential for uniformity in national policy.
Conclusion:
The Seventh Schedule plays a pivotal role in India's federal equilibrium. While periodic review and a consultative approach are necessary, frequent amendments should be avoided. The key lies in striking a balance between national unity and state autonomy, ensuring the framework remains adaptable to evolving needs while preserving the Constitution's federal spirit.
दृष्टिकोण:
भूमिका: सातवीं अनुसूची और भारतीय संघवाद में इसकी भूमिका का संक्षेप में वर्णन करें।
मुख्य भाग: सातवीं अनुसूची के औचित्य और सातवीं अनुसूची पर फिर से विचार करने के तर्कों पर चर्चा करें।
निष्कर्ष: राष्ट्रीय एकता और राज्य स्वायत्तता के बीच संतुलन के महत्व पर जोर दें।
मॉडल उत्तर:
भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची, अनुच्छेद 246, भारत के संघीय ढांचे के आधार के रूप में कार्य करती है। यह संघ (केंद्र सरकार) और राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का विभाजन करता है, जिन्हें तीन सूचियों में वर्गीकृत किया गया है: संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची। हालाँकि, हाल के दिनों में इस ढांचे पर फिर से विचार करने समर्थन बढ़ता देखा गया है।
सातवीं अनुसूची का औचित्य:
संविधान निर्माताओं ने विशिष्ट उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सातवीं अनुसूची की अधिष्ठापन किया:
एकता और अखंडता: विभाजन के आघात के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने, वैदेशिक संबंधों का प्रबंधन करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त केंद्र को महत्वपूर्ण माना गया।
उत्तरदायी शासन: राज्य सूची के अंतर्गत, राज्य की स्वायत्तता उत्तरदायी शासन की अनुमति देती है, राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देती है, और अल्पसंख्यकों और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा करती है।
संतुलित विकास: संघ सूची, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय आर्थिक विकास का मार्गदर्शन करने, नीतियों में एकरूपता को बढ़ावा देने और राज्यों के बीच सामाजिक-आर्थिक असमानताओं का शमन करने का अधिकार देती है।
विविधता: भारत की संस्कृतियों, भाषाओं और क्षेत्रीय आकांक्षाओं की समृद्ध छवि को पहचानते हुए, अनुसूची राज्यों को सांस्कृतिक मामलों पर विधायी नियंत्रण बनाए रखने की अनुमति देती है।
सातवीं अनुसूची पर फिर से विचार किए जाने के पक्ष में तर्क:
इसके सुपरिभाषित उद्देश्य के बावजूद, सातवीं अनुसूची को संशोधित करने की मांग कई चिंताओं से उत्पन्न होती है:
संघीय असंतुलन: समय के साथ, संशोधनों के माध्यम से संघ सूची का विस्तार हुआ है, जो संभावित रूप से राज्य की स्वायत्तता का अतिक्रमण है। यह केंद्रीकरण प्रवृत्ति संघवाद की भावना को बाधित करती है।
अप्रासंगिक प्रविष्टियाँ: केंद्र और राज्य दोनों सूचियों में शामिल कुछ प्रविष्टियाँ, समसामयिक सामाजिक-आर्थिक संदर्भ में पुरानी या अप्रासंगिक हो सकती हैं।
समवर्ती सूची के मुद्दे: समवर्ती सूची का "ग्रे एरिया" (सामूहिक हित का क्षेत्र), जहां केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं, अक्सर संघर्ष और न्यायिक हस्तक्षेप का कारण बनता है, जो सुचारू नीति कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न करता है।
उभरती चुनौतियाँ: साइबर सुरक्षा और पर्यावरण विनियमन, जैसे शासन के नए क्षेत्रों को वर्तमान वर्गीकरण द्वारा पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं किया जा सकता है।
सातवीं अनुसूची पर फिर से विचार किए जाने के विपक्ष में तर्क:
सातवीं अनुसूची पर दोबारा विचार किए जाने की अपनी कमियाँ भी हैं:
संवैधानिक स्थिरता: बार-बार होने वाले संशोधन, अधिस्थापित संवैधानिक ढांचे को अस्थिर कर सकते हैं।
राजनीतिक गतिरोध: संशोधनों पर विभिन्न राज्यों के बीच आम सहमति तक पहुंचना, एक बोझिल और संभावित रूप से गतिरोध वाली प्रक्रिया हो सकती है।
स्वायत्तता का दुरुपयोग: राज्य की विस्तारित स्वायत्तता, यदि मजबूत उत्तरदायी तंत्र के साथ नहीं है, तो असमान विकास और शक्ति के संभावित दुरुपयोग का कारण बन सकती है।
आगे का रास्ता:
इस चर्चा के समाधान के लिए एक सूक्ष्म दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है:
उच्च-क्षमता युक्त आयोग: संघ और समवर्ती सूचियों में प्रविष्टियों के पुनर्वितरण की जांच करने और सिफारिश करने के लिए प्रतिष्ठित न्यायविदों और प्रशासनिक विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक आयोग की स्थापना करना।
संस्थागत ढांचा: सहकारी संघवाद को बढ़ावा देते हुए केंद्र और राज्यों के बीच संवाद को सुविधाजनक बनाने के लिए एक परामर्शदात्री मंच बनाना।
आवधिक समीक्षा: पुरानी प्रविष्टियों को संबोधित करने, नई प्रविष्टियों को शामिल करने और मौजूदा प्रविष्टियों का उचित स्थान सुनिश्चित करने के लिए सूचियों की आवधिक समीक्षा के लिए एक तंत्र लागू करना।
सरकारिया आयोग की सिफ़ारिशें: 1998 की सरकारिया आयोग की रिपोर्ट की सिफ़ारिशों पर विचार करना, जैसे कि अवशिष्ट शक्तियों (करारोपण की शक्ति को छोड़कर) को समवर्ती सूची में स्थानांतरित करना और समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाने से पहले केंद्रीय परामर्श को अनिवार्य करना।
प्रविष्टियों का स्थानांतरण: एम. एम. पुंछी आयोग (2010) के सिफ़ारिशों का अनुसरण करते हुए, केवल उन्हीं विषयों को समवर्ती सूची में स्थानांतरित करना, जो राष्ट्रीय नीति में एकरूपता के लिए आवश्यक हैं।
निष्कर्ष:
भारत के संघीय संतुलन में सातवीं अनुसूची एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यद्यपि समय-समय पर समीक्षा और परामर्शी दृष्टिकोण आवश्यक है, लेकिन बार-बार संशोधन से बचना चाहिए। इसका विचार-विमर्श का समाधान, राष्ट्रीय एकता और राज्य की स्वायत्तता के बीच संतुलन बनाने में निहित है, यह सुनिश्चित करते हुए कि संविधान की संघीय भावना को संरक्षित करते हुए रूपरेखा उभरती आवश्यकताओं के अनुकूल बनी रहे।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer