Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Discuss the key drivers and challenges associated with growth of the Indian economy and suggest measures to become an upper-middle-income country by 2031. 
(GS-03, 15 Marks, 250 Words).

प्रश्न: भारतीय अर्थव्यवस्था के संवृद्धि से जुड़े प्रमुख चालकों और चुनौतियों पर चर्चा करें और 2031 तक उच्च-मध्यम आय वाला देश बनने के उपाय सुझाएं।
(जीएस-03, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Briefly introduce India's economic trajectory and the goal of becoming an upper-middle-income country by 2031.

  • Body:  Write key drivers and challenges associated with growth of the Indian economy and suggest measures in this regard.

  • Conclusion: Briefly summarize the key points and emphasize the need for reforms and harnessing India's potential.

 

Model Answer:

India's economic outlook is promising, with projections by Crisil indicating a potential doubling of the GDP to USD 7 trillion by 2031. This trajectory positions India to achieve upper-middle-income status as defined by the World Bank (per capita income between USD 4,000-12,000). However, achieving this goal necessitates navigating both internal challenges and external uncertainties.

 

Drivers of Growth:

  • Traditional Growth Engines: India's young population (demographic dividend), rising disposable income, and a sizeable agricultural sector contribute significantly to economic activity and domestic demand.

  • Emerging Growth Drivers: The digital revolution, a growing manufacturing base fueled by "Make in India" initiatives, and a robust services sector (particularly IT and BPO) are propelling India's growth.

  • Additional Factors: Increased private consumption and a gradual rise in private and government investments further bolster this positive outlook.

 

Challenges on the Way:

  • Macroeconomic Issues:

    • Unemployment and Underemployment: Despite economic growth, significant underemployment and unemployment persist, dampening domestic demand.

    • Inflation: Rising prices can erode purchasing power and discourage investment.

    • High Fiscal Deficit: A widening fiscal deficit can lead to higher debt, potentially impacting social programs.

  • Structural Issues:

    • Infrastructure Bottlenecks: Inadequate infrastructure in power, transportation, and irrigation hinders business efficiency and discourages investment.

    • Skill Gaps: The education system might not be producing enough graduates with the skills needed by the modern workforce.

    • Agricultural Distress: Low farm incomes and unpredictable weather patterns impede rural development.

  • Other Challenges:

    • Inequality: The gap between rich and poor continues to widen, hindering inclusive growth.

    • Red Tape and Corruption: Bureaucratic hurdles and corruption can impede business activity and investment.

    • Impact of Global Events: External factors like global economic slowdowns or trade wars can affect India's export-oriented industries.

 

Measures for Achieving Upper-Middle-Income Status:

  • Investment and Infrastructure: Increased public and private investment in infrastructure projects like the National Infrastructure Pipeline, coupled with streamlining regulations to improve the ease of doing business, are crucial.

  • Human Capital Development: Revamping the education system to focus on quality and skill development aligned with industry needs, alongside investments in improving healthcare infrastructure, is essential.

  • Boosting Manufacturing and Exports: Expanding successful Production Linked Incentive (PLI) schemes and negotiating strategic Free Trade Agreements (FTAs) can incentivize domestic manufacturing and enhance export competitiveness.

  • Rural and Agricultural Development: Implementing agricultural reforms to improve farm productivity, reduce post-harvest losses, and integrate farmers into national and global supply chains, alongside developing rural infrastructure, is vital for inclusive growth.

  • Entrepreneurship and Innovation: Fostering a vibrant startup ecosystem and promoting research and development in key sectors like clean energy, artificial intelligence, and biotechnology can drive innovation and job creation.

  • Fiscal Consolidation and Sustainability: Maintaining fiscal discipline through prioritizing productive government spending and tax reforms to broaden the tax base and incentivize investment are necessary.

  • Digital Economy: Expanding digital infrastructure and enhancing digital literacy programs are crucial for bridging the digital divide and reaping the benefits of the digital economy.

 

Conclusion:

India's ascent to upper-middle-income status demands continuous reforms, enhanced global competitiveness through moving up the value chain in key sectors, and harnessing the potential of a young and skilled workforce. By addressing the existing challenges and capitalizing on the identified opportunities, India can achieve its economic aspirations and ensure inclusive and sustainable growth.

 

दृष्टिकोण:

  • भूमिका: भारत के आर्थिक प्रक्षेप पथ और 2031 तक उच्च-मध्यम-आय स्तर वाला देश बनने के लक्ष्य के सांदर्भिक संक्षेप में परिचय दें।

  • मुख्य भाग: भारतीय अर्थव्यवस्था के संवृद्धि (ग्रोथ) से जुड़े प्रमुख प्रेरकों और चुनौतियों को बताएं और इस संबंध में उपाय सुझाएं।

  • निष्कर्ष: मुख्य बिंदुओं को संक्षेप में बताएं, जिसमें सुधारों की आवश्यकता तथा भारत की क्षमता के दोहन पर जोर दें।

 

मॉडल उत्तर:

क्रिसिल के अनुमानों के अनुसार 2031 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दोगुना होकर 7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने की संभावना है, अर्थात भारत का आर्थिक परिदृश्य आशाजनक है। यह प्रक्षेप पथ, भारत को विश्व बैंक द्वारा परिभाषित उच्च-मध्यम आय का स्तर (प्रति व्यक्ति आय 4,000 से 12,000 अमेरिकी डॉलर के बीच) प्राप्त करने की स्थिति में रखता है। हालाँकि, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आंतरिक चुनौतियों और बाहरी अनिश्चितताओं दोनों से निपटने की आवश्यकता है।

 

संवृद्धि से जुड़े प्रमुख चालक:

  • पारंपरिक संवृद्धि इंजन: भारत की युवा आबादी (जनसांख्यिकीय लाभांश), बढ़ती प्रयोज्य आय और एक बड़ा कृषि क्षेत्रक आर्थिक गतिविधि और घरेलू मांग में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

  • उभरते संवृद्धि चालक: डिजिटल क्रांति, "मेक इन इंडिया" पहल से प्रेरित बढ़ता विनिर्माण का आधार और एक मजबूत सेवा क्षेत्र (विशेष रूप से आईटी एवं बीपीओ) भारत के विकास को गति दे रहे हैं।

  • अतिरिक्त कारक: निजी खपत में वृद्धि और निजी और सरकारी निवेश में धीरे-धीरे वृद्धि इस सकारात्मक दृष्टिकोण को और मजबूत करती है।

 

चुनौतियां:

  • समष्टि आर्थिक मुद्दे:

    • बेरोजगारी और अल्परोजगार: आर्थिक विकास के बावजूद, उल्लेखनीय अल्परोजगार और बेरोजगारी बनी हुई है, जिससे घरेलू मांग में कमी आ रही है।

    • मुद्रास्फीति: बढ़ती कीमतें, क्रय शक्ति क्षमता को समाप्त कर सकती हैं और निवेश को हतोत्साहित कर सकती हैं।

    • उच्च राजकोषीय घाटा: राजकोषीय घाटा बढ़ने से कर्ज में वृद्धि हो सकती है, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है।

  • संरचनात्मक मुद्दे:

    • बुनियादी ढांचे की बाधाएं: बिजली, परिवहन और सिंचाई में अपर्याप्त बुनियादी ढांचा व्यावसायिक दक्षता में बाधा डालता है और निवेश को हतोत्साहित करता है।

    • कौशल संबंधी कमियाँ: शिक्षा प्रणाली, आधुनिक कार्यबल के लिए आवश्यक कौशल वाले पर्याप्त स्नातक मानव-संसाधनों को तैयार नहीं कर पा रही है।

    • कृषि संकट: निम्न कृषि जनित आय और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति ग्रामीण विकास में बाधा डालती है।

  • अन्य चुनौतियाँ:

    • असमानता: अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे समावेशी विकास बाधित हो रहा है।

    • लालफीताशाही एवं भ्रष्टाचार: नौकरशाही बाधाएं एवं भ्रष्टाचार, व्यावसायिक गतिविधि और निवेश में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

    • वैश्विक घटनाओं का प्रभाव: वैश्विक आर्थिक मंदी या व्यापार युद्ध जैसे बाहरी कारक भारत के निर्यातोन्मुखी उद्योगों को प्रभावित कर सकते हैं।

 

उच्च-मध्यम-आय स्तर प्राप्त करने के उपाय:

  • निवेश और बुनियादी ढाँचा: व्यवसाय करने में सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) में सुधार के लिए नियमों को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) जैसी बुनियादी ढांचा संबंधी परियोजनाओं में सार्वजनिक और निजी निवेश बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

  • मानव पूंजी विकास: स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार में निवेश के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्ता और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, शिक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधार करना आवश्यक है।

  • विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा: उत्पादन से सम्बद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) सफल योजनाओं का विस्तार करना और रणनीतिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करना घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित कर सकता है और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ा सकता है।

  • ग्रामीण और कृषि विकास: कृषि उत्पादकता में सुधार लाने, फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान (पोस्ट हार्वेस्ट लॉस) को कम करने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ किसानों को राष्ट्रीय और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करने के लिए कृषि सुधारों को लागू करना, समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

  • उद्यमिता और नवाचार: एक जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा दे सकता है।

  • राजकोषीय समेकन और स्थिरता: कर आधार (टैक्स बेस) को व्यापक बनाने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उत्पादक सरकारी खर्च और कर सुधारों को प्राथमिकता देकर राजकोषीय अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है।

  • डिजिटल अर्थव्यवस्था: डिजिटल बुनियादी ढांचे का विस्तार करना और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों को बढ़ाना डिजिटल विभाजन को पाटने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लाभों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

निष्कर्ष:

इस प्रकार, उच्च-मध्यम-आय की स्तर पर भारत की उन्नयन के लिए निरंतर सुधारों, प्रमुख क्षेत्रों में मूल्य श्रृंखला को आगे बढ़ाने और युवा और कुशल कार्यबल की क्षमता का दोहन करने के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की आवश्यकता है। मौजूदा चुनौतियों का समाधान करके और पहचाने गए अवसरों का लाभ उठाकर, भारत अपनी आर्थिक आकांक्षाओं को प्राप्त कर सकता है, जिससे समावेशी एवं संधारणीय विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium