Que. What does the following quotation mean to you? “Development is not about factories, dams and roads. Development is about people. The goal is material, cultural and spiritual fulfilment for the people. The human factor is of supreme value in development.” – Rajiv Gandhi
(GS-4, Ethics, 150 words, 10 marks)
प्रश्न : निम्नलिखित उद्धरण का आपके लिए क्या अर्थ है? “विकास का तात्पर्य कारखानों, बांधों और सड़कों से नहीं है, बल्कि विकास लोगों के बारे में होता है। इसका लक्ष्य लोगों के लिए भौतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पूर्ति करना है। विकास में ‘मानवीय कारक’ सर्वोच्च मूल्य रखता है।” - राजीव गांधी
(जीएस-4, नैतिकता, 150 शब्द, 10 अंक)
Approach:
- Introduce your answer by defining human development.
- In the body, break down the quote into sub-parts and answer each part separately.
- Conclude your answer appropriately.
Model Answer:
Human development refers to the process of expanding people’s choices, capabilities, and freedoms in order to enable them to live a life they value and cherish. However, development is often equated with building physical infrastructure such as dams, roads and factories. While infrastructure is unarguably important, it should not be the end in and of itself. This is what this quote by Rajiv Gandhi emphasises. The only end goal of development is to improve the lives of people, with everything else a means to that end.
Why development should not be about factories, dams and roads and should be about people?
- The concept of development emerged in the post-World War II era when European colonialism was on its way out and a number of independent countries emerged. In the early years, modernisation theory was the dominant framework in development discourse and it emphasised industrialisation, technology transfer, and Western-style institutions as pathways to progress.
- Notably, there was an exaggerated emphasis on infrastructure projects. Beyond the human benefits of such projects, they were also seen as symbols of modernity and progress. In India, the focus on infrastructure can be seen in Nehru’s efforts to build dams and other key infrastructure.
- While infrastructure development is undoubtedly necessary, it is not sufficient. This is what Rajiv Gandhi’s quote tries to convey. Development itself is not about the “factories, dams and roads”, it is about the people who are to be benefited from it. That always has to be the central consideration while thinking about development.
- Further, the unmindful development which resulted from the growth of industrialisation has led to a reduced focus on human beings. E.g., deteriorate working conditions for labourers, discrimination against women, and a stressful lifestyle are all consequences of not giving due emphasis to the human factor.
The goal of development should be material, cultural and spiritual fulfilment for the people:
- Material fulfilment means meeting basic needs and having prosperous lives. The modernisation theory focussed on material development in a limited sense.
- Cultural fulfilment refers to preserving and enriching cultural practices, traditions, and identities.
- Spiritual fulfilment encompasses the sense of purpose, values, and beliefs that provide individuals with a deeper meaning in life.
- Development based on infrastructure focuses on material fulfilment however cultural and spiritual fulfilment are left behind. Development which undermines people’s cultural and spiritual requirements might not actually be progress at all. Since the ultimate aim is to “benefit people”, development thinking needs to take into account the contextual specificities of any given situation and encourage people to themselves participate in determining what development looks like.
How the human factor is of supreme value in the development:
- Human development is a concept about thriving of the human life. It is an approach focusing on the people themselves and the opportunities they have.
- Human development aims to address income inequalities and gender inequalities, improve access to quality social services and help in achieving inclusive growth in society.
- Human development emphasises that development should not only be for the people but also for the people. This calls for focus and investment in education, healthcare, gender equality, social inclusion, etc.
Rajiv Gandhi, in line with his emphasis on the goal of human development, took measures such as the New Education Policy 1986 and Jawahar Navodaya Vidyalaya System. This quote is more relevant for contemporary India as it emphasizes human factor in the development process. India must prioritise investments in human development and job creation, particularly for its youth.
दृष्टिकोण:
- मानव-विकास को परिभाषित करते हुए अपने उत्तर का परिचय दें।
- मुख्य भाग में, उद्धरण को उप-भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग का अलग-अलग उत्तर दें।
- अपना उत्तर उपयुक्त रूप से समाप्त करें।
मॉडल उत्तर:
मानव-विकास लोगों की पसंद, क्षमताओं और स्वतंत्रताओं का विस्तार करने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है, जिससे वे एक ऐसा जीवन जी सकें जिसे वे महत्व देते हैं और संजोते हैं। हालाँकि, विकास को अक्सर बांधों, सड़कों और कारखानों, जैसे - भौतिक बुनियादी ढाँचे के निर्माण के बराबर माना जाता है। जबकि बुनियादी ढाँचा निर्विवाद रूप से महत्वपूर्ण है, यह अपने आप में अंत नहीं होना चाहिए। राजीव गांधी का यह उद्धरण इसी दृष्टिकोण पर जोर देता है कि - विकास का एकमात्र अंतिम लक्ष्य लोगों के जीवन में सुधार करना है, बाकी अन्य उस लक्ष्य को प्राप्त करने का एक साधन मात्र है।
विकास कारखानों, बांधों और सड़कों के बारे में क्यों नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों के बारे में क्यों होना चाहिए?
- ध्यातव्य है कि विकास की अवधारणा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के युग में उभरी, जब यूरोपीय उपनिवेशवाद समाप्त हो रहा था और कई स्वतंत्र देशों का उदय हुआ। प्रारंभिक वर्षों में, आधुनिकीकरण सिद्धांत विकास की चर्चा में प्रमुख ढांचा था और इसने औद्योगिकीकरण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, और पश्चिमी शैली के संस्थानों को प्रगति के मार्ग के रूप में बल दिया।
- विशेष रूप से, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर अत्यधिक जोर दिया गया था। ऐसी परियोजनाओं के मानवीय लाभों के अलावा, उन्हें आधुनिकता और प्रगति के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता था। भारत में, बुनियादी ढांचे पर ध्यान नेहरू के बांधों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रयासों में देखा जा सकता है।
- जबकि अवसंरचना का विकास निःसंदेह आवश्यक है, यह पर्याप्त नहीं है। यही राजीव गांधी का उद्धरण बताने की कोशिश करता है। विकास अपने आप में "कारखानों, बांधों और सड़कों" के बारे में नहीं है, यह उन लोगों के बारे में है जिन्हें इससे लाभान्वित होना है। विकास के बारे में सोचते समय हमेशा यही केंद्रीय विचार होना चाहिए।
- इसके अलावा, औद्योगीकरण के विकास के परिणामस्वरूप हुए अविवेकी विकास ने मानव पर कम ध्यान केंद्रित किया है। उदाहरण के लिए, मजदूरों के लिए काम करने की बिगड़ती स्थिति, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, और एक तनावपूर्ण जीवन शैली, ये सभी मानवीय कारक पर उचित ध्यान न देने के परिणाम हैं।
लोगों के लिए भौतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पूर्ति विकास का लक्ष्य होना चाहिए:
- भौतिक पूर्ति का अर्थ है - मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और समृद्ध जीवन प्राप्त करना। ध्यातव्य है कि आधुनिकीकरण सिद्धांत एक सीमित अर्थ में भौतिक विकास पर ही केंद्रित है।
- जबकि सांस्कृतिक पूर्ति का अर्थ है - सांस्कृतिक प्रथाओं, परंपराओं और पहचान को संरक्षित और समृद्ध करना।
- इसी प्रकार, आध्यात्मिक पूर्ति में उद्देश्य की भावना, मूल्य और विश्वास शामिल हैं, जो लोगों को जीवन में गहरा अर्थ प्रदान करते हैं।
- बुनियादी ढाँचे पर आधारित विकास भौतिक पूर्ति पर केंद्रित होता है, जिसमें सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति पीछे छूट जाती है। ऐसा विकास, जो लोगों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं को कम करता है, वास्तव में प्रगति नहीं हो सकता है। चूंकि विकास का अंतिम उद्देश्य "लोगों को लाभान्वित करना" है, इसलिए विकास की सोच को किसी भी स्थिति की प्रासंगिक विशिष्टताओं को ध्यान में रखना चाहिए और विकास कैसा दिखता है, यह निर्धारित करने में लोगों को स्वयं भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विकास में मानवीय-कारक का सर्वोच्च मूल्य कैसे रखता है:
- मानव-विकास मानव जीवन के फलने-फूलने के बारे में एक अवधारणा है। यह स्वयं लोगों और उनके पास मौजूद अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने वाला दृष्टिकोण है।
- मानव-विकास का उद्देश्य, आय असमानताओं और लैंगिक असमानताओं को दूर करना, गुणवत्तापूर्ण सामाजिक सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना और समाज में समावेशी विकास प्राप्त करने में सहायता करना है।
- मानव-विकास इस बात पर जोर देता है कि विकास केवल लोगों के लिए ही नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों के लिए भी होना चाहिए। यह शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, लैंगिक समानता, सामाजिक समावेश आदि पर ध्यान केंद्रित करने और निवेश करने का आह्वान करता है।
राजीव गांधी ने मानव-विकास के लक्ष्य पर अपने जोर के अनुरूप नई शिक्षा नीति 1986 और जवाहर नवोदय विद्यालय व्यवस्था जैसे उपाय किए। यह उद्धरण समकालीन भारत के लिए अधिक प्रासंगिक है, क्योंकि यह विकास प्रक्रिया में मानव कारक पर बल देता है। निष्कर्षत: भारत को, विशेष रूप से अपने युवाओं के लिए, मानव-विकास और रोजगार सृजन में निवेश संबंधी प्राथमिकता देनी चाहिए।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer