Ques. Discuss each adjective attached to the word ‘Republic’ in the preamble. Are they defendable in the present circumstances?
(GS-2, Indian Polity, 150 words, 10 marks)
प्रश्न: प्रस्तावना में 'गणतंत्र' शब्द से जुड़े प्रत्येक विशेषण पर चर्चा करें। क्या वे वर्तमान परिस्थितियों में प्रतिरक्षण योग्य हैं?
(GS-2, भारतीय राजव्यवस्था, 150 शब्द, 10 अंक)
Approach: Briefly introduce your answer by explaining the meaning of the word republic and its varied interpretations. In the body elaborate on the adjectives attached to the word republic and explain if they are defendable by giving certain examples. Finally, conclude your answer by mentioning how these adjectives reflect the ethos of the constitution.
The preamble to the Constitution declares that India is a ‘Republic’. It indicates that India has an elected head called the president who is elected indirectly for five years. A republic also means two more things. Vesting of political sovereignty in the people and the absence of any privileged class and hence all public offices being opened to every citizen.
The adjectives attached to the word republic and their defendability in present circumstances:
- Sovereign: The word ‘sovereign’ implies that India is neither a dependency nor a dominion of any other nation, but an independent state. There is no authority above it, and it is free to conduct its own affairs (both internal and external).
- After the evolution of a multipolar world and various international organisations; such as the IMF, world bank, WTO and UN; sovereignty remains an issue.
- Globalisation has further increased interconnectedness and has placed limitations on decision-making. For example, the fight against global issues such as terrorism, COVID-19 etc requires consensus among various Nation-States.
- Socialist: The term ‘Socialist’ was added in the Preamble by the 42nd Amendment, 1976 which means the achievement of socialist ends through democratic means. It is a ‘Democratic Socialism’ that holds faith in a mixed economy where private and public sectors co-exist.
- Even though LPG reforms (Liberalisation, Privatisation and Globalisation) have opened up the Indian economy the welfare state model of development has not been completely abandoned.
- Government ensures the protection of marginalised sections through various schemes and safeguards. For example, the National food security act 2013, PM Garib Kalyan Yojana, MNREGA etc.
- Secular: The term ‘Secular’ was incorporated in the Preamble by the 42nd Constitutional Amendment, 1976 which means that all the religions in India get equal respect, protection and support from the state. Articles 25 to 28 of the constitution provided for secularism.
- Secularism remains the cornerstone of Indian democracy. In S.R Bommai’s case, Secularism was recognised as the basic structure of the constitution.
- Democratic: A democratic polity, as stipulated in the Preamble, is based on the doctrine of popular sovereignty, that is, possession of supreme power by the people.
- India has adopted parliamentary democracy based on rule of law, regular elections, universal adult franchise (Article 326), independence of the judiciary, absence of discrimination etc.
- Dr Ambedkar said that political democracy cannot last until there lies at the base of it social democracy. India needs to address issues arising from an unequal distribution of wealth, growing polarisation in society and freedom of speech and expression.
Therefore, the preamble embodies the basic philosophy and fundamental values on which the constitution is based. The adjectives attached to the word republic are not only defendable but also reflect the ethos and spirit and morality of the Indian constitution.
दृष्टिकोण:
- गणतंत्र शब्द का अर्थ और इसकी विविध व्याख्याओं की व्याख्या करते हुए संक्षेप में अपने उत्तर का परिचय दें।
- मुख्य भाग में, गणतंत्र शब्द से जुड़े विशेषणों का विस्तार से वर्णन करें और कुछ उदाहरण देकर स्पष्ट करें कि क्या वे संरक्षण योग्य हैं।
- अंत में, यह उल्लेख करते हुए अपने उत्तर को समाप्त करें कि ये विशेषण किस प्रकार संविधान की प्रकृति को दर्शाता हैं।
मॉडल उत्तर:
संविधान की प्रस्तावना में यह घोषणा की गई है कि भारत एक 'गणतंत्र' है। यह तात्पर्य है कि भारत में एक निर्वाचित प्रमुख है, जिसे राष्ट्रपति कहा जाता है, जो पांच वर्ष के लिए अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है। गणतंत्र का तात्पर्य दो एनी सन्दर्भों में निकाला जाता है- लोगों में राजनीतिक संप्रभुता का निहित होना और किसी विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग की अनुपस्थिति। इसी परिप्रेच्छ में, सभी सार्वजनिक कार्यालयों को प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ बनाया जा रहा है।
गणतंत्र शब्द से संबंधित अनन्य विशेषण और उनकी वर्तमान परिस्थितियों में प्रतिरक्षणीयता:
- सम्प्रभु: 'संप्रभु' शब्द का तात्पर्य है कि भारत न तो किसी अन्य राष्ट्र का आश्रित है और न ही एक प्रभुत्व, बल्कि एक स्वतंत्र राज्य है। इसके ऊपर कोई अधिकार नहीं है, और यह अपने स्वयं के मामलों (आंतरिक और बाहरी दोनों) का संचालन करने के लिए स्वतंत्र है।
- एक बहुध्रुवीय दुनिया और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विकास के बाद; जैसे आईएमएफ, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन और संयुक्त राष्ट्र; संप्रभुता एक मुद्दा बना हुआ है।
- वैश्वीकरण ने अंतर्संबद्धता को और बढ़ा दिया है और निर्णय लेने की सीमाएँ निर्धारित कर दी हैं। उदाहरण के लिए, वैश्विक मुद्दों जैसे आतंकवाद, कोविड-19 आदि के खिलाफ लड़ाई के लिए विभिन्न राष्ट्र-राज्यों के बीच आम सहमति की आवश्यकता है।
- समाजवादी: प्रस्तावना में 'समाजवादी' शब्द को 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा जोड़ा गया था, जिसका अर्थ है कि समाजवादी की उपलब्धि लोकतांत्रिक तरीकों से होती है। यह एक 'लोकतांत्रिक समाजवादी’ विचारधारा है, जो कई एक मिश्रित अर्थव्यवस्था में विश्वास रखता है, जहां निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों का सह-अस्तित्व है।
- यद्यपि LPG (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण) सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों के लिए खोल दिया है, लेकिन विकास के ‘कल्याणकारी राज्य मॉडल’ को पूरी तरह से नहीं छोड़ा गया है।
- सरकार विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा उपायों के माध्यम से सीमांत वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करती है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, मनरेगा आदि।
- धर्मनिरपेक्ष: 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को 42वें संविधान संविधान संशोधन, 1976 द्वारा प्रस्तावना में शामिल किया गया था, जिसका अर्थ है कि भारत में सभी धर्मों को राज्य से समान सम्मान, संरक्षण और समर्थन प्राप्त है। संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 में धर्मनिरपेक्षता का प्रावधान किया गया है।
- धर्मनिरपेक्षता भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है। एस० आर० बोम्मई के मामले में धर्मनिरपेक्षता को संविधान के मूल ढांचे के रूप में मान्यता दी गई थी।
- लोकतांत्रिक: एक लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था, जैसा कि प्रस्तावना में निर्धारित किया गया है, लोकप्रिय संप्रभुता के सिद्धांत पर आधारित है, अर्थात लोगों द्वारा सर्वोच्च शक्ति का अधिकार।
- भारत ने कानून के शासन, नियमित चुनाव, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार (अनुच्छेद 326), न्यायपालिका की स्वतंत्रता, भेदभाव की अनुपस्थिति आदि के आधार पर संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है।
- डॉ. अम्बेडकर ने कहा भी है कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक कायम नहीं रह सकता, जब तक कि यह सामाजिक लोकतंत्र के आधार पर न हो। भारत को धन के असमान वितरण, समाज में बढ़ते सामुदायिक ध्रुवीकरण और वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से उत्पन्न होने वाले विभिन्न मुद्दों का समाधान करने की आवश्यकता है।
निष्कर्षत: प्रस्तावना उन मूल दर्शन और मूलभूत मूल्यों का प्रतीक है, जिन पर संविधान आधारित है। गणतंत्र शब्द से जुड़े विशेषण न केवल प्रतिरक्षणीय हैं, बल्कि ये भारतीय संविधान की प्रकृति और भावना और नैतिकता को भी दर्शाते हैं।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer