Most Affordable IAS Coaching in India  

Que. The traditional understanding of caste has changed over time, and caste serves as a mode of political mobilisation. In light of this statement, examine the role of caste in politics.

(GS-1, Indian Society, 250 words, 15 marks)

प्रश्न : जाति की पारंपरिक समझ में, समय के साथ परिवर्तन आ गया है, अब जाति राजनीतिक लामबंदी के एक कारक के रूप में कार्य करती है। इस कथन के आलोक में, राजनीति में जाति की भूमिका का परीक्षण कीजिये।

(जीएस-1, भारतीय समाज, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduce your answer by defining the caste system.
  • In the body, mention both the positive and negative role of caste in politics.
  • Conclude your answer appropriately.

 

Model Answer:

Caste can be defined as a hereditary endogamous group, having a common name, common traditional occupation, and common culture, relatively rigid in matters of mobility, the distinctiveness of status and forming a single homogenous community. Caste as an institution is embedded in Indian society, it has changed and moulded itself to fit in modern democratic politics. Further, the politicisation of caste in India has shaped the nature of Indian politics to a great extent.

 

The positive role of caste in Indian Politics:

  • Caste as a cohesive force in Indian Politics: It is a source of unity among the members of the group and acts as a cohesive force. For e.g.: In rural India, where the social universe of rural power is limited to a small area, caste acts as a unifying force.
  • Caste and Empowerment of the Disadvantaged: It has given people of disadvantaged communities to demand their fair share of power. Caste politics has given people from SC/ST and Backward Castes to gain better access to decision-making. Caste solidarity has turned into their safety net guaranteeing them better representation. The prevalence of caste politics in India has led to the enactment of legislation to protect the rights of the disadvantaged and marginalized. For e.g.: the protection of the Civil Rights Act of 1976.
  • Caste and electoral politics: Among both the elite and middle-status castes, a process of caste succession had begun before independence and was intensified after it with the adoption of the adult franchise. In elections after the election, new leaders from previously unrepresented or underrepresented castes began to emerge and begin to mobilise castes. For e.g.: the rise of the dominant caste in the countryside post-land reforms.
  • Formation of caste organisations: Castes articulate their interests by forming caste organisations. There are two kinds of organizations: Caste associations and caste federations. In order to pursue their interests such as claim for representation to the government, demanding educational facilities, government jobs etc. for their caste and social mobility, castes have established their organizations.
  • Caste associations as pressure groups: The caste associations also act as pressure groups that reinforce the views of the people belonging to the lower caste, thereby giving them their due representation in the political arena.

 

The negative role of castein Indian Politics:

  • Vote bank politics: In election campaigns, votes are demanded in the name of caste. It is considered dangerous because political parties try to woo particular caste groups and communities by making promises that are specific to those groups. The “vote banks" in turn see this as an opportunity to get their demands fulfilled, if their choice of the party comes to power. Critics argue that in such a scenario, parties start favouring only certain groups that form the core of their support, thereby hampering overall societal development.
  • Caste as a divisive force in Indian Politics: Caste has often led to an unhealthy struggle for power and has fragmented society into various caste groups. It provides a basis for the emergence of several interest groups in the Indian system, each of which competes with every other group in the struggle for power.
  • Divert attention from important issues: Caste politics can also divert the attention of the government from pressing issues like poverty, development, and corruption to caste violence and tension.
  • Increase in tension and violence in society: The provisions guaranteed for the protection of the Scheduled Castes and Tribes have led to dissatisfaction with the other sections of the society, leading to an increase in social and political tension and even to violence against certain castes groups.
  • Affects government policies and decisions: The caste factor has also affected the policies and decisions of the government. They tend to favour the dominant caste groups and make policies favouring these groups, thereby leading to the alienation of the vast majority.
  • Against the idea of equality: Caste and democratic political systems signify opposite value systems. Caste is hierarchical in which the status of an individual in the social system is determined by birth. On the other hand, the democratic political system supports the freedom of an individual and equality of status with an emphasis that no one is above the rule of law.

 

Caste is constantly evolving and changing its dynamism concerning Indian politics. As a traditional social structure, caste has changed its functions and roles, maintaining itself in the process. Thus, like caste has been changing and influencing politics, politics has also been influencing and changing the caste system.

दृष्टिकोण:

  • जाति व्यवस्था को परिभाषित करते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
  • मुख्य भाग में राजनीति में जाति की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भूमिकाओं का उल्लेख करें।
  • अपना उत्तर उचित तरीके से समाप्त करें।

 

मॉडल उत्तर:

जाति को एक वंशानुगत अंतर्विवाही समूह के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसका एक सामान्य नाम, सामान्य पारंपरिक व्यवसाय और सामान्य संस्कृति होती है, जो गतिशीलता, सामाजिक स्थिति की विशिष्टता के मामले में, अपेक्षाकृत कठोर होती है और एकल सजातीय समुदाय का निर्माण करती है। भारतीय समाज में, जाति एक संस्था के रूप में अंतर्निहित है, इसने आधुनिक लोकतांत्रिक राजनीति में व्यवस्थित होने के लिए खुद को बदल लिया है। इसके अलावा, भारत में जाति के राजनीतिकरण ने काफी हद तक भारतीय राजनीति की एक नवीन प्रकृति को आकार दिया है।

 

भारतीय राजनीति में जाति की सकारात्मक भूमिका :

  • एकजुट शक्ति के स्रोत के रूप में: यह एक सामाजिक समूह के सदस्यों के बीच एकता का एक स्रोत है और एकीकृत शक्ति के रूप में कार्य करती है। उदाहरण के लिए: ग्रामीण भारत में, जहां ग्रामीण शक्ति का सामाजिक आयाम एक छोटे से क्षेत्र तक सीमित है, इस प्रकार एक जाति एकीकृत शक्ति के रूप में कार्य करती है।
  • वंचितों वर्गों के जातिगत सशक्तिकरण में: इसने वंचित समुदायों के लोगों को सत्ता में अपनी उचित हिस्सेदारी की मांग करने का मौका दिया है। जाति की राजनीति ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों को निर्णय लेने में बेहतर पहुंच प्रदान की है। जातीय एकजुटता उनके सुरक्षा नेटवर्क में बदल गई है, जो उन्हें बेहतर प्रतिनिधित्व की गारंटी देता है। भारत में जाति की राजनीति की व्यापकता के कारण वंचितों और हाशिये पर पड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न कानून भी बनाए गए हैं। उदाहरण के लिए: 1976 का नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम।
  • जाति और चुनावी राजनीति: कुलीन और मध्यम दर्जे की दोनों जातियों के बीच, जातिगत उत्तराधिकार की प्रक्रिया आजादी से पहले शुरू हो गई थी और वयस्क मताधिकार को अपनाने के बाद इसे तेज कर दिया गया था। चुनाव दर चुनावों के बाद, पहले से बिना-प्रतिनिधित्व वाली या कम प्रतिनिधित्व वाली जातियों से नए नेता उभरने लगे, जिन्होंने जातियों को एकजुट करना शुरू कर दिया। उदाहरण के लिए: भूमि सुधारों के बाद ग्रामीण इलाकों में प्रभुत्वशाली जातियों का उदय।
  • स्व-हितों के मांग हेतु जातियों के संगठन: जातियाँ, विभिन्न जातीय संगठन बनाकर अपने हितों को स्पष्ट करती हैं। संगठन दो प्रकार के होते हैं: जातीय संघ और जातीय महासंघ। अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए - जैसे सरकार में प्रतिनिधित्व का दावा करना, अपनी जाति और सामाजिक गतिशीलता के लिए शैक्षिक सुविधाओं, सरकारी नौकरियों आदि की मांग करना, आदि स्वहित-पोषण संबंधी मांग हेतु जातियों ने अपने संगठन स्थापित किए हैं।
  • दबाव समूहों के रूप में जातीय संगठन: विभिन्न जातीय संघ, दबाव समूहों के रूप में भी कार्य करते हैं, जो निचली जाति के लोगों के विचारों को सुदृढ़ करते हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलता है।

 

भारतीय राजनीति में जाति की सकारात्मक भूमिका :

  • वोट बैंक की राजनीति: चुनाव अभियानों में जाति के नाम पर वोट मांगे जाते हैं। इसे खतरनाक माना जाता है, क्योंकि राजनीतिक दल विशेष जाति समूहों और समुदायों को उन समूहों के लिए विशिष्ट वादे करके लुभाने की कोशिश करते हैं। बदले में "वोट बैंक" इसे अपनी मांगों को पूरा करने के एक अवसर के रूप में देखते हैं, यदि उनकी पसंद की पार्टी सत्ता में आती है। आलोचकों का तर्क है कि ऐसे परिदृश्य में, पार्टियां केवल कुछ समूहों का पक्ष लेना शुरू कर देती हैं, जो उनके समर्थन का मूल हैं, जिससे समग्र सामाजिक विकास में बाधा आती है।
  • भारतीय राजनीति में एक विभाजनकारी शक्ति के रूप में: जातिगत राजनीति, अक्सर सत्ता के लिए एक अस्वास्थ्यकर संघर्ष का कारण बनी है और इसने समाज को विभिन्न जाति समूहों में विभाजित कर दिया है। ये भारतीय व्यवस्था में कई हित समूहों के उद्भव के लिए एक आधार प्रदान करता है, जिनमें से प्रत्येक सत्ता के संघर्ष में हर दूसरे समूह के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।
  • जातिगत मुद्दों द्वारा महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाना: जातिगत राजनीति में, सरकार का ध्यान गरीबी, विकास और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की जगह जातिगत हिंसा और तनाव तक भटक कती है।
  • समाज में तनाव और हिंसा में वृद्धि: राजनैतिक उद्देश्य हेतु, अनुसूचित जातियों और जनजातियों की सुरक्षा के लिए गारंटी वाले प्रावधानों के कारण समाज के अन्य वर्गों में एक असंतोष पैदा हुआ है, जिससे सामाजिक और राजनीतिक तनाव में वृद्धि हुई है और यहां तक कि कुछ जाति समूहों के खिलाफ हिंसा भी हुई है।
  • सरकार की नीतियों और निर्णयों को प्रभावित करना: जातिगत कारक ने भी सरकार की नीतियों और निर्णयों को काफी हद तक प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकारों द्वारा प्रमुख जाति समूहों का पक्ष लिया जाता हैं और वे इन समूहों के पक्ष में नीतियां बनाती हैं, जिससे विशाल बहुमत अलग-थलग पड़ जाता है।
  • समानता के विचार के विरुद्ध: जाति और लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणालियाँ विपरीत मूल्य व्यवस्था का संकेत देती हैं। वस्तुत: जाति एक पदानुक्रमित अवधारणा है, जिसमें सामाजिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति की स्थिति जन्म से निर्धारित होती है। दूसरी ओर, लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था व्यक्ति की स्वतंत्रता और स्थिति की समानता का समर्थन करती है और इस बात पर जोर देती है कि कोई भी व्यक्ति कानून के शासन से ऊपर नहीं है।

 

निष्कर्षत: जाति बहुआयामी दृष्टिकोण से लगातार विकसित हो रही है और भारतीय राजनीति में अपनी गतिशीलता बदल रही है। एक पारंपरिक सामाजिक संरचना के रूप में, जाति ने अपने कार्यों और भूमिकाओं को बदल दिया है और इस प्रक्रिया में खुद को बनाए रखा है। इस प्रकार, जैसे जाति राजनीति को बदलती और प्रभावित करती रही है, वैसे ही राजनीति भी जाति व्यवस्था को प्रभावित और बदलती रही है।

Note:
1. Kindly upload only a scanned pdf copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
2. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium