Que: What are pyrocumulonimbus clouds? Discuss the formation and occurrence of pyrocumulonimbus clouds.
(GS 1, 10 Marks, 150 Words)
प्रश्न: पाइरो क्यूमुलोनिम्बस बादल क्या होते हैं? पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादलों के निर्माण और घटना पर चर्चा करें।
(जीएस 1, 10 अंक, 150 शब्द)
Approach:
Introduction:
Pyrocumulonimbus clouds are thunder clouds created by intense heat from the Earth’s surface. They are formed similarly to cumulonimbus clouds, but the intense heat that results in the vigorous updraft comes from fire, either large wildfires or volcanic eruptions.
Formation of pyrocumulonimbus clouds:
The intense heat from the fire/volcano warms the surrounding air which moves upward into the atmosphere.
As this hot and very buoyant air carrying water vapour, smoke and ash rises, it expands and cools down.
Once it is cool enough, water vapour condenses on ash, forming a grey or brown cloud.
At this stage, the cloud is known as a pyrocumulus cloud, also known as ‘fire cloud’.
If there is sufficient water vapour available and the upward movement of hot air intensifies, pyrocumulus clouds evolve into a pyrocumulonimbus cloud.
These clouds can reach heights of 50,000 feet and generate their own systems of thunderstorms.
Frequent occurrence of pyrocumulonimbus clouds:
Due to climate change these unusual but significant storms could occur more frequently due to hotter and drier conditions increasing the risk of wildfires.
With temperatures soaring across the world, wildfires are becoming more common and intense. This is spiking the occurrence of pyrocumulonimbus clouds.
Conclusion – Effect of pyrocumulonimbus clouds:
Although pyrocumulonimbus clouds can produce lighting, they do not generate much rain. As a result, they can spark new wildfires many kilometres away from the main blaze. These clouds can also trigger strong winds that can make the spread of the wildfire faster and unpredictable. They are also thought to be responsible for several aerosol pollutants.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादलों का संक्षिप्त परिचय दें।
मुख्य भाग: पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादलों का निर्माण और घटना के बारे में उल्लेख करें।
निष्कर्ष: पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादलों के प्रभाव बताते हुए उत्तर का समापन करें।
प्रस्तावना:
पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादल, पृथ्वी की सतह से निकलने वाली तीव्र ऊष्मा से बनने वाले तूफानी बादल होते हैं। इनका निर्माण, क्यूम्यलोनिम्बस (कपासी वर्षी) बादलों की तरह ही होता हैं, लेकिन अधिक तापमान के कारण वायु ऊपर की ओर उठती हैं, जिनका स्त्रोत आग होता है, जैसे कि बड़े जंगल की आग या ज्वालामुखी विस्फोट।
पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादलों का निर्माण:
जंगल की आग/ज्वालामुखी से निकलने वाली तीव्र ऊष्मा आसपास की वायु को गर्म कर देती है, जो वायुमंडल में ऊपर की ओर उठने लगती है।
जैसे ही यह गर्म और बहुत अधिक उछाल वाली वायु जलवाष्प, धुआं और राख लेकर ऊपर उठती है, तो इसका विस्तार होता है, जिससे यह ठंडी हो जाती है।
जब यह पर्याप्त ठंडी हो जाती है, तो जल वाष्प, राख पर संघनित होकर धूसर या भूरे रंग का बादल बनाता है।
इस अवस्था में बादल को पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादल, या 'अग्नि बादल' के नाम से भी जाना जाता है।
यदि पर्याप्त मात्रा में जलवाष्प उपलब्ध हो और गर्म वायु की ऊपर की ओर गति तीव्र हो जाती है, जिससे पाइरोक्यूम्यलस बादल, पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादल में विकसित हो जाते हैं।
ये बादल 50,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और अपने स्वयं के तूफान तंत्र उत्पन्न कर सकते हैं।
पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादलों की बार-बार उपस्थिति:
जलवायु परिवर्तन के कारण ये असामान्य लेकिन महत्वपूर्ण तूफान अधिक गर्म और शुष्क परिस्थितियों के कारण अधिक बार आ सकते हैं, जिससे जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
विश्व भर में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं आम और तीव्र होती जा रही हैं। इससे पाइरो क्यूम्यलोनिम्बसबादलों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
निष्कर्ष: पाइरो क्यूम्यलोनिम्बस बादलों का प्रभाव:
यद्यपि पाइरोक्यूमुलोनिम्बस बादल बिजली पैदा कर सकते हैं, लेकिन इनसे ज़्यादा बारिश नहीं होती है। नतीजतन, वे मुख्य आग से कई किलोमीटर दूर नई जंगल की आग को भड़का सकते हैं। इन बादलों से तेज़ हवाओं का जन्म होता हैं जो जंगल की आग को और अधिक तीव्रता से और अप्रत्याशित रूप से फैला सकती हैं। उन्हें कई एरोसोल प्रदूषकों के लिए भी ज़िम्मेदार माना जाता है।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer