Que. What do you understand by Permafrost Thawing. Examine the impact of permafrost thawing.
(GS1, 15 marks, 250 words)
प्रश्न: पर्माफ्रॉस्ट विगलन से आप क्या समझते हैं? पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने (विगलन) के प्रभाव की जाँच करें।
(जीएस1, 15 अंक, 250 शब्द)
Model Answer:
Permafrost is any type of ground, from soil to sediment to rock—that has been frozen continuously for a minimum of two years and as many as hundreds of thousands of years. It can extend down beneath the earth’s surface from a few feet to more than a mile—covering entire regions, such as the Arctic tundra, or a single, isolated spot, such as a mountaintop of alpine permafrost.
Thawing of Permafrost:
While global warming is upping temperatures around the world, the Arctic is warming twice as fast as anywhere else and faster than it has in the past 3 million years.
And when surface air temperatures rise, below-ground temperatures do, too, thawing permafrost along the way.
Scientists estimate there is now 10 percent less frozen ground in the northern hemisphere than there was in the early 1900s.
Even if we meet the climate targets laid out during the 2015 Paris climate talks, the world may still lose more than 2.5 million square milesof frozen turf.
Impact of permafrost thawing:
Huge Carbon Sink: An estimated 1,400 gigatons of carbon are frozen in Arctic permafrost, making it one of the world’s largest carbon sinks.
That’s about four times more than humans have emitted since the Industrial Revolution, and nearly twice as much as is currently contained in the atmosphere.
Loss of trapped Greenhouse gases: Packed with many thousands of years of life, from human bodies to the bodies of woolly mammoths, permafrost is one of earth’s great stores of global warming gases.
Indeed, permafrost in the Arctic alone is estimated to hold nearly twice as much carbon as exists in the atmosphere now.
Toxins: A recent study found that Arctic permafrost is a massive repository of natural mercury, a potent neurotoxin. Indeed, it’s estimated that some 15 million gallons of mercury—or nearly twice the amount of mercury found in the ocean, atmosphere, and all other soils combined—are locked in permafrost soils.
Once released, however, that mercury can spread through water or air into ecosystems and potentially even food supplies.
Crumbling Infrastructure: About 35 million people live in a permafrost zone, in towns and cities built on top of what was once considered permanently frozen ground.
But as that solid ground softens, the infrastructure these communities rely on grows increasingly unstable.
Altered Landscape: Thawing permafrost alters natural ecosystems in many ways as well. It can create thermokarsts, areas of sagging ground and shallow ponds that are often characterized by “drunken forests” of askew trees.
Diseases and viruses: It can also trap and preserveancient microbes.
It’s believed that some bacteria and viruses can lie dormant for thousands of years in permafrost’s cold, dark confines before waking up when the ground warms.
Human contact with zombie pathogens may risk new pandemics, if there is unabated mining of metals from permafrost.
By reducing our carbon footprint, investing in energy-efficient products, and supporting climate-friendly businesses, legislation, and policies, we can help preserve the world’s permafrost and avert a vicious cycle of an ever-warming planet.
मॉडल उत्तर:
पर्माफ्रॉस्ट किसी भी प्रकार की स्थल खंड होता है, जिस पर मिट्टी से लेकर तलछट से लेकर चट्टान तक - जो कम से कम दो वर्ष से लेकर सैकड़ों हजारों वर्षों तक लगातार जमी रहती है। यह पृथ्वी की सतह के नीचे कुछ फीट से लेकर एक मील से अधिक तक फैली हुई रह सकती है – जो कि एक पूरे क्षेत्र को कवर करती है, जैसे कि आर्कटिक टुंड्रा, या एक एकल, अलग-थलग स्थानों पर, जैसे कि अल्पाइन पर्माफ्रॉस्ट का पर्वत शिखर।
पर्माफ्रॉस्ट विगलन:
ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया भर में तापमान बढ़ रहा है, जिससे आर्कटिक अन्य जगहों की तुलना में दोगुनी तेजी से और पिछले 3 मिलियन वर्षों की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है।
जब सतह की हवा का तापमान बढ़ता है, तो ज़मीन के नीचे का तापमान भी बढ़ता है, जिससे रास्ते में मौजूद पर्माफ्रॉस्ट पिघल जाता है।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि उत्तरी गोलार्ध में 1900 के दशक की शुरुआत की तुलना में अब 10 प्रतिशत भूमि पर बर्फ की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम है।
भले ही हम 2015 पेरिस जलवायु वार्ता के दौरान निर्धारित जलवायु लक्ष्यों को पूरा कर लें, फिर भी दुनिया को 2.5 मिलियन वर्ग मील से अधिक जमी हुई टर्फ का नुकसान हो सकता है।
पर्माफ्रॉस्ट विगलन का प्रभाव:
विशाल कार्बन सिंक: आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट में अनुमानित 1,400 गीगाटन कार्बन जमा हुआ है, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े कार्बन सिंक में से एक बनाता है।
यह औद्योगिक क्रांति के बाद से मनुष्यों द्वारा उत्सर्जित उत्सर्जन की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है, और वर्तमान में वायुमंडल में निहित उत्सर्जन से लगभग दोगुना है।
अवशोषित ग्रीनहाउस गैसों का नुकसान: मानव शरीर से लेकर ऊनी मैमथ के शरीर तक, कई हजारों वर्षों के जीवन से भरा हुआ, पर्माफ्रॉस्ट पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग गैसों के महान भंडारों में से एक है।
वास्तव में, अकेले आर्कटिक में पर्माफ्रॉस्ट में वर्तमान वायुमंडल में मौजूद कार्बन से लगभग दोगुना कार्बन होने का अनुमान है।
विषाक्त पदार्थ: एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट प्राकृतिक पारा का एक विशाल भंडार है, जो एक शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन है। वास्तव में, यह अनुमान लगाया गया है कि लगभग 15 मिलियन गैलन पारा - या समुद्र, वायुमंडल और अन्य सभी मिट्टी में पाए जाने वाले पारे की मात्रा से लगभग दोगुना - पर्माफ्रॉस्ट मिट्टी में बंद है।
हालाँकि, पारा एक बार रिलीज़ होने के बाद, पानी या हवा के माध्यम से पारिस्थितिक तंत्र और संभवतः खाद्य आपूर्ति में भी फैल सकता है।
चरमराता बुनियादी ढांचा: लगभग 35 मिलियन लोग पर्माफ्रॉस्ट ज़ोन में रहते हैं, उन कस्बों और शहरों में जो कभी स्थायी रूप से जमी हुई भूमि समझी जाती थी।
लेकिन जैसे-जैसे वह ठोस भूमि नरम होती जाती है, ये समुदाय जिस बुनियादी ढाँचे पर भरोसा करते हैं, वह और अधिक अस्थिर होता जाता है।
परिवर्तित परिदृश्य: पर्माफ्रॉस्ट विगलन अर्थात पर्माफ्रॉस्ट का पिघलना, प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को भी कई तरह से बदल देता है। यह थर्मोकार्स्ट (ग्लेशियर या बर्फ की चादर से सटे कोई क्षेत्र), ढीली ज़मीन और उथले तालाबों के क्षेत्र बना सकता है, जिनकी विशेषता अक्सर टेढ़े-मेढ़े पेड़ों के "उन्मत्त जंगलों" (ड्रंकन फॉरेस्ट) से होती है।
बीमारियाँ और वायरस: यह प्राचीन रोगाणुओं को भी अपने अंदर अवशोषित (कैप्चर) और संरक्षित कर सकता है।
ऐसा माना जाता है कि कुछ बैक्टीरिया और वायरस पर्माफ्रॉस्ट की ठंडी, अंधेरी परिधि में हजारों वर्षों तक निष्क्रिय अवस्था में बने रह सकते हैं और फिर भूमि के गर्म होने पर जाग जाते हैं।
यदि पर्माफ्रॉस्ट से धातुओं का अबाध खनन होता रहता है, तो ज़ोंबी रोगजनकों के साथ मानव संपर्क से नई महामारी आने का खतरा हो सकता है।
इस प्रकार, अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट को कम करके, ऊर्जा-कुशल उत्पादों में निवेश करके, और जलवायु-अनुकूल व्यवसायों, कानून और नीतियों का समर्थन करके, हम दुनिया के पर्माफ्रॉस्ट को संरक्षित करने और लगातार गर्म होती पृथ्वी ग्रह के दुष्चक्र को रोकने में मदद कर सकते हैं।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer