Most Affordable IAS Coaching in India  

Que: In the backdrop of increased Chinese engagement in the Arctic region, discuss how changes in the Arctic region can affect India and how can India safeguard its stakes in the Arctic. 
(GS 2, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न: आर्कटिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता की पृष्ठभूमि में, चर्चा कीजिए कि आर्कटिक क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन भारत को किस प्रकार प्रभावित कर सकते हैं तथा भारत आर्कटिक में अपनी स्थिति को किस प्रकार सुरक्षित रख सकता है। 
(जीएस 2, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Introduce by writing about Chinese influence in the Arctic region.

  • Body: Impact on India. Safeguarding India’s stakes in the region.

  • Conclusion: Way forward for India.

 

Introduction:

China is growing its influence in the Arctic, particularly through investments and access to the Northern Sea Route. It is rapidly building infrastructure in the Arctic and is engaging more with Russia which has an extensive Arctic territory.

 

Strategic Implications for India:

  • Russia’s financial straits have led to its expanded alliance with China. If China becomes Russia’s only option, it will recreate an Africa-like dependency. In such a scenario, India’s voice becomes essential for balancing of power.

 

Changes in the Arctic region could profoundly impact India’s climate and economic stability:

  • Changes in the Arctic can destabilise the Indian summer monsoon, leading to extreme weather events that threaten food security in India. 

  • Melting ice increases solar radiation absorption in the Arctic Ocean, raising water temperatures. In winter, this warmer water alters circulation patterns, weakening westerlies and contributing to extreme monsoon rains in the Himalayan foothills.

  • The monsoons, supplying over 70% of India’s annual precipitation, directly impact agriculture — which employs over half the population and contributes a fifth of the GDP.

 

Safeguarding India’s stake in the Arctic:

  • India must assert its stance on the Arctic more firmly, leveraging its scientific research and strategic interests to advocate for the protection of this vital region.

  • India needs to accelerate its efforts to quantify the impact of Arctic changes on its climate and economy.

  • Increased investment in scientific research and diplomatic initiatives to highlight the importance of the Arctic.

  • India should leverage its position in international forums to advocate for the protection of the Arctic and promote sustainable development.

  • India must articulate a clear stance on Arctic exploitation, advocating fast climate action while balancing strategic partnerships between the US, Russia, and China.

 

Conclusion:

Protecting Arctic region, is crucial for preserving monsoon stability, reducing risks to India’s long-term interests, and supporting its economic ambitions. A balanced and principled approach can counter China’s ambitions, ensuring that the Arctic remains a region of peace and cooperation.

 

दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: आर्कटिक क्षेत्र में चीनी प्रभाव के बारे में बताते हुए परिचय दें।

  • मुख्य भाग: भारत पर इसके प्रभाव को संबोधित करते हुए, इस क्षेत्र में भारत के हितों की संरक्षा का उल्लेख करें।

  • निष्कर्ष: भारत के अनुसांदर्भिक आगे की राह बताते हुए उत्तर का समापन करें।

 

प्रस्तावना:

चीन आर्कटिक में, विशेष तौर पर निवेश और उत्तरी समुद्री मार्ग तक पहुँच के माध्यम से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। वह आर्कटिक में तेज़ी से बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर रहा है और रूस के साथ ज़्यादा जुड़ रहा है, जिसका आर्कटिक क्षेत्र बहुत बड़ा है।

 

भारत के लिए रणनीतिक निहितार्थ:

  • रूस की आर्थिक तंगी के कारण चीन के साथ उसका गठबंधन और भी विस्तारित हो गया है। अगर चीन रूस का एकमात्र विकल्प बन जाता है, तो यह अफ्रीका जैसी निर्भरता को फिर से बनाएगा। ऐसी स्थिति में, शक्ति संतुलन के लिए भारत की आवाज़ ज़रूरी हो जाती है।

 

आर्कटिक क्षेत्र के परिवर्तन का भारत की जलवायु और आर्थिक स्थिरता पर प्रभाव:

  • आर्कटिक में होने वाले बदलाव भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून को अस्थिर कर सकते हैं, जिससे चरम मौसम की घटनाएँ बढ़ सकती हैं, जो भारत में खाद्य सुरक्षा को ख़तरे में डाल सकती हैं।

  • बर्फ़ पिघलने से आर्कटिक महासागर में सौर विकिरण अवशोषण बढ़ जाता है, जिससे पानी का तापमान बढ़ जाता है। सर्दियों में, यह गर्म पानी परिसंचरण पैटर्न को बदल देता है, जिससे पश्चिमी हवाएँ कमज़ोर हो जाती हैं और हिमालय की तलहटी में अत्यधिक मानसूनी बारिश होती है।

  • भारत की वार्षिक वर्षा का 70% से अधिक हिस्सा मानसून से आता है, जो सीधे तौर पर कृषि को प्रभावित करता है - जो कि आधी से अधिक आबादी को रोजगार प्रदान करता है और सकल घरेलू उत्पाद का पांचवा हिस्से का योगदान देता है।

 

आर्कटिक में भारत की हिस्सेदारी का संरक्षण:

  • भारत को आर्कटिक पर अपना रुख और अधिक दृढ़ता से रखना चाहिए, इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा का समर्थन करने के लिए अपने वैज्ञानिक अनुसंधान और रणनीतिक हितों का लाभ उठाना चाहिए।

  • भारत को अपनी जलवायु और अर्थव्यवस्था पर आर्कटिक परिवर्तनों के प्रभाव को मापने के अपने प्रयासों में तेज़ी लाने की ज़रूरत है।

  • आर्कटिक के महत्व को उजागर करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और कूटनीतिक पहलों में निवेश बढ़ाना चाहिए।

  • भारत को आर्कटिक की सुरक्षा की वकालत करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी स्थिति का लाभ उठाना चाहिए।

  • भारत को आर्कटिक के दोहन पर एक स्पष्ट रुख़ अपनाना चाहिए, अमेरिका, रूस और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को संतुलित करते हुए तेज़ जलवायु कार्रवाई की वकालत करनी चाहिए।

 

निष्कर्ष:

आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा, मानसून की स्थिरता को बनाए रखने, भारत के दीर्घकालिक हितों के लिए जोखिम को कम करने और इसकी आर्थिक महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण है। एक संतुलित और सैद्धांतिक दृष्टिकोण चीन की महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला कर सकता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आर्कटिक शांति और सहयोग का क्षेत्र बना रहे।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium