Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. What do you understand by marine heat waves? Discuss the impact of marine heat waves on ocean ecosystems and human life.

(GS-3, Environment, 250 words, 15 marks)

प्रश्न : समुद्री ग्रीष्म लहरों (MHWs) से आप क्या समझते हैं? समुद्री पारिस्थितिक तंत्र और मानव जीवन पर समुद्री ग्रीष्म लहरों के प्रभाव पर चर्चा करें।

(जीएस-3, पर्यावरण, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by defining marine heat waves (MHWs).
  • In the body, mention the impact of MHWs on the ocean ecosystems and human life.
  • Finally, conclude your answer by suggesting a way forward.

 

Model Answer:

A marine heatwave (MHW) is an extreme weather event. It occurs when the surface temperature of a particular region of the sea rises to 3 or 4 degrees Celsius above the average temperature for at least five days. They can occur at different locations in the ocean, and their magnitude and frequency have increased over the last couple of decades, with harmful impacts on ecosystems, marine industries and human activities.

 

Impact of marine heat waves on ocean ecosystem:

  • Mass mortality events: Just like heatwaves on land worsen human health issues and can kill people, marine heatwaves affect the health of marine species. E.g.: MHWs along the Western Australia coast in 2010 and 2011 caused some “devastating” fish kills, i.e., the sudden and unexpected death of many fish or other aquatic animals over a short period and mainly within a particular area.
  • Destroys marine habitats: In some cases, heat stress destroys marine habitats. Fish, whales, and sea turtles are forced to migrate to cooler areas of the ocean. Although these animals naturally migrate to hunt for food and reproduce, marine heat waves force them to change their migration behaviour more drastically.
  • Destroys kelp forests: Kelp are large brown algae that live in cool, relatively shallow waters close to the shore. Kleps provides habitat and food for many marine animals. Marine heat waves in the past have destroyed kelp forests and fundamentally altered the ecosystem of the coast.
  • Exacerbates coral bleaching events: One particular ecosystem impacted by marine heatwaves is coral reefs. These heatwaves can cause coral bleaching, coral disease outbreaks, and/or algae blooms. Corals are very sensitive to the temperature of the water in which they live. When water gets too warm, they expel the algae known as zooxanthellae, living in their tissues, causing them to turn entirely white. E.g.: high ocean temperatures in the tropical Atlantic and Caribbean in 2005 led to a massive coral bleaching event.
  • Growth of invasive alien species: Invasive species can lead to the extinction of native plants and animals, destroy biodiversity, and permanently alter habitats. Marine heatwaves fuel the growth of invasive alien species, which can be destructive to marine food webs.  
  • Deoxygenation and acidification: Marine heat waves are not only a threat to marine ecosystems but often they occur alongside other stressors such as ocean acidification, deoxygenation, and overfishing. In such cases, MHWs not only further damage habitats but also increase the risk of deoxygenation and acidification.  

 

Impact of marine heat waves on human life:

  • Increase in extreme weather events: Higher Ocean temperatures, which are associated with MHWs, can make storms like hurricanes and tropical cyclones stronger. When storms travel across hot oceans, they gather more water vapour and heat. This results in more powerful winds, heavier rainfall and more flooding when storms reach the land, meaning heightened devastation for humans.
  • Economic impact: Marine heat waves can have a profound economic impact on coastal communities. MHWs can cause losses in fisheries and aquaculture by killing or reducing the productivity of economically important species. E.g.: In 2011 in Western Australia, the marine heatwave impacted the abalone fishery. MHWs have also impacted lobster and snow crab in the northwest Atlantic and scallops in Western Australia.
  • Impact on monsoon: The marine heat waves in the Indian Ocean are affecting the southwest monsoon, the main rain-bearing system over the Indian subcontinent. This can have a negative impact on agriculture and food security in the region.
  • Impact on regional tourism: Reduction in fisheries and aquaculture due to marine heat waves can ultimately influence markets, employment and food availability. This can also harm regional tourism.

 

The oceans are valuable as it provides vast economic benefits, from food to tourism to all the jobs related to those industries. By raising general awareness about MHWs phenomena, creating marine protected areas and improving scientific understanding of their physical properties and ecological impacts, we can better predict future conditions and protect vulnerable marine habitats and resources.

 

दृष्टिकोण:

  • समुद्री ग्रीष्म लहरों (MHWs) को परिभाषित करके अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में, समुद्री पारिस्थितिक तंत्र और मानव जीवन पर MHW के प्रभाव का उल्लेख करें।
  • अंततः आगे का रास्ता सुझाकर अपना उत्तर समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

समुद्री ग्रीष्म लहरें (MHWs) एक चरम मौसमी घटना है। यह तब होता है, जब समुद्र के किसी विशेष क्षेत्र की सतह का तापमान कम से कम पांच दिनों के लिए औसत तापमान से 3 या 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बढ़ जाता है। वे समुद्र में विभिन्न स्थानों पर चल सकते हैं, और पिछले कुछ दशकों में उनकी भयावहता और आवृत्ति में वृद्धि हुई है, जिसका पारिस्थितिक तंत्र, समुद्री उद्योगों और मानव गतिविधियों पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है।

 

समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर समुद्री ग्रीष्म लहरों का प्रभाव:

  • बड़े पैमाने पर मृत्यु दर की घटनाएँ: जिस तरह भूमि पर ग्रीष्म लहरें (हीट वेव) मानव स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को खराब करती हैं और लोगों की जान ले सकती हैं, उसी तरह समुद्री ग्रीष्म लहरें (हीट वेव) समुद्री प्रजातियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। उदाहरण के लिए: 2010 और 2011 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया तट पर समुद्री ग्रीष्म लहरों के कारण कुछ "विनाशकारी" मछलियाँ मर गईं, अर्थात - एक छोटी अवधि में और मुख्य रूप से एक विशेष क्षेत्र में कई मछलियों या अन्य जलीय जानवरों की अचानक और अप्रत्याशित मौत होना।
  • समुद्री आवासों को नष्ट कर देता है: कुछ मामलों में, ग्रीष्म तनाव समुद्री आवासों को नष्ट कर देता है। मछलियाँ, व्हेल और समुद्री कछुए समुद्र के ठंडे इलाकों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यद्यपि ये जीव स्वाभाविक रूप से भी भोजन की तलाश और प्रजनन के लिए पलायन करते हैं, लेकिन समुद्री ग्रीष्म लहरें (हीट वेव) उन्हें अपने प्रवासन को और अधिक बदलने के लिए मजबूर करती हैं।
  • समुद्री घास के जंगलों को नष्ट कर देता है: समुद्री घास बड़े भूरे शैवाल हैं, जो तट के करीब ठंडे, अपेक्षाकृत उथले पानी में रहते हैं। समुद्री घास के जंगलों (केल्प वन), अनेक समुद्री जानवरों को आवास और भोजन उपलब्ध कराते हैं। अतीत में समुद्री ग्रीष्म लहरों ने समुद्री घास के जंगलों (केल्प वनों) को नष्ट कर दिया है और तट के पारिस्थितिकी तंत्र को मौलिक रूप से बदल दिया है।
  • प्रवाल विरंजन की घटनाओं को बढ़ाता है: समुद्री ग्रीष्म लहरों से प्रभावित एक विशेष पारिस्थितिकी तंत्र प्रवाल भित्तियाँ है। ये ग्रीष्म लहरें प्रवाल विरंजन, प्रवाल संबंधी रोग प्रसार और/या शैवाल प्रस्फुटन का कारण बन सकती हैं। प्रवाल उस पानी के तापमान के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं, जिसमें वे रहते हैं। जब पानी बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो वे अपने ऊतकों में रहने वाले ज़ोक्सांथेला नामक शैवाल को बाहर निकाल देते हैं, जिससे वे पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। उदाहरण के लिए: 2005 में उष्णकटिबंधीय अटलांटिक और कैरेबियन में उच्च समुद्री तापमान के कारण बड़े पैमाने पर प्रवाल विरंजन की घटना हुई।
  • आक्रामक विदेशी प्रजातियों की वृद्धि: आक्रामक प्रजातियाँ, देशी पौधों और जानवरों के विलुप्त होने, जैव विविधता को नष्ट करने और स्थायी रूप से निवास स्थान को बदलने का कारण बन सकती हैं। समुद्री ग्रीष्म लहरें आक्रामक विदेशी प्रजातियों के विकास को बढ़ावा देती हैं, जो समुद्री खाद्य जाल के लिए विनाशकारी हो सकती हैं।
  • डीऑक्सीजनेशन और अम्लीकरण: समुद्री ग्रीष्म लहरें (हीट वेव) न केवल समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के लिए खतरा हैं, बल्कि प्राय: वे समुद्र के अम्लीकरण, डीऑक्सीजनेशन और अत्यधिक मछली पकड़ने, जैसे अन्य तनाव संबंधी कारकों के साथ भी उत्पन्न होती हैं। ऐसे मामलों में, समुद्री ग्रीष्म लहरें न केवल आवासों को और अधिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि डीऑक्सीजनेशन और अम्लीकरण के जोखिम को भी बढ़ाते हैं।

 

समुद्री ग्रीष्म लहरों का मानव जीवन पर प्रभाव:

  • चरम मौसम की घटनाओं में वृद्धि: उच्च महासागर तापमान, जो समुद्री ग्रीष्म लहरों से जुड़ा हुआ है, तूफान और उष्णकटिबंधीय चक्रवात, जैसे तूफानों को मजबूत बना सकता है। जब तूफान गर्म महासागरों में यात्रा करते हैं, तो वे अधिक जलवाष्प और गर्मी एकत्र करते हैं। इसके परिणामस्वरूप अधिक शक्तिशाली हवाएं, भारी वर्षा और अधिक बाढ़ आती है जब तूफान जमीन पर पहुंचते हैं, जिसका अर्थ है मनुष्यों के लिए भारी तबाही।
  • आर्थिक प्रभाव: समुद्री ग्रीष्म लहरें (MHWs) तटीय समुदायों पर गहरा आर्थिक प्रभाव डाल सकती हैं। ये आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजातियों की उत्पादकता को मारकर या कम करके मत्स्य पालन और जलीय कृषि में नुकसान का कारण बन सकता है। उदाहरण: 2011 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में, समुद्री ग्रीष्म लहरों ने अबालोन मत्स्य पालन को प्रभावित किया। इसके अलावा, इन लहरों ने उत्तर पश्चिम अटलांटिक में लॉबस्टर और स्नो केकड़े तथा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्कैलप्स (सीपदार मछली) को भी प्रभावित किया है।
  • मानसून पर प्रभाव: हिंद महासागर में समुद्री ग्रीष्म लहरें दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित कर रही हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप में मुख्य वर्षा प्रदान करने वाली प्रणाली है। इससे क्षेत्र में कृषि और खाद्य सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
  • क्षेत्रीय पर्यटन पर प्रभाव: समुद्री ग्रीष्म लहरों के कारण मत्स्य पालन और जलीय कृषि में कमी अंततः बाजारों, रोज़गार और भोजन की उपलब्धता को प्रभावित कर सकती है। इससे क्षेत्रीय पर्यटन को भी नुकसान पहुंच सकता है।

 

निष्कर्षत: महासागरीय क्षेत्र व्यापक रूप से मूल्यवान हैं, क्योंकि यह भोजन से लेकर पर्यटन और उन उद्योगों से संबंधित सभी नौकरियों तक, विशाल आर्थिक लाभ प्रदान करते हैं। समुद्री ग्रीष्म लहरों की घटनाओं के बारे में सामान्य जागरूकता बढ़ाकर, समुद्री संरक्षित क्षेत्र बनाकर और उनके भौतिक गुणों और पारिस्थितिक प्रभावों की वैज्ञानिक समझ में सुधार करके, हम भविष्य की स्थितियों की बेहतर भविष्यवाणी कर सकते हैं और कमजोर समुद्री आवासों और संसाधनों की रक्षा कर सकते हैं।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium