Ques. “In keeping with the National Educational Policy (NEP) 2020, the next step in the internationalisation of Indian higher education would be granting permission to foreign universities to set up campuses in India.” In this context assess the advantages and challenges in setting up and operating campuses of Foreign Higher Educational Institutions (FHEIs) in India.
(GS-2, Polity and Governance, 250 words, 15 marks)
प्रश्न: "राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को ध्यान में रखते हुए, भारतीय उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण में अगला कदम विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने की अनुमति देना होगा।" इस संदर्भ में भारत में विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों (FHEIs) के परिसरों की स्थापना और संचालन में संभावित लाभ और चुनौतियों का आकलन करें।
(GS-2, राजव्यवस्था एवं शासन, 250 शब्द, 15 अंक)
Approach: Briefly introduce your answer by providing a context of the question. In the main body elaborate on the advantages and challenges of opening foreign university campuses in India. Finally, conclude your answer by providing a way forward.
The University Grants Commission recently released a draft of the norms for foreign universities and educational institutions to establish their campuses in India. This is in keeping with the recommendations for the internationalisation of higher education in the National Education Policy 2020 (NEP). A legislative framework facilitating such entry will be put in place, and such universities will be given special dispensation regarding regulatory, governance, and content norms on par with other autonomous institutions of India.
Advantages of setting up foreign university campuses in India:
- Competition to home institutions: The presence of foreign universities in India will bring in an element of competition and increase the standards and quality of Indian institutions.
- Affordability: Students aspiring to study abroad can save on the cost of travel, stay and other incidental expenditures. Indian campuses of foreign universities may appeal to the price-sensitive consumer.
- Promoting new ideas: Foreign university campuses can bring new ideas to the curriculum and pedagogy. They can offer courses which are not already available in Indian universities.
- Improving education quality: The lack of quality in Indian education is reflected in the 2022 QS World University Rankings. For example, IIT Bombay was the top-ranking Indian institute on the list at 177th place. Of the top 400 universities, there are only eight Indian universities.
- Preventing brain- drain: Quality education attracts opportunities. Atmanirbhar push will help in retaining domestic talent in India.
Challenges associated with the opening of foreign campuses:
- Regulatory challenges: An entry deterrence for foreign universities would be the UGC’s insistence that a foreign institution’s faculty on the Indian campus have the same qualifications as the faculty on the primary campus. This will not be a cost-effective idea for Harvard or Stanford, besides making it impossible to recruit the necessary numbers of faculty for the India campus.
- Issue of brand perception: An Ivy League university wouldn’t want its India campus to affect the brand equity derived from the primary campus. The labour market, too, would always rank the degree from the primary campus higher, preserving market segmentation. It raises the question of what kind of jobs students graduating from Indian campuses will get and whether it is worth the price tag.
- Issue of Subsidy: A few big-name universities have tried opening campuses elsewhere. But these have tended to be small and are subsidised by the local governments. Subsidies are out of the question in India because we don’t offer the same to our own private educational institutions.
- Implementation issues: In order to reap the benefit from provisions of NEP 2020 for a globally compatible education system its timely implementation is the necessary first step.
Therefore one way to achieve internationalisation in higher education is tie-ups between Indian and foreign universities for joint degree programmes in specific disciplines. Each entity can, then, focus on its comparative advantage. Competition and collaboration with the best can help usher in a true Indian renaissance.
दृष्टिकोण:
- प्रश्न का संदर्भ प्रदान करके संक्षेप में अपने उत्तर का परिचय दीजिए।
- मुख्य भाग में भारत में विदेशी विश्वविद्यालय परिसर (कैंपस) खोलने के संभावित लाभों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताना है।
- निष्कर्ष में, आगे का रास्ता बताते हुए अपना उत्तर समाप्त करिए।
मॉडल उत्तर:
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में विदेशी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए मानदंडों का एक मसौदा जारी किया। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 में उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए की गई सिफारिशों के अनुरूप है। इस तरह की प्रविष्टि को सुविधाजनक बनाने के लिए एक विधायी ढांचा तैयार किया जाएगा, और ऐसे विश्वविद्यालयों को भारत के अन्य स्वायत्त संस्थानों के समान नियामक, प्रशासन और सामग्री विषयक मानदंडों के संबंध में विशेष छूट दी जाएगी।
भारत में विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों की स्थापना के लाभ:
- घरेलू संस्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा: भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों की उपस्थिति प्रतिस्पर्धा का एक तत्व लाएगी और भारतीय संस्थानों के मानकों और गुणवत्ता में वृद्धि करेगी।
- किफायती (Affordability): विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक छात्र यात्रा, ठहरने और अन्य आकस्मिक व्ययों पर होने वाले खर्च में बचत कर सकते हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों के भारतीय परिसर मूल्य-संवेदनशील उपभोक्ता को आकर्षित कर सकते हैं।
- नए विचारों को बढ़ावा: विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों में पाठ्यक्रम और शिक्षा शास्त्र सांदर्भिक नए विचार आ सकते हैं। वे उन पाठ्यक्रमों की पेशकश कर सकते हैं जो भारतीय विश्वविद्यालयों में पहले से उपलब्ध नहीं हैं।
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार: भारतीय शिक्षा में गुणवत्ता की कमी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 में परिलक्षित होती है। उदाहरण के लिए, IIT बॉम्बे 177वें स्थान पर सूची में शीर्ष क्रम का भारतीय संस्थान था। वहीं शीर्ष के 400 विश्वविद्यालयों में केवल 8 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।
- प्रतिभा पलायन (Brain-Drain) को रोकना: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभिन्न अवसरों को आकर्षित करती है। आत्मनिर्भरता का आह्वान, भारत में घरेलू प्रतिभा को बनाए रखने में मदद करेगा।
विदेशी परिसरों के खुलने से जुड़ी चुनौतियाँ:
- विनियामक चुनौतियां: विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए एक प्रवेश बाधा UGC का आग्रह होगा कि एक विदेशी संस्थान के भारतीय परिसर में संकाय के पास प्राथमिक परिसर में संकाय के समान योग्यताएं हैं। यह हार्वर्ड या स्टैनफोर्ड के लिए एक लागत प्रभावी विचार नहीं होगा, इसके अलावा भारतीय परिसर के लिए आवश्यक संख्या में फैकल्टी की भर्ती को असंभव बना देगा।
- ब्रांड धारणा का मुद्दा: आइवी (Ivy) लीग (संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग में आठ विश्वविद्यालयों का एक समूह) का कोई भी विश्वविद्यालय नहीं चाहेगा कि उसका भारतीय परिसर प्राथमिक परिसर से प्राप्त ब्रांड इक्विटी को प्रभावित करे। बाजार विभाजन को संरक्षित करते हुए, श्रम बाजार भी हमेशा प्राथमिक परिसर से उच्च रैंक करेगा। इससे यह सवाल उठता है कि भारतीय परिसरों से स्नातक करने वाले छात्रों को किस तरह की नौकरियां मिलेंगी और क्या यह मूल्य टैग (Price tag) के लायक है।
- सब्सिडी का मुद्दा: कुछ बड़े-नाम वाले विश्वविद्यालयों ने अन्य जगहों पर अपने परिसर खोलने की कोशिश की है। लेकिन ये छोटे होते हैं और इन्हें स्थानीय सरकारों द्वारा सब्सिडी दी जाती है। वहीं, भारत में सब्सिडी का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि यहाँ निजी शैक्षणिक संस्थानों को इसकी पेशकश नहीं की जाती है।
- कार्यान्वयन संबंधी मुद्दे: विश्व स्तर पर सुसंगत शिक्षा प्रणाली के लिए NEP-2020 के प्रावधानों से लाभ उठाने के लिए इसका समय पर कार्यान्वयन पहला आवश्यक कदम है।
इस प्रकार, उच्च शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीयकरण प्राप्त करने का एक तरीका, विशिष्ट विषयों में संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों के लिए भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों के बीच समझौता करना है। प्रत्येक इकाई, तब इसके तुलनात्मक लाभ पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा और सहयोग एक सच्चे भारतीय पुनर्जागरण की शुरुआत करने में मदद कर सकता है।
Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer