Most Affordable IAS Coaching in India  

Que: What is Financial Inclusion index and its broad parameters? Discuss the benefits and significance of the Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY). 
(GS 3, 15 Marks, 250 Words)

प्रश्न: वित्तीय समावेशन सूचकांक क्या है और इसके व्यापक मापदंड क्या हैं? प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के लाभों और महत्व पर चर्चा करें। 
(जीएस 3, 15 अंक, 250 शब्द)

Approach:

  • Introduction: Describe Financial Inclusion Index

  • Body: Discuss the key takeaways of Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY)

  • Conclusion: Performance of PMJDY or way forward

 

Introduction:

Financial Inclusion Index (FI-Index) is a multidimensional composite index based on 97 indicators which quantifies the extent of financial inclusion in the country. It is developed by RBI.
The FI-Index has been constructed without any base year and as such it reflects cumulative efforts of all stakeholders over the years towards financial inclusion.

 

The FI-Index comprises of three broad parameters:

  • Access (35% weightage)

  • Usage (45% weightage)

  • Quality (20% weightage)

Each of these parameters consist of various dimensions, which are computed based on a number of indicators.

The Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) completes 10 years of implementation on 28 Aug 2024.
 

Benefits and Significance of PMJDY: 

  • PMJDY is government’s flagship financial inclusion programme.

  • It is a National Mission for Financial Inclusion to ensure access to financial services, namely, a basic savings & deposit accounts, remittance, credit, insurance, pension in an affordable manner.

  • PMJDY has been the foundation for people-centric economic initiatives. 

  • PMJDY has helped provide adults with a bank account which has helped in direct benefit transfers, COVID-19 financial assistance, PM-KISAN.

  • The JAM Trinity (Jan Dhan, Aadhaar, Mobile) has given a boost to the Direct Benefit Transfer programme and expanded its coverage from partial to ubiquitous.

  • Under the PMJDY, there are no account opening charges, no account maintenance charges, and no minimum balance charges. Free RuPay debit card, with in-built accident insurance cover of Rs 2 lakh, and access to overdraft facility of up to Rs 10,000, are other major features of the scheme.

 

Conclusion:

India has done exceedingly well, anchoring the financial inclusion drive from a global perspective. The government aims to open more than 3 crore accounts under the Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) during the current financial year 2024-25.
PMJDY account holders have entered the formal financial system after a lot of push. Future government programmes must explore interlinking accounts for a holistic approach to economic empowerment

दृष्टिकोण:

  • प्रस्तावना: वित्तीय समावेशन सूचकांक का संक्षिप्त परिचाय दें। 

  • मुख्य भाग: प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के मुख्य बिंदुओं की चर्चा करें। 

  • निष्कर्ष: पीएमजेडीवाई का प्रदर्शन के अनुसरण में आगामी लक्ष्यों को संबोधित करें। 

 

प्रस्तावना:

वित्तीय समावेशन सूचकांक (एफआई-इंडेक्स) 97 संकेतकों पर आधारित एक बहुआयामी समग्र सूचकांक है, जो देश में वित्तीय समावेशन की सीमा को मापता है। इसे आरबीआई द्वारा विकसित किया गया है।

एफआई-इंडेक्स का निर्माण बिना किसी आधार वर्ष के किया गया है और इस तरह यह वित्तीय समावेशन की दिशा में वर्षों से सभी हितधारकों के संचयी प्रयासों को दर्शाता है। ध्यातव्य है कि एफआई-सूचकांक में तीन व्यापक पैरामीटर शामिल हैं:

  • पहुंच (35% भारांक)

  • उपयोग (45% भारांक)

  • गुणवत्ता (20% भारांक)

इनमें से प्रत्येक पैरामीटर में विभिन्न आयाम शामिल हैं, जिनकी गणना कई संकेतकों के आधार पर की जाती है।

हाल ही में, प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) 28 अगस्त 2024 को अपने कार्यान्वयन के 10 वर्ष पूरा किया।

 

पीएमजेडीवाई के लाभ और महत्व: 

  • पीएमजेडीवाई सरकार का प्रमुख वित्तीय समावेशन कार्यक्रम है।

  • यह वित्तीय सेवाओं जैसे कि बुनियादी बचत और जमा खाते, प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन तक किफायती तरीके से पहुँच सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय समावेशन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है।

  • पीएमजेडीवाई लोगों पर केंद्रित आर्थिक पहलों की नींव रही है।

  • पीएमजेडीवाई ने वयस्कों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में मदद की है, जिससे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), कोविड-19 वित्तीय सहायता, पीएम-किसान में मदद मिली है।

  • जेएएम ट्रिनिटी (जन धन, आधार, मोबाइल) ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) कार्यक्रम को बढ़ावा दिया है और इसके कवरेज को आंशिक से सर्वव्यापी तक विस्तारित किया है।

  • पीएमजेडीवाई के तहत, खाता खोलने का, खाता रखरखाव हेतु और न्यूनतम शेष राशि संबंधी कोई शुल्क का प्रावधान नहीं है। इस योजना की अन्य प्रमुख विशेषताएं हैं - निःशुल्क RuPay डेबिट कार्ड, जिसमें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर तथा 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा तक पहुंच शामिल है।

 

निष्कर्ष:

भारत ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य से वित्तीय समावेशन अभियान को आगे बढ़ाते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत 3 करोड़ से अधिक खाते खोलने का है। इस प्रकार, पीएमजेडीवाई खाताधारकों ने काफ़ी प्रयास के बाद औपचारिक वित्तीय प्रणाली में प्रवेश किया है। इस संदर्भ में, भविष्य के सरकारी कार्यक्रमों में आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समग्र दृष्टिकोण के लिए खातों को आपस में जोड़ने की संभावना तलाशनी चाहिए। 

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.

Submit your answer
Choose Your Medium