Question: What is a National Security Strategy and how is it different from a doctrine? Comment on the need for India to have a National Security Strategy. (GS 3, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न: राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति क्या है और यह सिद्धांत से किस प्रकार भिन्न है? भारत के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति बनाने की आवश्यकता पर टिप्पणी करें।
(जीएस 3, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Define National Security Strategy (NSS)
Body: Briefly differentiate between doctrine and strategy. Discuss about the need of having a NSS in India.
Conclusion: A way forward conclusion as what the NSS should contain.
Introduction:
A National Security Strategy (NSS) is a strategic document that outlines the country’s security objectives, and the ways to be adopted to achieve such objectives. It defines traditional, non-traditional threats and opportunities while introducing accountability of agencies tasked with the implementation of such responsibilities.
Doctrine vs Strategy:
A doctrine is a set of established or agreed principles that guide actions. A strategy is a plan of action that emanates from doctrine.
Doctrine normally precedes strategy and are more permanent than strategies.
Doctrines must be reviewed periodically to ensure that they remain relevant and do not become dogmas. With every update in doctrine, the strategy must be reviewed.
Need of a National Security Strategy for India (Significance of NSS):
Rising geopolitical tensions in the world have given way to uncertainties. There is a need of NSS to deal with the complex nature of the various traditional and non-traditional threats arising out of such uncertainties.
Citizen’s Right to Know: The citizens of a democratic India need to know how the government plans to handle national security in all its dimensions.
Absence of a publicly articulated NSS, could lead to a lack of cohesion and common understanding, and diverse interpretations of what may be in the interest of national security.
International Practice: The powerful and relevant nations including US, UK, Russia & China have their National Security Strategy in place. Even Pakistan has promulgated its first National Security Policy (2022-26).
To serve as reference for peer review by think tanks. It can reduce ambiguity and build meaningful accountability.
Pre-requisite for major military reforms: Major military reforms like theaterisation should ideally flow from a national security strategy. Without such a well-defined strategy, military reforms would be like ‘putting the cart before the horse’.
Conclusion (Way Forward):
As India moves into Amrit Kaal, it is time to discard hesitation and ambiguity. Every NSS has a classified portion and that can certainly take care of confidentiality. A well-crafted NSS would foster a ‘whole of nation’ approach and build synergy for harnessing comprehensive national power (CNP). It would enable the setting of milestones for capability-building for modernisation, infrastructure and the Atma Nirbhar mission.
The NSS needs to embrace all aspects of security i.e. military, economic, internal, diplomatic, human, climate, food, water etc. Military and internal security would be a significant enabler for every other kind of security to be guaranteed.
दृष्टिकोण:
प्रस्तावना: राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत करें।
मुख्य भाग: इसमें सिद्धांत और रणनीति के बीच संक्षेप में अंतर करें। साथ ही, भारत में एनएसएस की आवश्यकता के बारे में चर्चा करें।
निष्कर्ष: एनएसएस में क्या शामिल होना चाहिए, इसके बारे में संबोधित करते हुए आगे बढ़ने का एक तरीका प्रस्तुत करें।
प्रस्तावना:
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) एक रणनीतिक दस्तावेज है, जो देश के सुरक्षा उद्देश्यों और ऐसे उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों की रूपरेखा तैयार करता है। यह पारंपरिक, गैर-पारंपरिक खतरों और अवसरों को परिभाषित करता है, साथ ही ऐसी जिम्मेदारियों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही भी पेश करता है।
सिद्धांत बनाम रणनीति:
एक सिद्धांत स्थापित या सहमत सिद्धांतों का एक समूह होता है, जो कार्यप्रणाली का मार्गदर्शन करता है। जबकि, रणनीति एक कार्य योजना होती है, जो सिद्धांत से उत्पन्न होती है।
सिद्धांत आम तौर पर रणनीति से पहले निर्णित किया जाता है और रणनीतियों की तुलना में अधिक स्थायी होता है।
सिद्धांतों की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे प्रासंगिक बने रहें और हठधर्मिता न बन जाएँ। सिद्धांत में प्रत्येक अद्यतन के साथ, रणनीति की समीक्षा की जानी चाहिए।
भारत के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की आवश्यकता (एनएसएस का महत्व):
दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने अनिश्चितताओं को जन्म दिया है। ऐसी अनिश्चितताओं से उत्पन्न होने वाले विभिन्न पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों की जटिल प्रकृति से निपटने के लिए एनएसएस की आवश्यकता है।
नागरिकों का जानने का अधिकार: एक लोकतांत्रिक भारत के नागरिकों को यह जानने की आवश्यकता है कि सरकार अपने सभी आयामों में राष्ट्रीय सुरक्षा को कैसे संभालने की योजना बना रही है।
सार्वजनिक रूप से व्यक्त एनएसएस की अनुपस्थिति से एकजुटता और आम समझ की कमी हो सकती है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में जो कुछ भी हो सकता है, उसकी विविध व्याख्याएं हो सकती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय उदाहरण: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन सहित शक्तिशाली और प्रासंगिक देशों ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति बना रखी है। यहां तक कि पाकिस्तान ने अपनी पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति (2022-26) भी घोषित कर दी है।
थिंक टैंक द्वारा सहकर्मी समीक्षा (पीयर रिव्यू) के लिए संदर्भ के रूप में कार्य करना। यह अस्पष्टता को कम कर सकता है और सार्थक जवाबदेही का निर्माण कर सकता है।
प्रमुख सैन्य सुधारों के लिए पूर्व-आवश्यकता: थियेटर कमांड जैसे प्रमुख सैन्य सुधार आदर्श रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति से उत्पन्न होने चाहिए। ऐसी अच्छी तरह से परिभाषित रणनीति के बिना, सैन्य सुधार एक गलत क्रम में कार्य करने जैसा होगा।
निष्कर्ष (आगे का रास्ता):
जैसे-जैसे भारत अमृत काल की ओर बढ़ रहा है, यह झिझक और अस्पष्टता को त्यागने का समय है। प्रत्येक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) का एक वर्गीकृत भाग होता है और वह निश्चित रूप से गोपनीयता का ख्याल रख सकता है। एक अच्छी तरह से तैयार किया गया एनएसएस ‘समग्र राष्ट्र’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा और व्यापक राष्ट्रीय शक्ति (सीएनपी) का उपयोग करने के लिए तालमेल बनाएगा। यह आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भर मिशन के लिए क्षमता निर्माण के लिए मील के पत्थर स्थापित करने में सक्षम होगा।
इस प्रकार, राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) को सुरक्षा के सभी पहलुओं जैसे सैन्य, आर्थिक, आंतरिक, राजनयिक, मानव, जलवायु, भोजन, पानी आदि को अपनाने की आवश्यकता है। सैन्य और आंतरिक सुरक्षा हर अन्य प्रकार की सुरक्षा की गारंटी के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थक होगी।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer