Que. What is mpox disease? What are the different clades (types) of mpox pathogen? Discuss the transmission and history of mpox outbreaks.
(GS 3, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न. एमपॉक्स रोग क्या है? एमपॉक्स रोगज़नक़ के विभिन्न क्लेड (प्रकार) क्या हैं? एमपॉक्स प्रकोप के संचरण और इतिहास पर चर्चा करें।
(जीएस 3, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Describe mpox disease.
Body: Different virus clades of mpox; Transmission and history of mpox outbreaks.
Conclusion: Ways forward – ways to deal with mpox.
Introduction:
Mpox, previously known as monkeypox, is a self-limiting viral infection caused by mpox virus (MPXV). The most common symptoms of mpox include fever, headache, muscle aches, back pain, low energy, and swollen lymph nodes, along with pox-like rashes that last for two to three weeks.
It is a self-limiting disease but can lead to death, especially among children and those with weak immune systems.
Different virus clades of Mpox:
According to WHO, there are two broad clades of the Mpox virus: clade I and II.
Clade I lead to more severe disease and death than clade II in the populations where it is endemic.
Clade II was behind the global mpox outbreak that began in 2022.
A new offshoot of clade I virus, called clade I b, was first reported in the Democratic Republic of the Congo (DRC) in 2023.
Transmission of Mpox:
Person to person
Mpox spreads from person to person mainly through close contact with someone who has mpox.
Close contact includes skin-to-skin and mouth-to-mouth, or mouth-to-skin contact, and can also include being face-to-face with someone who has mpox.
Animals to humans
A person who comes into physical contact with an animal that carries the virus, such as some species of monkeys or a terrestrial rodent may also develop mpox.
Humans to animals
Many species of animals are known to be susceptible to the virus, so there is the potential for spillback of the virus from humans to animals
History of Mpox outbreaks:
WHO reports that mpox has occurred sporadically in Central and East Africa (clade I) and West Africa (clade II) since 1970.
In 2003, an outbreak in USA was linked to imported wild animals (clade II).
Since 2005, thousands of suspected cases have been reported in the Democratic Republic of the Congo (DRC) every year.
In 2017, mpox re-emerged in Nigeria and has since spread within the country and to other destinations.
In May 2022, an outbreak of mpox appeared suddenly and rapidly spread across Europe, the Americas, and then all six WHO regions.
Conclusion:
WHO has classified mpox as a global public health emergency, following a surge in cases. Even though treatment for mpox is available courtesy to research on therapeutics for smallpox, but prevention and vaccination is key to contain the spread of mpox and stopping it from becoming a global pandemic.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: एमपॉक्स रोग का संक्षिप्त परिचय दें।
मुख्य भाग: एमपॉक्स के विभिन्न वायरस क्लेड; एमपॉक्स प्रकोप का संचरण और इतिहास का उल्लेख करें।
निष्कर्ष: आगे के तरीके - एमपॉक्स से निपटने के तरीकों का उल्लेख करें।
प्रस्तावना:
एमपॉक्स, जिसे पहले 'मंकीपॉक्स' के नाम से जाना जाता था, एमपॉक्स वायरस (MPXV) के कारण होने वाला एक स्व-सीमित वायरल संक्रमण है। एमपॉक्स के सबसे आम लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, कम ऊर्जा और सूजे हुए लिम्फ नोड्स के साथ-साथ दो से तीन सप्ताह तक रहने वाले चेचक, जैसे चकत्ते शामिल हैं।
यह एक स्व-सीमित बीमारी है, लेकिन इससे मृत्यु हो सकती है, खासकर बच्चों और कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में।
एमपॉक्स के विभिन्न वायरस क्लेड:
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एमपॉक्स वायरस के दो व्यापक क्लेड हैं: क्लेड I और II
क्लेड I उन आबादी में क्लेड II की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी और मृत्यु का कारण बनता है, जहाँ यह स्थानिक बीमारी के रूप में है।
क्लेड II वैश्विक एमपॉक्स प्रकोप का उत्तरदायी कारक था, जो वर्ष 2022 में शुरू हुआ था।
क्लेड I वायरस की एक नई शाखा, जिसे क्लेड I (B) कहा जाता है, पहली बार 2023 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में रिपोर्ट की गई थी।
एमपॉक्स का संचरण:
व्यक्ति से व्यक्ति में
एमपॉक्स मुख्य रूप से एमपॉक्स वाले किसी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क के माध्यम से, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
निकट संपर्क में त्वचा से त्वचा और मुंह से मुंह या मुंह से त्वचा का संपर्क शामिल है, और इसमें एमपॉक्स वाले किसी व्यक्ति के साथ आमने-सामने होना भी शामिल हो सकता है।
जानवरों से इंसानों तक
कोई व्यक्ति जो वायरस ले जाने वाले जानवर, जैसे कि बंदरों की कुछ प्रजातियाँ या स्थलीय कृंतक के साथ शारीरिक संपर्क में आता है, उसे भी एमपॉक्स बीमारी हो सकती है।
• मनुष्य से जानवरों में
जानवरों की कई प्रजातियाँ वायरस के प्रति संवेदनशील मानी जाती हैं, इसलिए वायरस के मनुष्यों से जानवरों में फैलने की संभावना है।
एमपॉक्स प्रकोपों का इतिहास:
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट है कि 1970 से मध्य और पूर्वी अफ्रीका (क्लेड I) और पश्चिम अफ्रीका (क्लेड II) में एमपॉक्स छिटपुट रूप से उभरा था।
2003 में, यूएसए में एक प्रकोप आयातित जंगली जानवरों (क्लेड II) से जुड़ा था।
2005 से, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में हर साल हज़ारों संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
2017 में, नाइजीरिया में एमपॉक्स फिर से उभरा और तब से देश के भीतर और अन्य क्षेत्रों तक में फैल गया।
मई 2022 में, एमपॉक्स का प्रकोप अचानक दिखाई दिया और तेज़ी से पूरे यूरोप, अमेरिका और फिर सभी छह डब्ल्यूएचओ क्षेत्रों में फैल गया।
निष्कर्ष:
डब्ल्यूएचओ ने मामलों में वृद्धि के बाद एमपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में वर्गीकृत किया है। यद्यपि चेचक के उपचार पर शोध के कारण एमपॉक्स का उपचार उपलब्ध है, लेकिन एमपॉक्स के प्रसार को रोकने और इसे वैश्विक महामारी बनने से रोकने के लिए रोकथाम और टीकाकरण महत्वपूर्ण है।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer