Que. Discuss the challenges faced by the country in the adoption of clean technologies and green energy transition. Suggest measures that should be adopted to address these challenges.
(GS-3, Environment, 250 words, 15 marks)
प्रश्न : स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाने और हरित ऊर्जा परिवर्तन में देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करें। उन उपायों का सुझाव दें जिन्हें इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनाया जाना चाहिए।
(जीएस-3, पर्यावरण, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach:
- Introduce your answer by elaborating on clean technologies and their significance.
- In the body, mention the challenges faced by the country in its adoption of clean technologies and green energy transition. Also, suggest measures required to address these challenges.
- Conclude your answer accordingly.
Model Answer:
Clean technologies play a crucial role in facilitating the transition towards environmental sustainability. They refer to a range of solutions focused on environmental protection or regulatory compliance, such as wastewater treatment systems and renewable energy technologies, such as solar panels and wind turbines. India's announcement to reach net zero emissions by 2070 and to meet fifty per cent of its electricity requirements from renewable energy sources by 2030 requires a rapid transition from a fossil fuel-based economy to a green economy by adoption of clean technologies.
However, the adoption of clean technologies and green energy transition faces many challenges in the country, such as:
- Funding challenges: One of the biggest challenges in clean technologies adoption is the high initial cost of installation. E.g.: A hike in GST rates and import duty on solar components increases the costs of projects. Further, the shortage of green finance and the high risk associated with green investments exacerbate the problem.
- Planning and implementation challenges: Proper system planning and integration is another important aspect. Due to the decentralised nature of renewable energy projects, the capacity and type of project are to be decided where availability of the energy source can be ensured. However, most renewable energy systems are weather-dependent, thus, factors like the number of sunny days, wind conditions, monsoon, tide level, supply of biomass, etc. play an important role in the feasibility of the system.
- Dependence on conventional fuel: According to the India Energy Outlook 2021 over 80% of India's energy needs are met by three fuels: coal, oil and solid biomass. Further, despite recent success in expanding coverage of LPG in rural areas, 660 million Indians have not fully switched to modern, clean cooking fuels or technologies.
- Energy storage: One of the major problems with renewable energy generation is that supplies are far more variable than other means of energy generation. Fluctuations in sunlight levels and wind mean that supplies are less consistent than those derived from fossil fuel plants. A successful transition to clean energy requires the building of storage infrastructure to even out discrepancies in the energy supply.
- Infrastructure challenges: The present infrastructure is mainly built for fossil fuel plants and nuclear plants. This creates infrastructural challenges in the adoption of clean technologies. E.g.: the adoption of electric vehicles on a large scale requires the building of charging infrastructure throughout the country.
Measures that should be adopted to address the above-mentioned challenges and ensure adoption of clean technologies include:
- Leveraging already existing government programmes: E.g.: the Pradhan Mantri MUDRA Yojana that extends collateral-free loans for microenterprises can be used to enable the adoption of clean technology solutions. Similarly, the Pradhan Mantri Formalisation of Microfood Processing Enterprises (PM-FME) scheme that supports the adoption of technology among Micro food enterprises can be used to unlock support for solutions such as a solar dryer, an energy-efficient multipurpose food processor or a solar grain mill.
- Ensuring availability of finance: There is a need for scaling up the availability of finance for the development of clean technologies. The focus should be on reallocating capital and creating new financing structures.
- Collaboration among stakeholders: There is a need for building multi-actor partnerships between technology innovators, manufacturers, distributors and service providers, financiers, and market-linkage players to enable an overall ecosystem.
- Green recovery of the electricity sector: The challenges that must be overcome for a green recovery of the electricity sector are short-term liquidity and medium- to long-term structural reforms. This requires reducing per unit cost of renewable energy, increasing R&D in clean technologies and scaling the implementation of distribution automation systems (DAS), smart meters and energy storage.
- Creating a holistic ecosystem: There is a need for creating a holistic ecosystem where distributors work with manufacturers to enable technology access at the last mile, service providers ensure after-sales services and market-linkage players enable the connection to the market to create a thriving ecosystem for clean technologies.
- Integrating clean technologies with a circular economy: Focus should be on enabling a circular economy in clean technology and other industries through policies, economic incentives, and educational practices. This can ensure enormous social, economic and environmental benefits by reestablishing local manufacturing hubs, fostering economic growth and creating jobs.
India’s progress in renewable energy production, coupled with its potential in sustainable energy storage and growing battery recycling & reuse industry, positions it to facilitate the world toward a Net Zero CO2 future. Further, by focusing on clean technologies India can ensure greater opportunities for livelihood and jobs making green future inclusive.
दृष्टिकोण:
- स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
- मुख्य भाग में स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और हरित ऊर्जा परिवर्तन को अपनाने में देश के सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करें। साथ ही, इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक उपाय भी सुझाएँ।
- तदनुसार अपना उत्तर समाप्त करें।
मॉडल उत्तर:
पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में परिवर्तन को सुविधाजनक बनाने में स्वच्छ प्रौद्योगिकियाँ (क्लीनटेक) महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे पर्यावरण संरक्षण या विनियामक अनुपालन पर केंद्रित समाधानों की एक श्रृंखला का उल्लेख करते हैं, जैसे अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियां, जैसे सौर पैनल और पवन टरबाइन। वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य (नेट जीरो) उत्सर्जन तक पहुंचने और वर्ष 2030 तक अपनी विद्युत आवश्यकताओं का 50% नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करने की भारत की घोषणा के लिए स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाकर जीवाश्म ईंधन आधारित अर्थव्यवस्था से हरित अर्थव्यवस्था (ग्रीन इकोनॉमी) में तेजी से परिवर्तन किए जाने की आवश्यकता है।
हालाँकि, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाने और हरित ऊर्जा संक्रमण को देश में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे:
- वित्त पोषण चुनौतियां: स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाने में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक स्थापना की उच्च प्रारंभिक लागत है। उदाहरण के लिए: जीएसटी दरों में बढ़ोतरी और सौर घटकों पर आयात शुल्क से परियोजनाओं की लागत बढ़ जाती है। इसके अलावा, हरित वित्त (ग्रीन फाइनेंस) की कमी और हरित निवेश (ग्रीन इन्वेस्टमेंट) से जुड़ा उच्च जोखिम समस्या को और बढ़ा देता है।
- योजना और कार्यान्वयन चुनौतियाँ: उचित प्रणाली नियोजन और एकीकरण एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू है। नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की विकेन्द्रीकृत प्रकृति के कारण, परियोजना की क्षमता और प्रकार का निर्णय किया जाना है, जहाँ ऊर्जा स्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। हालाँकि, अधिकांश नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियाँ मौसम पर निर्भर हैं, इसलिए, धूप वाले दिनों की संख्या, हवा की स्थिति, मानसून, ज्वार का स्तर, बायोमास की आपूर्ति जैसे अनन्य कारक, इस प्रणाली की व्यवहार्यता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता: इंडिया एनर्जी आउटलुक-2021 के अनुसार भारत की 80% से अधिक ऊर्जा ज़रूरतें तीन ईंधन से पूरी होती हैं: कोयला, तेल और ठोस बायोमास। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी के कवरेज के विस्तार में हालिया सफलता के बावजूद, 660 मिलियन भारतीयों ने आधुनिक, स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन या प्रौद्योगिकियों पर पूरी तरह से स्विच नहीं किया है।
- ऊर्जा भंडारण: नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के साथ प्रमुख समस्याओं में से एक यह है कि ऊर्जा उत्पादन के अन्य साधनों की तुलना में आपूर्ति कहीं अधिक परिवर्तनशील है। सूरज की रोशनी के स्तर और हवा में उतार-चढ़ाव का मतलब है कि जीवाश्म ईंधन संयंत्रों से प्राप्त आपूर्ति की तुलना में आपूर्ति कम सुसंगत है। स्वच्छ ऊर्जा की ओर एक सफल परिवर्तन के लिए ऊर्जा आपूर्ति में विसंगतियों को दूर करने के लिए भंडारण बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता होती है।
- बुनियादी ढाँचे की चुनौतियाँ: वर्तमान बुनियादी ढाँचा, मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन संयंत्रों और परमाणु संयंत्रों के लिए बनाया गया है। इससे स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाने में बुनियादी ढांचागत चुनौतियां पैदा होती हैं। उदाहरण के लिए - बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए पूरे देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता है।
उपर्युक्त चुनौतियों का समाधान करने और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाना सुनिश्चित करने के लिए जिन उपायों को अपनाया जाना चाहिए उनमें शामिल हैं:
- पहले से मौजूद सरकारी कार्यक्रमों का लाभ उठाना: जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जो सूक्ष्म उद्यमों के लिए संपार्श्विक-मुक्त ऋण प्रदान करती है, का उपयोग स्वच्छ प्रौद्योगिकी समाधानों को अपनाने में सक्षम बनाने के लिए किया जा सकता है। इसी तरह, सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के बीच प्रौद्योगिकी को अपनाने का समर्थन करने वाली प्रधानमंत्री माइक्रोफूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (पीएम-एफएमई) योजना का उपयोग सोलर ड्रायर, ऊर्जा-कुशल बहुउद्देशीय खाद्य प्रोसेसर या सौर अनाज मिल जैसे समाधानों के लिए समर्थन के लिए किया जा सकता है।
- वित्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना: स्वच्छ प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए वित्त की उपलब्धता को बढ़ाने की आवश्यकता है। पूंजी को पुनः आवंटित करने और नई वित्तपोषण संरचनाएं बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
- हितधारकों के बीच सहयोग: समग्र पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम करने के लिए प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनकर्ताओं (इनोवेटिव), निर्माताओं, वितरकों और सेवा प्रदाताओं, फाइनेंसरों और बाजार-लिंकेज खिलाड़ियों के बीच बहु-सक्रिय साझेदारी (मल्टी-एक्टर पार्टनरशिप) बनाने की आवश्यकता है।
- बिजली क्षेत्र की ग्रीन रिकवरी: बिजली क्षेत्र की हरित पुनर्प्राप्ति (ग्रीन रिकवरी) के लिए जिन चुनौतियों को दूर किया जाना चाहिए, वे अल्पकालिक तरलता और मध्यम से दीर्घकालिक संरचनात्मक सुधार हैं। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा की प्रति यूनिट लागत को कम करने, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ाने और वितरण स्वचालन प्रणाली (DAS), स्मार्ट मीटर और ऊर्जा भंडारण के कार्यान्वयन को बढ़ाने की आवश्यकता है।
- समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण: एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता है, जहां वितरक अंतिम छोर तक प्रौद्योगिकी पहुंच को सक्षम करने के लिए निर्माताओं के साथ काम करते हैं, सेवा प्रदाता बिक्री के बाद की सेवाओं को सुनिश्चित करते हैं और बाजार-लिंकेज खिलाड़ी स्वच्छ प्रौद्योगिकियों के लिए एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए बाजार से कनेक्शन को सक्षम करते हैं।
- स्वच्छ प्रौद्योगिकियों का एक चक्रीय अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण: नीतियों, आर्थिक प्रोत्साहनों और शैक्षिक प्रथाओं के माध्यम से स्वच्छ प्रौद्योगिकी और अन्य उद्योगों में एक चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) को सक्षम करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। यह स्थानीय विनिर्माण केंद्रों को फिर से स्थापित करके, आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर और नौकरियां पैदा करके भारी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ सुनिश्चित कर सकता है।
निष्कर्षत: नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में भारत की प्रगति, टिकाऊ ऊर्जा भंडारण और बढ़ती बैटरी पुनर्चक्रण एवं पुन:उपयोग उद्योग (रीसाइक्लिंग & रीयूज इंडस्ट्री) में इसकी क्षमता के साथ मिलकर, इसे दुनिया को नेट ज़ीरो कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन के भविष्य की ओर ले जाने की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करके भारत, अपने हरित भविष्य (ग्रीन फ्यूचर) को समावेशी बनाकर आजीविका और नौकरियों के लिए अधिक अवसर सुनिश्चित कर सकता है।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer