Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. Discuss the impact of rapid expansion and usage of Liquified Natural Gas (LNG) on climate change.

(GS-3, Environment, 150 words, 10 marks)

प्रश्न: जलवायु परिवर्तन पर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के तेजी से विस्तार और उपयोग के प्रभाव पर चर्चा करें।
(जीएस-3, पर्यावरण, 150 शब्द, 10 अंक)

Approach:

riefly introduce the answer by mentioning about LNG and providing a context for the question. In the body, elaborate on the impact of LNG on climate change. Finally, conclude the answer by talking about replacing LNG with renewable sources.

Model Answer:

LNG is a natural gas reduced to a liquid state through intense cooling to around -161 degrees Celsius. The war in Ukraine and potential fuel shortages in countries like Germany this winter have brought the issue of gas into the spotlight. However, ramping up fossil gas production and exporting it as LNG is a threat to the climate.

Impact of LNG on climate change:

  • LNG emits about as much greenhouse gas (GHG) as coal: Methane from fossil gas production may make LNG about as bad a greenhouse gas emitter as coal. Large volumes of methane can be released while fracking, the process of extracting gas from shale rock.
  • Methane is an immediate climate threat: Methane constitutes a substantial fraction, 9 to 14 per cent, of the total GHG emissions from exported LNG. Methane persists in the atmosphere for less time than carbon dioxide but traps much more heat. This makes LNG exports and the continued and potentially increased gas use a more immediate climate threat.
  • An energy-intensive process: The cooling, liquefying and transport processes, as well as the post-transport regasification procedures, require a lot of energy. For example, between 10-25% of the energy of the gas is lost during the liquefaction process.
  • Risk of high emission across the supply chain:  Methane loss across the supply chain can also contribute to LNG’s high emissions. The numerous stages required to take LNG from the wellhead to the market lead to a “very high imported emissions intensity” in comparison to piped gas.
  • LNG exports have high social costs: One way to quantify the economic damages from climate change is to calculate the social cost of carbon (SCC). The process of exporting this gas overseas is a substantial contributor to LNG’s social cost.
  • LNG projects violate indigenous rights: For example, Canadian fossil gas and LNG export infrastructure is being built in violation of Indigenous rights. Fracking operations cut people off from their lands, and pollute the water.

 

According to climate experts focusing on LNG for energy needs is a short-sighted measure. Promoting energy efficiency and renewable power is a sustainable solution for the longer term, which will have better cost, financial and environmental implications.

 

दृष्टिकोण:

  • LNG के बारे में उल्लेख करते हुए, प्रश्न के लिए एक संदर्भ प्रदान कर संक्षेप में उत्तर का परिचय लिखें।
  • मुख्य भाग में, जलवायु परिवर्तन पर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG)  के प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दें। निष्कर्ष में, LNG को नवीकरणीय स्रोतों से परिवर्तन की व्यावहार्यता की चर्चा करते हुए उत्तर की समाप्ति करें।

 

मॉडल उत्तर:

तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) एक प्राकृतिक गैस है जो लगभग -161 डिग्री सेल्सियस तक तीव्र शीतलन के माध्यम से तरल अवस्था में कम हो जाती है। यूक्रेन में युद्ध और जर्मनी जैसे देशों में संभावित ईंधन की कमी ने इस सर्दी में गैस के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, जीवाश्म गैस के उत्पादन में तेजी लाना और LNG के रूप में इसका निर्यात करना जलवायु के लिए खतरा है।

जलवायु परिवर्तन पर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का प्रभाव:

  • कोयले के लगभग सामान GHG उत्सर्जन: जीवाश्म गैस उत्पादन से मीथेन उत्सर्जन, LNG को कोयले के समान खराब ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जक बना सकता है। शेल चट्टानों से गैस निकालने की प्रक्रिया, फ्रैकिंग के दौरान मीथेन का बड़ी मात्रा में उत्सर्जन होता है।
  • मीथेन एक तात्कालिक जलवायु खतरा है: मीथेन निर्यात किए गए एलएनजी से कुल जीएचजी उत्सर्जन का 9 से 14 प्रतिशत का एक बड़ा हिस्सा रखता है। यद्यपि मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में कम समय के लिए वायुमंडल में बनी रहती है, लेकिन यह बहुत अधिक ऊष्मा को ट्रैप कर लेती है। यह LNG निर्यात और निरंतर और संभावित रूप से बढ़ी हुई गैस बनाता है, जो अधिक तत्कालिक जलवायु सम्बन्धी खतरे का कारण बनती है।
  • एक ऊर्जा-गहन प्रक्रिया: शीतलन, द्रवीकरण और परिवहन प्रक्रियाओं के साथ-साथ परिवहन पश्चात की पुन:गैसीकरण संबधी प्रक्रियाओं के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, द्रवीकरण प्रक्रिया के दौरान गैस की 10-25% ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
  • आपूर्ति श्रृंखला में उच्च उत्सर्जन का जोखिम: आपूर्ति श्रृंखला में मीथेन का नुकसान, LNG के उच्च उत्सर्जन में भी योगदान दे सकता है। LNG को कुएं से बाजार तक ले जाने के लिए कई चरणों की आवश्यकता होती है, जिससे पाइप्ड गैस की तुलना में "बहुत अधिक आयातित उत्सर्जन तीव्रता" उत्पन्न होती है।
  • LNG निर्यात का उच्च सामाजिक लागत: जलवायु परिवर्तन से होने वाले आर्थिक नुकसान की मात्रा निर्धारित करने का एक तरीका कार्बन की सामाजिक लागत (SCC) की गणना करना है। इस गैस को विदेशों में निर्यात करने की प्रक्रिया, LNG की सामाजिक लागत में काफी योगदान करती है।
  • LNG परियोजनाओं द्वारा स्वदेशी अधिकारों का उल्लंघन: उदाहरण के लिए, कनाडा के जीवाश्म गैस और LNG निर्यात सम्बन्धी बुनियादी ढांचे के निर्माण द्वारा, स्वदेशी अधिकारों के उल्लंघन में किया जा रहा है। फ्रैकिंग प्रक्रिया (शेल रॉक से गैस निकालने की प्रक्रिया), सामान्य लोगों को उनकी भूमि से दूर कर देती हैं, और पानी को प्रदूषित करते हैं।

 

निष्कर्षत: जलवायु विशेषज्ञों के अनुसार ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए LNG पर ध्यान केंद्रित करना, एक अदूरदर्शी उपाय है। वस्तुत: ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना दीर्घावधि के लिए अपेक्षानुरूप एक स्थायी समाधान है, जिसके बेहतर लागत, वित्तीय और पर्यावरणीय निहितार्थ होंगे।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the
top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium