Que: Elections are fundamental components of a working democracy. Discuss the various electoral reforms in India since independence.
(GS 2; 10 Marks; 150 Words)
प्रश्न. चुनाव एक कार्यशील लोकतंत्र के मूलभूत घटक हैं। स्वतंत्रता के बाद से भारत में हुए विभिन्न चुनाव सुधारों पर चर्चा करें।
(जीएस 2; 10 अंक; 150 शब्द)
Approach:
Introduction: Introduce by writing about electoral reforms in India.
Body: Electoral reforms in India since independence.
Conclusion: Way Forward
Introduction:
Ever since the first general election was held in India in 1951-52, the country’s electoral system has evolved and matured as a result of several attempts towards electoral reforms, with one nation one election being the latest attempt.
Electoral Reforms since Independence:
Model Code of Conduct (MCC)
MCC is a set of guidelines by the Election Commission of India (ECI) that spells out how political parties and candidates must conduct themselves during the election campaign and polling.
MCC was first introduced during the 1960 Kerala Assembly elections when the government attempted to develop a code of conduct for the political parties.
MCC comes into force immediately when the election dates are declared and remains till the results are announced. MCC applies to all elections from the Lok Sabha and state Assemblies to local bodies.
Disclosure of candidates’ financial, educational, and criminal backgrounds.
Lowering the voting age from 21 to 18 by 61st Constitutional amendment in 1988.
Introduction of Electronic Voting Machine (EVM) and Voter Verifiable Paper Audit Trail (VVPAT).
T.N. Seshan’s reforms: Between 1990 and 1996, Seshan implemented many electoral reforms that changed the face of Indian elections.
Dispatching central police forces to polling stations to prevent ballot tampering.
Introduction of voter photo ID cards.
Enforcing spending limits.
He went after politicians who attempted to bribe or intimidate voters.
Seshan asserted the autonomy of the ECI in a way no commissioner had done before.
Conclusion:
Election Commission has identified four major problems that continue to affect India’s free and fair elections. These are the 4Ms, i.e. muscle power, money power, misinformation, and violations of the Model Code of Conduct. Electoral reforms are a continuous process and it shall be the endeavour of all the stakeholders including Government, ECI, Law commission, etc. to implement proposals on electoral reforms on which consensus emerges, from time to time.
दृष्टिकोण:
परिचय: भारत में चुनावी सुधारों के बारे में संक्षिप्त परिचय दें।
मुख्य भाग: स्वतंत्रता के बाद से भारत में चुनावी सुधार।
निष्कर्ष: आगे की राह।
परिचय:
भारत में 1951-52 में पहला आम चुनाव होने के बाद से, देश की चुनावी प्रणाली चुनावी सुधारों की दिशा में कई प्रयासों के परिणामस्वरूप विकसित और परिपक्व हुई है, जिसमें ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ नवीनतम प्रयास है।
स्वतंत्रता के बाद से चुनावी सुधार:
आदर्श आचार संहिता (एमसीसी)
एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा दिशानिर्देशों का एक सेट है, जो बताता है कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान कैसे आचरण करना चाहिए।
एमसीसी को पहली बार 1960 के केरल विधानसभा चुनावों के दौरान पेश किया गया था, जब सरकार ने राजनीतिक दलों के लिए आचार संहिता विकसित करने का प्रयास किया था।
एमसीसी चुनाव की तारीखों की घोषणा होने पर तुरंत लागू हो जाती है, जो परिणाम घोषित होने तक बनी रहती है। ध्यातव्य है कि एमसीसी लोकसभा और राज्य विधानसभाओं से लेकर स्थानीय निकायों तक सभी चुनावों पर लागू होती है।
उम्मीदवारों की वित्तीय, शैक्षिक और आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा।
1988 में 61वें संविधान संशोधन द्वारा मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करना।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की शुरुआत।
टी. एन. शेषन के सुधार: 1990 और 1996 के बीच, शेषन ने कई चुनावी सुधार लागू किए, जिसने भारतीय चुनावों की सूरत बदल दी।
मतपत्रों से छेड़छाड़ को रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल भेजना।
मतदाता फोटो पहचान पत्र की शुरुआत।
चुनावी व्यय सीमा लागू करना।
उन्होंने उन राजनेताओं पर कार्रवाई की, जिन्होंने मतदाताओं को रिश्वत देने या डराने का प्रयास किया।
शेषन ने ईसीआई की स्वायत्तता को उस तरह से लागू किया, जैसा पहले किसी भी आयुक्त ने नहीं किया था।
निष्कर्ष:
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चार प्रमुख समस्याओं की पहचान की है, जो भारत के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को प्रभावित करती रहती हैं। ये 4-एम हैं - मसल्स पॉवर (बाहुबल), मनी पॉवर (धन बल), मिस-इंफॉर्मेशन (गलत सूचना) और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (एमसीसी) का उल्लंघन। चुनाव सुधार एक सतत प्रक्रिया है और सरकार, भारतीय निर्वाचन आयोग, विधि आयोग आदि सहित सभी हितधारकों का यह प्रयास होगा कि समय-समय पर चुनाव सुधारों पर जिन प्रस्तावों पर आम सहमति बने, उन्हें क्रियान्वित किया जाए।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer